Tuesday, November 10, 2020

‘ईश्वर : हां, ना... नहीं’ : अतिसंवेदनशीलता में कविता का प्रवेश / डॉ. नीरज दइया

  

सुधीर सक्सेना समकालीन कविता के विशिष्ट कवि हैं। विशिष्ट इस अर्थ में कि वे अपने आरंभिक लेखन से ही प्रयोगधर्मी और नवीन विषयों के प्रति मोहग्रस्त रहे हैं। कहा जा सकता कि वे भाषा, शिल्प और कथ्य के स्तर पर अन्य कवियों से अलहदा हैं, उनके यहां सामान्य और औसत से भिन्न विशिष्टता का पूर्वाग्रह है। संभवतः उनके प्रभावित और स्मरणीय बने रहने का कारण ही उनकी नवीनता और प्रयोगधर्मिता है। उनके हर नए संग्रह के साथ ऐसा लगता है कि जैसे वे विषयों का हर बार अविष्कार करते हैं। या यूं कहें कि उनकी कविताओं के विषय अपनी ताजगी और नवीन दृष्टिकोण के कारण नवीन अहसासों, मनःस्थितियों में ले जाने में सक्षम हैं। उनके यहां किसी सामान्य अनुभव अथवा दिनचर्या को कविताओं में रूपांतरित करते का हुनर विशेष परिस्थितियों में सांकेतिक रूप में होता है, किंतु व्यापक रूप में उनका सामान्य किसी विशिष्टता में घुलमिल कर विशिष्ट रूप में ही प्रस्तुत हुआ है। उनकी कविताओं में यह भी लगातार हुआ है कि वे इतिहास और वर्तमान को जैसे किसी धागे से जोड़ते हुए, उन्हें मंथर गति करते हुए हमारे सामने ला खड़ा करते हैं। उनकी कविताएं कोरा भूत और वर्तमान का ब्यौरा मात्र नहीं वरन वे हमारे भविष्य की संभावित अनेक व्यंजनाएं लिए हुए है। कहीं सांकेतिकता है तो कहीं खुलकर उनका कवि-मन अपने विमर्श में हमें शामिल कर लेता है। यहां रेखांकित करने योग्य तथ्य यह है कि इन कविताओं में कवि के सवाल हमारे अपने सवाल बन जाते हैं, द्वंद्व में कवि के साथ हम भी द्वंद्वग्रस्त हो जाते हैं। यह भी कहना चाहिए कि सुधीर सक्सेना की कविताओं का केंद्र-बिंदु बदलता रहा है, किंतु यह भी उल्लेखनीय है कि कवि के चिंतन के मूलाधार लक्ष्यबद्ध रहे हैं। वे हर बार कुछ अभिनव विषयों से मुठभेड़ करते हुए अपने चिंतन-मनन का वातायान प्रस्तुत कर हमारे आकर्षण का केंद्र रहे हैं। उनका नए नए विषयों के प्रति मूलतः आकर्षण है जिसे समकलीन हिंदी अथवा भारतीय कविता के अन्य कवियों और कविताओं में वरेण्य है।
    उदाहरण के लिए यदि हम कवि सुधीर सक्सेना के कविता संग्रह ‘ईश्वर : हां, नहीं... तो’ की बात करें, तो सर्वप्रथम यह कि ‘ईश्वर’ विषयक कविताएं आधुनिक कविता के केंद्र में इस रूप में कहीं नहीं है। वैसे भी यह क्षेत्र अथवा काव्य-विषय अतिसंवेदनशील है। यह शीर्षक अपने आप में किसी काव्य-युक्ति की भांति अनेक आयामों को लिए हमारी उत्सुकता को दिशा देने वाला है। यह भी सत्य है कि ईश्वर विषयक ‘हां’ और ‘ना’ के दो पक्षों के अतिरिक्त यहां जो ‘तो’ का अन्य पक्ष है, वह कवि का इजाद किया हुआ नहीं है। लेकिन इन तीनों पक्षों को एक साथ में इस रूप में किसी कविता संग्रह का केंद्रीय विषय बनाना कवि का इजाद किया हुआ है। हमें इस संग्रह से गुजरते हुए लगता है कि इन तीनों पक्षों को एक साथ कविताओं में नए विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना हमारे आकर्षण का विषय है। हिंदी साहित्य में भक्तिकाल को स्वर्ण-युग कहा जाता है और वहां ईश्वर के संबंध में ‘हां’ की बहुलता और एकनिष्टता है। आधुनिक काल और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के रहते बीसवीं शताब्दी में ईश्वर के विषय में साहित्य और कविताओं में ‘ना’ का बाहुल्य है। यह यह भी सच है कि सुधीर सक्सेना अपने काव्यात्मक विमर्श में जिस ‘तो’ को संकेतित करते हैं वह बीसवीं शताब्दी के उतरार्द्ध का सच है। कवि के अनुभव और चिंतन में जहां तार्किता है वहीं निर्भिकता भी है। शायद यही कराण है कि इक्कीसवीं शताव्दी में डॉ. सुधीर सक्सेना जैसा एक कवि जो निसंदेह उत्तर-आधुनिक कवि है, ‘ईश्वर’ विषयक अपनी इन छत्तीस कविताओं में जैसे ‘छत्तीस का आंकड़ा’ भले जानबूझ कर उपस्थित नहीं भी करता हो किंतु यह संयोग भी निसंदेश एक बड़ा संकेत है। भारतीय संस्कृति में ‘आराध्य के लिए बनाए छत्तीस व्यंजनों’ का भी बड़ा महत्त्व है तो संग्रह की छत्तीस कविताएं बेशक अपने आराध्य के लिए है। जैसे कवि का यह हठ योग है कि वह बारंबार ईश्वर का आह्वान करता है और उसे अपने शब्दों से आहूतियां देता है।  
    यह अनायास नहीं हुआ है कि कवि सुधीर सक्सेना की इन कविताओं में निहित ‘ईश्वर’ संज्ञा में राम-रहीम के साथ वाहे गुरु, ईशु आदि सभी केंद्रों को जैसे मिश्रित कर उपस्थित किया गया है। इन कविओं की सबसे बड़ी सार्थकता यह है कि कवि के तर्क हमारे अपने तर्क हैं, जिनसे हम रोजमर्रा के जीवन में रू-ब-रू होते हैं। कवि के सवालों में हमारे अपने सवालों का होना इन कविताओं की सहजता हैं। यहां ईश्वर का गुणगान अथवा महिमा-मंडन नहीं है। साकार और निराकार सत्ताओं के बीच उस ईश्वर से साक्षात्कार होता है जो कवि का ही नहीं हमारा अपना ईश्वर है। कवि के द्वारा यह लिखना- ‘ईश्वर नहीं जानता हमारी भाषा तो दुख कैसे पढ़ेगा’ असल में सुख-दुख से धिरे सांसारिक प्राणियों की आत्माभिव्यक्ति है, वहीं ‘ईश्वर यदि सिर्फ देवभाषा जानता है/ और इतनी दूर है हमसे’ में पूर्व निर्मित ज्ञान के आभा मंडल में उसके होने और नहीं होने पर प्रश्न है।
    ईश्वर के लिए अंतरिक्षवासी होना पूर्व धारण है वहीं बहुभाषी होने और आधुनिक युग की भाषाओं को जानने की शर्त हमारे मन का द्वंद्व है। ईश्वर के प्रति यह कवि का प्रेम है कि वह उसके दुख विचलित होता है, उसके एकाकीपन से द्रवित होता है।
    फर्ज कीजिए कि वह सूई के छेद से निकल सकता है या कि उसके कद के बराबर कोई विवर ही नहीं जैसे काव्य-उद्गार में कबीर और अन्य भक्तिकालीन कवियों की अवधारणाएं परिक्षित होती हैं। ईश्वर की लीलाओं में उसके मानवीय़ रूप से हमारा साक्षात होता है, कवि सुधीर सक्सेना भी अपनी कविताओं के माध्यम से उसके मानवीय आचारण की अपेक्षा रखते हैं। रूप अर अरूप के दो बिंदुओं के बीच गति करती इन कविताओं में निसंदेह किसी एक ठिकाने की कवि को तलाश है। ‘कितना कुछ शको-शुबहा है/ तुम्हें लेकर/ सदियों की मुंडेर पर’ अथवा ‘तुम्हारी भौतिकी के बारे में कहना कठिन/ मगर तुम्हारा रसायन भी मेल नहीं खाता/ किसी और से, ईश्वर!’ जैसी अभिव्यक्ति में पाप और पुण्य से परे हमारे आधुनिक जीवन के संताप देखे जा सकते हैं। कवि की दृष्टि असीम होती है और वह इसी दृष्टि के बल पर जान और समझ लेता है कि इस संसार में माया का खेल विचित्र है- ‘कभी भी सर्वत्र न अंधियारा होता है/ न उजियारा’।
    समय के साथ बदलती विचारधारों के बीच कवि कल्पना करता है- ‘अचरज नहीं/ कि उत्तर आधुनिक समय में ईश्वर/ गोलिसवाली पतलून पहले/ सिर पर हैट धर नजर आये/ नयी फब और नये ढब में/ किसी इंटरनेट कैफे या पब में!’ यह पंक्तियां इसका प्रमाण है कि कवि यहां अतिसंवेदनशील क्षेत्र में हमें ले जाता है और हम सोचने पर विवश होते हैं कि हां इस बदलते युग में यह भी हो सकता है। विभिन्न संदर्भों और ब्यौरों से लेस इन कविताओं में जहां विचार है वहीं सघन अनुभूतियां भी हैं। जहां धर्म है वहां दर्शन भी है। इन कविताओं की ज़द में एक व्यापक संसार है और कवि की व्यथा-कथा केवल उसकी अपनी नहीं है। यहां कुछ शब्द, पंक्तियां ऐसी भी है जिनको हम अपने भीतर के रसायन में बनता तो पाते रहे हैं किंतु वे किसी आकार में ढलने से पूर्व ही ध्वस्त हो जाती रही हैं। इन कविताओं से हमें किंचित साहस मिलता है और हम स्वयं को एक दायरे से बाहर लाकर सोचते-समझते हुए कवि के ‘ईश्वर : हां, नहीं... तो’ के मर्म में जैसे गहरे डूबते जाते हैं। संभवतः यही इन कविताओं का उद्देश्य भी है।
    यहां यह भी रेखांकित किया जाना चाहिए कि सुधीर सक्सेना की काव्य-भाषा में प्रयुक्त शब्दावली एक विशेष प्रकार के चयन को साथ लेकर चलती है। यह उनका शब्दावली चयन उन्हें भाषा के स्तर पर जहां अन्य कवियों से विलगित करता है वहीं विशिष्ट भी बनाता है। भले पहले कविता ले अथवा अंतिम कविता या कोई बीच की कविता प्रत्येक कविता में कुछ शब्द ऐसे प्रयुक्त होते हैं जो जैसे उनके अपने हैं और केवल यह उनके यहीं देखने को मिलते हैं। जैसे- पहली कविता में ‘दुखों का खरीता’ अंतिम कविता में ‘हमारी फेहरिस्त’ उनकी निजी शब्दावली है जो उनकी कविताओं की पहचान बनती है। यह भी कहा जा सकता है कि उनके यहां कुछ अप्रचलित शब्द जिस ढंग से प्रयुक्त होते हैं कि लगता है उनके यहां उस काव्य-पंक्ति में इसके अतिरिक्त दूसरा कोई शब्द नहीं आ सकता है। सरलता, सहजता के साथ यह कवि की भाषागत विशिष्टता है।

डॉ. नीरज दइया



 

राजस्थान की सहृदय टाइम मशीन : डॉ. महेन्द्र खड़गावत / डॉ. नीरज दइया

 बीकानेर स्थित राजस्थान राज्य अभिलेखागार देश और दुनिया का अद्वितीय अभिलेखागार है। वर्तमान समय की मांग को समझते हुए इसे डिजिटल कर दिया गया है कि हम घर बैठे सवा करोड़ से अधिक नायाब ऐतिहासिक-प्रशासनिक दस्तावेजों से रू-ब-रू हो सकते हैं। यहां ना केवल इतिहास की धरोहर को संजोए दस्तावेज ऑनलाइन किए गए हैं वरन पुस्तकालय की करीब 50 हजार से अधिक पुस्तकों को भी हम अंतराजल पर देख सकते हैं। इन दिनों सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण बात इस अभिलेखागार का अभिलेख म्यूजियम है, जिसे देख कर हर कोई अभिभूत हो जाता है। ‘अभिभूत’ शिष्ट शब्द है, इसके स्थान पर सामान्य भाषा में कहें तो कहें तो यह ‘पागल’ बना देने वाला संग्रहालय है। यहां सब कुछ इतने करीने से प्रस्तुत किया गया है कि यकीन करना कठिन है। यह सब धोरों की धरती राजस्थान के बीकानेर में स्थिति राजस्थान राज्य अभिलेखागार ने संभव कर दिखाया है। इस संग्राहल में प्रवेश करते ही जैसे यह अपनी जुबान खुद बोलता हुआ हमसे बतियाता है। इसकी बेहतरीन कार्य-योजनाओं व्यवस्थाओं को देखकर अच्छे-भले पढ़े-लिखे चकित होकर हर एक स्थल पर बस निहारने की मुद्रा में मूक मंत्र-मुग्ध रह जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ मेरे साथ। अपने शहर में इतना विशाल अभिलेख संग्राहलय जिसे आश्चर्यलोक कहा जा सकता है को निर्मित किया गया है कि हैरत होती है।
    मैं अपने पुराने दिनों में लौटता हूं तो मुझे अनेक दिनों-अवसरों का स्मरण होता है। जब मैं यहां आया और अभिलेखागार के निदेशक डॉ. महेन्द्र खड़गावत जी से मिला। वे बातों-बातों में उनके यहां हो रहे कार्यों की चर्चा अकसर किया करते थे। मैं कल्पना करता था कि यह बंदा इस ठंडे ऐतिहासिक विभाग में आराम से क्यों नहीं बैठ जाता है। कभी कुछ और कभी कुछ में लगा ही रहता है। जैसे खाली नहीं बैठने की सौगंध उठा रखी हो। कभी कोई योजना पर काम चल रहा है, तो कभी कोई कार्य पूर्ण होने को है। क्या यह एक सपना नहीं है कि अभिलेखागार की वेबसाइट पर अब एक क्लिक के साथ 55 लाख से अधिक रियासतकालीन ऐतिहासिक दस्तावेज देखे जा सकते हैं। रियासतकालीन ऐतिहासिक और प्रशासनिक दस्तावेजों को ऑनलाइन करना और मुगलकालीन फरमानों को हिंदी में अनुवाद कर पुस्तकाकार करवाना कोई सरल काम नहीं है।  
    मैंने 4.12 करोड़ की राशि से निर्मित अभिलेख म्यूजियम के बारे में अब तक सुना-सुना ही था और उसे देखने के बाद अहसास हुआ कि इसके निदेशक डॉ. महेंद्र खड़गावत के पास एक अभिनव दृष्टि है, जिससे वे भूत और भविष्य को एक साथ देख सकते हैं। वे इतिहास की इन धरोहरों को जिस दूरदर्शिता से सहेज कर हमें उपलब्ध करवाने के उपक्रम में वर्षों से लगे रहे हैं। ‘अभिलेख संग्रहालय’ देखकर तो ऐसा ही लगता है कि यदि अभिलेखागार के डॉ. खड़गावत को राजस्थान की सहृदय टाइम मशीन कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। वे ऐसे अधिकारी हैं जो अभिलेखागार में पहुंचने वाले हर आगंतुक का भरपूर स्वागत करते हैं और साथ ही अनेक विशिष्ट जनों को बहुत उत्साह के साथ आमंत्रित भी करते रहते हैं। बीकानेर में कोई बाहर से विशिष्ट आगंतुक आए तो उसकी खबर हमें अगले दिन पता चलती है कि अमुख श्रीमान ने अभिलेखागार देखा। उन्हें मशीन कहना भी शायद बेमानी होगा, क्यों कि जिस उत्साह और गर्म जोशी से हमें प्रभावित करते हैं ऐसा प्रभाव और कर्य-निष्ठा तो किसी मशीन में मिलना नामुमकिन ही हैं, इसलिए ‘सहृदय’ टाइम मशीन विशेषण अनुकूल है। वे सरल, सहज, मिलनसार और विलक्ष्ण व्यक्तित्व के धनी हैं। अपने अध्ययन-चिंतन-ममन से वे अपना अमिट प्रभाव बनाने में सक्षम हैं। बहुत बार तो मैंने देखा है कि वे स्वयं अभिलेखागार के कोने-कोने में अवलोकन कराते हुए इतनी सूक्ष्मताओं  से ऐतिहासिक तथ्यों को व्याख्यायित करते हमें मोहित करते हैं।
    इतिहास में मानव जाति का मूक वजूद घड़कता है। इसकी धड़कनों को सुनना इतना सहज-सरल और हर किसी के वश की बात नहीं है। मुगलकालीन इन साक्ष्यों की भाषा फारसी होना एक बड़ा भारी प्रतिरोध हो सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए 327 फरमानों को फारसी से हिंदी में अनुवाद करवा ‘मुगलकालीन भारत एवं राजपूत शासक’ जैसी महत्त्वपूर्ण पुस्तक को चार खंड़ों से यहां से प्रकाशित करवाया गया है। इतना ही नहीं 65 लाख अभिलेखों की माइक्रोफिल्मिंग और 240 से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों के दर्लभ ऑडियो संग्रह का अनुपम कार्य भी ऑनलाइन किया जा चुका है। राजस्थानी भाषा की तत्कालीन बोलियों में अनेक दस्तावेज ई-अभिलेखागार में रखें हुए हैं जो निसंदेह विस्मयकारी दस्तावेज और धरोहर है। फरमान, निशान, मंशूर, बही, पट्टा-परवाना की धरोहर सहेजने वाले इस अभिलेखागार की बसावट की बात करें तो यह 1934 में बीकानेर के महाराजा गंगासिंह द्वारा बनाया गया था। उनकी रुचि के रहते इस इमारत में तत्कालीन समय में अनेक नवाचार किए गए हैं।
    अभिलेख संग्राहलय में हमारे विस्मय की सीमा नहीं रहती जब हम मुगल साम्राज्य के सेनापति राजपूत शासक जयसिंह प्रथम और मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच 11 जून, 1665 को हुई पुरन्दर की संधि का 22 फीट (670.56 सेंटीमीटर) लंबे विशालकाय लिखित प्रारूप को सुसज्जित देखते हैं। हमारे अतीत के अवलोकन का यह राजकीय उपक्रम राज्य अभिलेखागार 1955 में राजस्थान के जयपुर में स्थापित हुआ और इसे 1963 में बीकानेर में स्थानांतरित किया गया था। तब से इसका क्रमिक विकास हुआ और इस शताब्दी में यह विकास चरम पर है। यहां बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, सिरोही आदि रियासतों के समृद्ध इतिहास श्रोतों का प्रबंधन व्यक्तिगत रुचि लेकर किया गया है। हम 17 वीं शताब्दी से आरंभ हुए भारत की अनेक ऐतिहासिक धरोहरों और खासकर राजपूताना की धरोहरों को इतनी बड़ी संख्या में विविध आयामों के साथ केवल यहीं पाते हैं।
    यहां शिवाजी, महाराणा प्रताप और टेस्सीटोरी जैसे अनेक स्थल अभिलेखागार की महती धरोहर हैं। यहां विपुल मात्रा में अनेक दस्तावेजों को न केवल ऑनलाइन कर दुनिया भर के लिए सुलभ कर दिया गया है, वरन मुगलकालीन बादशाहों के मूल पत्रों, विभिन्न दस्तावेजों, प्रमाणों को भी अत्याधुनिक तकनीकों द्वारा सहेजा का उपक्रम हुआ है। अभिलेख म्यूजियम निसंदेह एक नवाचार है। विश्व के शीर्ष डिजिटल अभिलेखगार की श्रेणी में स्थान पाने का अभिप्राय यहां दूर दूर से अनेक शोधार्थी विशद शोध के लिए आएंगे। इतालवी भाषाविद एल.पी. टेस्सीटोरी दीर्घा इस बात का प्रमाण है कि एक शोधार्थी अपने कार्यों से स्वयं कितना महान बन सकता है। दस्तावेज दीर्घा, टेस्सीटोरी दीर्घा, ताम्रपत्र दीर्घा, प्रदर्शनी दीर्घा और संरक्षण प्रयोगशाला यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। जैसे यहां हर दीर्घा में हमें मुग्ध और मोहित करने का कोई मंत्र सिद्ध किया गया है कि जब हम एक से दूसरी में प्रवेश करते हैं तो यह फैसला करना कठिन हो जाता है कि कौनसी अधिक महत्त्वपूर्ण है।
    जिस कार्य को करने में पहले बहुत समय लगता था उसे अब जल्द से जल्द किए जाने में सक्षमता प्राप्त हो चुकी है। प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम और प्रजा मंडल के अभिलेख के साथ ही आम जन को अपनी जमीन के पट्टे, नक्सा, बही आदि खोजने में सुगमता हुई है। यहां अभिलेखों को निशुल्क देखने की आम जन को सुविधा दी गई है। यहां हमें हमारे वर्तमान से इतिहास में जाने का, उसे देखने-समझने-परखने का सुगम और मनभावन मार्ग मिल रहा है।

डॉ. नीरज दइया





 

 

डॉ. नीरज दइया की प्रकाशित पुस्तकें :

हिंदी में-

कविता संग्रह : उचटी हुई नींद (2013), रक्त में घुली हुई भाषा (चयन और भाषांतरण- डॉ. मदन गोपाल लढ़ा) 2020
साक्षात्कर : सृजन-संवाद (2020)
व्यंग्य संग्रह : पंच काका के जेबी बच्चे (2017), टांय-टांय फिस्स (2017)
आलोचना पुस्तकें : बुलाकी शर्मा के सृजन-सरोकार (2017), मधु आचार्य ‘आशावादी’ के सृजन-सरोकार (2017), कागद की कविताई (2018), राजस्थानी साहित्य का समकाल (2020)
संपादित पुस्तकें : आधुनिक लघुकथाएं, राजस्थानी कहानी का वर्तमान, 101 राजस्थानी कहानियां, नन्द जी से हथाई (साक्षात्कार)
अनूदित पुस्तकें : मोहन आलोक का कविता संग्रह ग-गीत और मधु आचार्य ‘आशावादी’ का उपन्यास, रेत में नहाया है मन (राजस्थानी के 51 कवियों की चयनित कविताओं का अनुवाद)
शोध-ग्रंथ : निर्मल वर्मा के कथा साहित्य में आधुनिकता बोध
अंग्रेजी में : Language Fused In Blood (Dr. Neeraj Daiya) Translated by Rajni Chhabra 2018

राजस्थानी में-

कविता संग्रह : साख (1997), देसूंटो (2000), पाछो कुण आसी (2015)
आलोचना पुस्तकें : आलोचना रै आंगणै(2011) , बिना हासलपाई (2014), आंगळी-सीध (2020)
लघुकथा संग्रह : भोर सूं आथण तांई (1989)
बालकथा संग्रह : जादू रो पेन (2012)
संपादित पुस्तकें : मंडाण (51 युवा कवियों की कविताएं), मोहन आलोक री कहाणियां, कन्हैयालाल भाटी री कहाणियां, देवकिशन राजपुरोहित री टाळवीं कहाणियां
अनूदित पुस्तकें : निर्मल वर्मा और ओम गोस्वामी के कहानी संग्रह ; भोलाभाई पटेल का यात्रा-वृतांत ; अमृता प्रीतम का कविता संग्रह ; नंदकिशोर आचार्य, सुधीर सक्सेना और संजीव कुमार की चयनित कविताओं का संचयन-अनुवाद और ‘सबद नाद’ (भारतीय भाषाओं की कविताओं का संग्रह)

नेगचार 48

नेगचार 48
संपादक - नीरज दइया

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"
श्री सांवर दइया; 10 अक्टूबर,1948 - 30 जुलाई,1992

डॉ. नीरज दइया (1968)
© Dr. Neeraj Daiya. Powered by Blogger.

आंगळी-सीध

आलोचना रै आंगणै

Labels

101 राजस्थानी कहानियां 2011 2020 JIPL 2021 अकादमी पुरस्कार अगनसिनान अंग्रेजी अनुवाद अतिथि संपादक अतुल कनक अनिरुद्ध उमट अनुवाद अनुवाद पुरस्कार अनुश्री राठौड़ अन्नाराम सुदामा अपरंच अब्दुल वहीद 'कमल' अम्बिकादत्त अरविन्द सिंह आशिया अर्जुनदेव चारण आईदान सिंह भाटी आईदानसिंह भाटी आकाशवाणी बीकानेर आत्मकथ्य आपणी भाषा आलेख आलोचना आलोचना रै आंगणै उचटी हुई नींद उचटी हुई नींद. नीरज दइया उड़िया लघुकथा उपन्यास ऊंडै अंधारै कठैई ओम एक्सप्रेस ओम पुरोहित 'कागद' ओळूं री अंवेर कथारंग कन्हैयालाल भाटी कन्हैयालाल भाटी कहाणियां कविता कविता कोश योगदानकर्ता सम्मान 2011 कविता पोस्टर कविता महोत्सव कविता-पाठ कविताएं कहाणी-जातरा कहाणीकार कहानी काव्य-पाठ किताब भेंट कुँअर रवीन्द्र कुंदन माली कुंवर रवीन्द्र कृति ओर कृति-भेंट खारा पानी गणतंत्रता दिवस गद्य कविता गली हसनपुरा गवाड़ गोपाल राजगोपाल घिर घिर चेतै आवूंला म्हैं घोषणा चित्र चीनी कहाणी चेखव की बंदूक छगनलाल व्यास जागती जोत जादू रो पेन जितेन्द्र निर्मोही जै जै राजस्थान डा. नीरज दइया डायरी डेली न्यूज डॉ. अजय जोशी डॉ. तैस्सितोरी जयंती डॉ. नीरज दइया डॉ. राजेश व्यास डॉ. लालित्य ललित डॉ. संजीव कुमार तहलका तेजसिंह जोधा तैस्सीतोरी अवार्ड 2015 थार-सप्तक दिल्ली दिवाली दीनदयाल शर्मा दुनिया इन दिनों दुलाराम सहारण दुलाराम सारण दुष्यंत जोशी दूरदर्शन दूरदर्शन जयपुर देवकिशन राजपुरोहित देवदास रांकावत देशनोक करणी मंदिर दैनिक भास्कर दैनिक हाईलाईन सूरतगढ़ नगर निगम बीकानेर नगर विरासत सम्मान नंद भारद्वाज नन्‍द भारद्वाज नमामीशंकर आचार्य नवनीत पाण्डे नवलेखन नागराज शर्मा नानूराम संस्कर्ता निर्मल वर्मा निवेदिता भावसार निशांत नीरज दइया नेगचार नेगचार पत्रिका पठक पीठ पत्र वाचन पत्र-वाचन पत्रकारिता पुरस्कार पद्मजा शर्मा परख पाछो कुण आसी पाठक पीठ पारस अरोड़ा पुण्यतिथि पुरस्कार पुस्तक समीक्षा पुस्तक-समीक्षा पूरन सरमा पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ पोथी परख प्रज्ञालय संस्थान प्रमोद कुमार शर्मा फोटो फ्लैप मैटर बंतळ बलाकी शर्मा बसंती पंवार बातचीत बाल कहानी बाल साहित्य बाल साहित्य पुरस्कार बाल साहित्य समीक्षा बाल साहित्य सम्मेलन बिणजारो बिना हासलपाई बीकानेर अंक बीकानेर उत्सव बीकानेर कला एवं साहित्य उत्सव बुलाकी शर्मा बुलाकीदास "बावरा" भंवरलाल ‘भ्रमर’ भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’ भारत स्काउट व गाइड भारतीय कविता प्रसंग भाषण भूमिका मंगत बादल मंडाण मदन गोपाल लढ़ा मदन सैनी मधु आचार्य मधु आचार्य ‘आशावादी’ मनोज कुमार स्वामी मराठी में कविताएं महेन्द्र खड़गावत माणक माणक : जून मीठेस निरमोही मुकेश पोपली मुक्ति मुक्ति संस्था मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ मुलाकात मोनिका गौड़ मोहन आलोक मौन से बतकही युगपक्ष युवा कविता रक्त में घुली हुई भाषा रजनी छाबड़ा रजनी मोरवाल रतन जांगिड़ रमेसर गोदारा रवि पुरोहित रवींद्र कुमार यादव राज हीरामन राजकोट राजस्थली राजस्थान पत्रिका राजस्थान सम्राट राजस्थानी राजस्थानी अकादमी बीकनेर राजस्थानी कविता राजस्थानी कविता में लोक राजस्थानी कविताएं राजस्थानी कवितावां राजस्थानी कहाणी राजस्थानी कहानी राजस्थानी भाषा राजस्थानी भाषा का सवाल राजस्थानी युवा लेखक संघ राजस्थानी साहित्यकार राजेंद्र जोशी राजेन्द्र जोशी राजेन्द्र शर्मा रामपालसिंह राजपुरोहित रीना मेनारिया रेत में नहाया है मन लघुकथा लघुकथा-पाठ लालित्य ललित लोक विरासत लोकार्पण लोकार्पण समारोह विचार-विमर्श विजय शंकर आचार्य वेद व्यास व्यंग्य व्यंग्य-यात्रा शंकरसिंह राजपुरोहित शतदल शिक्षक दिवस प्रकाशन श्याम जांगिड़ श्रद्धांजलि-सभा श्रीलाल नथमल जोशी श्रीलाल नथमलजी जोशी संजय पुरोहित संजू श्रीमाली सतीश छिम्पा संतोष अलेक्स संतोष चौधरी सत्यदेव सवितेंद्र सत्यनारायण सत्यनारायण सोनी समाचार समापन समारोह सम्मान सम्मान-पुरस्कार सम्मान-समारोह सरदार अली पडि़हार संवाद सवालों में जिंदगी साक्षात्कार साख अर सीख सांझी विरासत सावण बीकानेर सांवर दइया सांवर दइया जयंति सांवर दइया जयंती सांवर दइया पुण्यतिथि सांवर दैया साहित्य अकादेमी साहित्य अकादेमी पुरस्कार साहित्य सम्मान सीताराम महर्षि सुधीर सक्सेना सूरतगढ़ सृजन कुंज सृजन संवाद सृजन साक्षात्कार हम लोग हरदर्शन सहगल हरिचरण अहरवाल हरीश बी. शर्मा हिंदी अनुवाद हिंदी कविताएं हिंदी कार्यशाला होकर भी नहीं है जो