Saturday, January 04, 2020

स्नेक चार्मर / नीरज दइया


जैसे-जैसे जन्मदिन नजदीक आता जा रहा था, वैसे-वैसे उस दिन को लेकर अनेक बातें ध्यान में आ रही थी। पहली तो यही कि मोहन काफी दिनों से उधेड़-बुन में था कि जब वह स्टेज से थैंक्यू बोलेगा, तब क्या कहेगा। जिसका भी जन्मदिन होता है, वह स्टेज पर रहता है और बर्थ-डे सोंग के बाद थैंक्यू के साथ ही उसे बताना होता हैं कि वह बड़ा होकर क्या बनना चाहता है। उसे याद है कि उसके जिगरी दोस्त हरिप्रसाद ने इंजिनियर बनने का कहा था। और संगीता जो उसके पड़ोस में रहती है, उसने डॉक्टर बनने का सपना बताया था। मोनिटर रवि ने टीचर बनने की बात कही थी। इन सब के बीच मोहन सोच रहा था कि वह क्या कहेगा?
            उसने पापा से इस बारे में बात की तो पापा ने कहा उन्हें तो इंजिनियर बनना अच्छा लगता है। उसने एक बार सोच लिया कि अगर पापा को इंजिनियर बनना अच्छा लगता है तो वह अपने बर्थ-डे के दिन स्टेज से बोलेगा कि वह इंजिनियर बनना चाहता है। समस्या तब बढ़ गई जब मम्मी ने उसे एक नया ही सुझाव दे दिया। मम्मी ने कहा- देश-सेवा के लिए आर्मी ऑफिसर बनाना सबसे अच्छा है।मोहन को यह बात भी अच्छी लगी। अब उसके मन में इंजिनियर और आर्मी ऑफिसर के बीच एक जंग होने लगी। दोनों में से किसे चुना जाए, किसे छोड़ा जाए। मम्मी की बात का मान रखे या पापा की। 
            इसी बीच मोहन अपनी यह दुविधा बताए बिना आपने दादाजी से पूछ बैठा- दादाजी-दादाजी, एक बात तो बताओ..।
            दादाजी बोले- पूछो एक क्यों, दो बातें पूछो।
            - ‘दादाजी हमारे स्कूल में जब मेरा जन्मदिन मनाएंगे, तब मुझे थैंक्यू के साथ माइक पर बताना होगा कि मैं बड़ा होकर क्या बनना चाहता हूं। आप बताओ मैं क्या बनूं?’
            दादाजी हंसने लगे और जब उनकी हंसी थमी तब वे बोले- इतनी सी बात थी? अरे, मैंने सोचा ना जाने क्या पूछने वाला है। इसमें सोचने जैसी कोई बात ही नहीं है रे। तू मेरा पोता है और बड़ा होकर बिजनेस करना। नौकरी में जितना पैसा है, उससे कई गुना पैसा और फायदा बिजनेस में है। अब देख तेरे पापा को, छोटी-सी नौकरी है और आए दिन इधर-उधर बदली होती रहती है। हमने कितने शहर बदल लिए। अब तो एक ही इच्छा है कि तू बड़ा होकर बिजनेस खोल ले और खूब कमाई करे। यह शहर-शहर भटकना अब मुझे अच्छा नहीं लगता।
            मोहन को बिजनेस का कुछ भी समझ नहीं आया। उसे यह देखकर अच्छा लगा कि दादाजी खुश हो गए हैं। उसने मुस्कुराते हुए सोचा कि मेरे जन्मदिन वाले दिन जो होगा, देखा जाएगा। इस जरा-सी बात के लिए अभी से परेशान नहीं होना है। फिर ऐसा भी तो नहीं है कि जो बोल दिया वही एकदम पक्का है। उसे बदला भी तो जा सकता है। उसे उन बच्चों के नाम याद आ गए, जिन्होंने अपने पिछले जन्मदिन पर जो कुछ बताया था उसे इस बार बदल लिया था। बड़े होकर जो बनना होता है वह अपने आप हो जाता है। पापा भी तो क्रिकेटर बनना चाहते थे, बने क्या? उसे मम्मी का ध्यान आया, मम्मी भी तो अपने स्कूली दिनों में कुछ बनना चाहती थी। अब तो वह केवल मम्मी ही बनी हुई है। फिर दादीजी का भी तो यही हाल हुआ है। वे भी तो घर ही रहतीं हैं। दादाजी का ख्याल आते ही मोहन सीधा उनकी तरफ चल दिया।
            दादीजी अपने कमरे में दादाजी के कुर्ते के टूटे बटन लगा रही थीं। वे अकेली थीं और मोहन को मौका अच्छा मिल गया। उसने जो बातें अब तक किसी से नहीं बताई, वे सारी की सारी अपनी दादीजी को दिल खोल कर बता दी। दादीजी जितने ध्यान से मोहन की बातें सुनती है, उतना ध्यान कोई दूसरा कहां देता है। दादीजी ने उसके सिर पर हाथ फेरते हुए कहा- बेटा तू वह बनाना, जो तेरा मन कहता है। दूसरों की नहीं, बस अपने मन की आवाज सुनना सीखो।
            मोहन हंसने लगा और बोला- दादीजी मेरा मन तो गूंगा है, कभी बोलता ही नहीं।
            दादीजी फिर उतने ही दुलार से बोली- बोलेगा, जरूर बोलेगा। सारे मन बोलता हैं। मन ही सारे भेद खोलता है। ध्यान से सुनना अपने मन की बात, देखना कि वह क्या कहता है।
            अगले दिन मोहन की सहपाठी प्रांजल ने अपने जन्मदिन पर नर्स बनने की बात कही। मोहन ने प्रार्थना से लौटते समय प्रांजल से पूछा कि उसने नर्स बनने की कैसे ठानी। उसने बताया कि उसकी मम्मी नर्स है, इसलिए उसे भी नर्स बनना पसंद है। मोहन को नर्स बनने की बात पर अपना भाई याद आ गया। काफी पुरानी बात है, वे छुट्टियों में ननिहाल गए हुए थे। वह एक छोटा-सा गांव था और वहां उसके नानाजी के बड़े-बड़े खेत थे। उन बड़े-बड़े खेतों में उसे गए काफी साल हो गए, अब वह वहां जाना ही नहीं चाहता। अगर जाना चाहे तो भी उन्हें अब पापा वहां नहीं भेजेंगे। मोहन की आंखों से आंसुओं की बहती धारा को देखकर प्रांजल ने पूछा- क्या हुआ, रो क्यों रहे हो?’
            मोहन ने प्रांजल को रोते-रोते बताया कि उसके भाई को गांव में सांप ने काट लिया था और गांव में डॉक्टर नहीं बस नर्स थी, जो उसके भाई को बचा नहीं सकी। उसका भाई भगवानजी के घर चला गया।
            मोहन सोचने लगा- माना यह स्कूल है और यहां उसे रोना नहीं चाहिए। क्या उसे उसका भाई याद आए, तब भी रोना नहीं चाहिए? प्रांजल ने मोहन से कहा- सॉरी मोहन, मैं बड़ी होकर नर्स नहीं डॉक्टर बनूंगी। बस तेरे लिए। सच्ची मैं डॉक्टर बनूंगी।मोहन ने इस पर भी कुछ नहीं कहा तो प्रांजल फिर बोली- अब भी खुश नहीं है क्या, मैंने कह तो दिया ना कि मैं डॉक्टर बनूंगी।
            मोहन ने अपने को कुछ संभला और बोला- डॉक्टर बनने से कुछ नहीं होगा। बनना ही है तो वह बन जो सांपों को पकड़ते हैं ना।
            इस पर प्रांजल हंसने लगी और बोली- पागल लड़कियां कभी सांपों को पकड़ती है क्या, अगर तुझ में हिम्मत है तो तू ही बन जा सपेरा।
            हां मैं सपेरा ही बनूंगा। पर मुझे यह पता नहीं है कि सपेरे को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?’
            स्नेक चार्मर।
            ओके, मैं स्नेक चार्मर बनूंगा। पर तुझे यह नाम कैसे पता है?’
            अरे बुद्धू मैं डिस्कवरी चैनल जो देखती हूं, उसमें बहुत बार यह सब आता है।
            यह रहस्य मोहन ने किसी को नहीं बताया कि उसे अपने मन की आवाज सुनाई देने लगी है। उसका मन कह रहा है कि उसे स्नेक चार्मर ही बनना चाहिए।
            जन्मदिन वाले दिन स्टेज पर मोहन की आवाज में उत्साह था, पर यह क्या उसी की कक्षा के दो-तीन दोस्त उस पर हंस रहे थे। उन्हें मोहन समझा रहा था कि इस में हंसने जैसी भला क्या बात है। मैं स्नेक चार्मर नहीं बन सकता क्या? मैं दुनिया के बड़े-बड़े सांपों को पकड़ कर लोगों की जिंदगी बचा लूंगा। वे बदमाश दोस्त जैसे पहले से ही ठाने बैठे थे कि उन्हें तो उसका मजाक ही बनाना है।
            प्रभा मेडम को पता नहीं किसने सारी बातें बता दी और वे बच्चों को समझाने लगी। किसी की बात पर हंसना और मजाक बनाना गलत बात है। लड़कों की बातें सुनकर मोहन को पहले लगा कि उसने गलत फैसला कर लिया है और वह अपने फैसले पर फिर से विचार भी करने लगा था पर उसे अब लगने लगा जैसे उसने जो कुछ सोचा है वह ठीक सोचा है। यह उसके मन की आवाज है। उसने पक्का ठान लिया कि उसे क्या बनना है। कोई कुछ भी कहे उसे तो स्नेक चार्मर ही बनना है।
            मेडम भी तो यही कह रही थी- लोग भले कुछ भी कहे, कहते रहे। हमें वही करना चाहिए जो हमारा मन हमें करने को कहता है।
            स्कूल से घर लौटते ही मोहन ने उस दिन दादीजी के चरण स्पर्श करते हुए कहा- दादीजी आपने ठीक कहा था, मेरा मन बोलने लगा है। उसने मुझे बता दिया कि मुझे बड़ा होकर क्या बनना है।
००००




0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

डॉ. नीरज दइया की प्रकाशित पुस्तकें :

हिंदी में-

कविता संग्रह : उचटी हुई नींद (2013), रक्त में घुली हुई भाषा (चयन और भाषांतरण- डॉ. मदन गोपाल लढ़ा) 2020
साक्षात्कर : सृजन-संवाद (2020)
व्यंग्य संग्रह : पंच काका के जेबी बच्चे (2017), टांय-टांय फिस्स (2017)
आलोचना पुस्तकें : बुलाकी शर्मा के सृजन-सरोकार (2017), मधु आचार्य ‘आशावादी’ के सृजन-सरोकार (2017), कागद की कविताई (2018), राजस्थानी साहित्य का समकाल (2020)
संपादित पुस्तकें : आधुनिक लघुकथाएं, राजस्थानी कहानी का वर्तमान, 101 राजस्थानी कहानियां, नन्द जी से हथाई (साक्षात्कार)
अनूदित पुस्तकें : मोहन आलोक का कविता संग्रह ग-गीत और मधु आचार्य ‘आशावादी’ का उपन्यास, रेत में नहाया है मन (राजस्थानी के 51 कवियों की चयनित कविताओं का अनुवाद)
शोध-ग्रंथ : निर्मल वर्मा के कथा साहित्य में आधुनिकता बोध
अंग्रेजी में : Language Fused In Blood (Dr. Neeraj Daiya) Translated by Rajni Chhabra 2018

राजस्थानी में-

कविता संग्रह : साख (1997), देसूंटो (2000), पाछो कुण आसी (2015)
आलोचना पुस्तकें : आलोचना रै आंगणै(2011) , बिना हासलपाई (2014), आंगळी-सीध (2020)
लघुकथा संग्रह : भोर सूं आथण तांई (1989)
बालकथा संग्रह : जादू रो पेन (2012)
संपादित पुस्तकें : मंडाण (51 युवा कवियों की कविताएं), मोहन आलोक री कहाणियां, कन्हैयालाल भाटी री कहाणियां, देवकिशन राजपुरोहित री टाळवीं कहाणियां
अनूदित पुस्तकें : निर्मल वर्मा और ओम गोस्वामी के कहानी संग्रह ; भोलाभाई पटेल का यात्रा-वृतांत ; अमृता प्रीतम का कविता संग्रह ; नंदकिशोर आचार्य, सुधीर सक्सेना और संजीव कुमार की चयनित कविताओं का संचयन-अनुवाद और ‘सबद नाद’ (भारतीय भाषाओं की कविताओं का संग्रह)

नेगचार 48

नेगचार 48
संपादक - नीरज दइया

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"
श्री सांवर दइया; 10 अक्टूबर,1948 - 30 जुलाई,1992

डॉ. नीरज दइया (1968)
© Dr. Neeraj Daiya. Powered by Blogger.

आंगळी-सीध

आलोचना रै आंगणै

Labels

101 राजस्थानी कहानियां 2011 2020 JIPL 2021 अकादमी पुरस्कार अगनसिनान अंग्रेजी अनुवाद अतिथि संपादक अतुल कनक अनिरुद्ध उमट अनुवाद अनुवाद पुरस्कार अनुश्री राठौड़ अन्नाराम सुदामा अपरंच अब्दुल वहीद 'कमल' अम्बिकादत्त अरविन्द सिंह आशिया अर्जुनदेव चारण आईदान सिंह भाटी आईदानसिंह भाटी आकाशवाणी बीकानेर आत्मकथ्य आपणी भाषा आलेख आलोचना आलोचना रै आंगणै उचटी हुई नींद उचटी हुई नींद. नीरज दइया उड़िया लघुकथा उपन्यास ऊंडै अंधारै कठैई ओम एक्सप्रेस ओम पुरोहित 'कागद' ओळूं री अंवेर कथारंग कन्हैयालाल भाटी कन्हैयालाल भाटी कहाणियां कविता कविता कोश योगदानकर्ता सम्मान 2011 कविता पोस्टर कविता महोत्सव कविता-पाठ कविताएं कहाणी-जातरा कहाणीकार कहानी काव्य-पाठ किताब भेंट कुँअर रवीन्द्र कुंदन माली कुंवर रवीन्द्र कृति ओर कृति-भेंट खारा पानी गणतंत्रता दिवस गद्य कविता गली हसनपुरा गवाड़ गोपाल राजगोपाल घिर घिर चेतै आवूंला म्हैं घोषणा चित्र चीनी कहाणी चेखव की बंदूक छगनलाल व्यास जागती जोत जादू रो पेन जितेन्द्र निर्मोही जै जै राजस्थान डा. नीरज दइया डायरी डेली न्यूज डॉ. अजय जोशी डॉ. तैस्सितोरी जयंती डॉ. नीरज दइया डॉ. राजेश व्यास डॉ. लालित्य ललित डॉ. संजीव कुमार तहलका तेजसिंह जोधा तैस्सीतोरी अवार्ड 2015 थार-सप्तक दिल्ली दिवाली दीनदयाल शर्मा दुनिया इन दिनों दुलाराम सहारण दुलाराम सारण दुष्यंत जोशी दूरदर्शन दूरदर्शन जयपुर देवकिशन राजपुरोहित देवदास रांकावत देशनोक करणी मंदिर दैनिक भास्कर दैनिक हाईलाईन सूरतगढ़ नगर निगम बीकानेर नगर विरासत सम्मान नंद भारद्वाज नन्‍द भारद्वाज नमामीशंकर आचार्य नवनीत पाण्डे नवलेखन नागराज शर्मा नानूराम संस्कर्ता निर्मल वर्मा निवेदिता भावसार निशांत नीरज दइया नेगचार नेगचार पत्रिका पठक पीठ पत्र वाचन पत्र-वाचन पत्रकारिता पुरस्कार पद्मजा शर्मा परख पाछो कुण आसी पाठक पीठ पारस अरोड़ा पुण्यतिथि पुरस्कार पुस्तक समीक्षा पुस्तक-समीक्षा पूरन सरमा पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ पोथी परख प्रज्ञालय संस्थान प्रमोद कुमार शर्मा फोटो फ्लैप मैटर बंतळ बलाकी शर्मा बसंती पंवार बातचीत बाल कहानी बाल साहित्य बाल साहित्य पुरस्कार बाल साहित्य समीक्षा बाल साहित्य सम्मेलन बिणजारो बिना हासलपाई बीकानेर अंक बीकानेर उत्सव बीकानेर कला एवं साहित्य उत्सव बुलाकी शर्मा बुलाकीदास "बावरा" भंवरलाल ‘भ्रमर’ भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’ भारत स्काउट व गाइड भारतीय कविता प्रसंग भाषण भूमिका मंगत बादल मंडाण मदन गोपाल लढ़ा मदन सैनी मधु आचार्य मधु आचार्य ‘आशावादी’ मनोज कुमार स्वामी मराठी में कविताएं महेन्द्र खड़गावत माणक माणक : जून मीठेस निरमोही मुकेश पोपली मुक्ति मुक्ति संस्था मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ मुलाकात मोनिका गौड़ मोहन आलोक मौन से बतकही युगपक्ष युवा कविता रक्त में घुली हुई भाषा रजनी छाबड़ा रजनी मोरवाल रतन जांगिड़ रमेसर गोदारा रवि पुरोहित रवींद्र कुमार यादव राज हीरामन राजकोट राजस्थली राजस्थान पत्रिका राजस्थान सम्राट राजस्थानी राजस्थानी अकादमी बीकनेर राजस्थानी कविता राजस्थानी कविता में लोक राजस्थानी कविताएं राजस्थानी कवितावां राजस्थानी कहाणी राजस्थानी कहानी राजस्थानी भाषा राजस्थानी भाषा का सवाल राजस्थानी युवा लेखक संघ राजस्थानी साहित्यकार राजेंद्र जोशी राजेन्द्र जोशी राजेन्द्र शर्मा रामपालसिंह राजपुरोहित रीना मेनारिया रेत में नहाया है मन लघुकथा लघुकथा-पाठ लालित्य ललित लोक विरासत लोकार्पण लोकार्पण समारोह विचार-विमर्श विजय शंकर आचार्य वेद व्यास व्यंग्य व्यंग्य-यात्रा शंकरसिंह राजपुरोहित शतदल शिक्षक दिवस प्रकाशन श्याम जांगिड़ श्रद्धांजलि-सभा श्रीलाल नथमल जोशी श्रीलाल नथमलजी जोशी संजय पुरोहित संजू श्रीमाली सतीश छिम्पा संतोष अलेक्स संतोष चौधरी सत्यदेव सवितेंद्र सत्यनारायण सत्यनारायण सोनी समाचार समापन समारोह सम्मान सम्मान-पुरस्कार सम्मान-समारोह सरदार अली पडि़हार संवाद सवालों में जिंदगी साक्षात्कार साख अर सीख सांझी विरासत सावण बीकानेर सांवर दइया सांवर दइया जयंति सांवर दइया जयंती सांवर दइया पुण्यतिथि सांवर दैया साहित्य अकादेमी साहित्य अकादेमी पुरस्कार साहित्य सम्मान सीताराम महर्षि सुधीर सक्सेना सूरतगढ़ सृजन कुंज सृजन संवाद सृजन साक्षात्कार हम लोग हरदर्शन सहगल हरिचरण अहरवाल हरीश बी. शर्मा हिंदी अनुवाद हिंदी कविताएं हिंदी कार्यशाला होकर भी नहीं है जो