Sunday, January 05, 2020

शब्द के प्रति आशा-आस्था और शब्द की ऊर्वरा-शक्ति / नीरज दइया

व्यंग्य विधा के राजस्थान से प्रमुख हस्ताक्षर फारूक आफरीदी का प्रथम कविता संग्रह ‘शब्द कभी बांझ नहीं होते’ उनके कवि रूप को प्रतिस्थापित करता है। यह शीर्षक कवि की शब्द के प्रति आशा-आस्था और शब्द की ऊर्वरा-शक्ति को उजागर करता है। संग्रह में इस शीर्षक की कविता को अंत में रखा गया है, जिसकी पंक्तियां हैं- ‘शब्दों की कोख/ संवेदना से भरती है/ जैसे भरती है नदी/ और उफनती बहती है/ समुद्र की ओर’ (पृष्ठ-111) कवि का मानना है कि अनुभूति के आवेग से कविताएं लिखी जाती हैं। कवि के लिए शब्द और संवेदना का संबंध ही रचना का उत्स है। रचना में वह अपनी जीवनानुभूतियां को प्रस्तुत करते हुए जीवन-दृष्टि से रू-ब-रू होने के अवसर देता है। ऐसे में अनेक स्थल पाठकों को सकारात्मक बोध तक ले जाते हैं।
    गद्यकारों की कविताओं में बहुधा गद्य कथात्मक रूप से हावी रहता है। फारूख आफरीदी भी इसके अपवाद नहीं है। कहना होगा कि ‘शव्द कभी बांझ नहीं होते’ की कविताएं उनके व्यंग्य-लेखन के समानांतर उनके अनुभवों-अनुभूतियों का संवेदनात्मक कोलाज है। हम यहां उनके घर-संसार में मां, पत्नी, बच्चों, मित्र-मंडली और पूरे समाजिक पर्यावरण के साथ देश की बदलती परिस्थितियों को भी देख-समझ सकते हैं। कवि के सुख-दुख, आशा-निराशा, हर्ष-विशाद हमें अपने-से लगते हैं। संभवतः इसका प्रमुख कारण कवि का जीवन के प्रति अथाह प्रेम है और वह इसे अपने कोण से देखने का पक्षधर है। संग्रह की पहली कविता ‘मेरा हल्फिया बयान’ में कवि उद्घोषणा करता है- ‘बड़ी से बड़ी सजा दो/ हंस कर झेल लूंगा/ लेकिन/ छोड़ूंगा नहीं प्रेम करना।’ (पृष्ठ-14) कवि ने जैसे प्रेम को पक्ष में अपना बयान देकर, सारी कायनात को देखने-सोचने और समझने की एक दिशा बना ली है। प्रेम से रिक्त होते इस संसार में वह सवाल करता है कि ‘सृष्टि का कोई जीव तो बताओ/ जो प्रेम नहीं करता हो?’ (पृष्ठ-14) एक अन्य कविता ‘कबीर अगर तुम न हुए होते’ को भी यहां देखा जाना उचित होगा- ‘कबीर अगर तुम न हुए होते/ धागे प्रेम के कितने टूटे होते/ रंग कितने बिखरे होते/ ढाई आखर अपने पर रोते।’ (पृष्ठ-35)
    अविश्वास के रहते जीवन और जगत में प्रेम का स्थान संकुचित होता जा रहा है। संग्रह की कविताएं प्रेम की पुनर्स्थापना के साथ अपना एक विमर्श देती है। हमारे संस्कार और संस्कृति से पोषित गांवों का स्मरण यहां स्वभाविक ही है। बदलते जीवन में ध्वत होते मानव मूल्यों को इन कविताओं में उभारा गया है। कवि कविताओं में लोक की जीत को घोषित करते हुए आदमी की पहचान आदमी को सौंपना चाहता है। आज जब आदमी के भेष में आदमी की पहचान नहीं हो रही है ऐसे में इन कविताओं का महत्त्व बढ़ जाता है। कवि भीमा गडरिया जैसों की व्यथा-कथा जानता है। वह छोटे से लेकर बड़े आदमी तक में परिवर्तन की बयार देखता है। उसे कार्य और व्यवहार की प्रतिकूलता ‘ईमान’ कविता लिखने को प्रेरित करती है- ‘छीन कर ईमान/ कहा था उसने-/ भला कोई साथ लिए फिरता है/ इस तरह।’ (पृष्ठ-17) ऐसे में विकल्प के रूप में अब भी कवि को शब्द की सत्ता पर अटूट आस्था और विश्वास है। बह लिखता है- ‘मित्रों!/ यह मत कहो-/ कविता अब क्रांति नहीं ला सकती/ क्रांति के बीजों/ और अवरोधों से/ उपजती है वह।’ (पृष्ठ-21)
    कवि हमें कविताओं में अनेक बिम्बों और प्रतीकों द्वारा जीवन-दृष्टि का बोध करता है। समय सापेक्ष बदलती परिस्थितियों में वह विवेकवान होने का संदेश आरोपित नहीं करता। यह संदेश उसके स्वयं के कार्य, व्यवहार और परिस्थितियों के स्वीकार-अस्वीकार के भावों में निहित है। अनेक स्थलों पर उसके निर्णय हमारे दायित्व-बोध को पोषित करते हैं। राजस्थानी संस्कृति की सूरवीरता का विख्यात दृश्य नवीन शब्दावली में कविता ‘पति से’ में देखा जा सकता है-
    ‘हरावल दस्ते में हो तुम/ और हारते हुए से!/ यह तो क्षम्य नहीं
    चिंता चूड़ियों की/ करो मत/ लड़ो तुम जुझार बनकर
    हारना मुझे/ कतई मंजूर नहीं।’ (पृष्ठ-51)
    कविताओं की भाषा सहज, सरल और प्रवाहयुक्त है। कवि लूनी नदी और पेड़ों से बतियाता है तो वह समय से भी सीधा संवाद करना जानता है- ‘सुनो समय!/ तुम्हें रोकता-टोकता नहीं/ बस इतना भर चाहता हूं तुमसे/ बच जाएं संवेदनाएं’ कवि संवेदनाओं से प्रेरित-प्रोषित होता है और कविताओं से अपने पाठकों को संवेदित करता है। कविता ‘मैं और वह’ में इन्हीं संवेदनाओं के कारण वह जीवन के पक्ष में अपना निर्णय लेते हुए कला-संगीत में जीवन का उद्देश्य मानता है। ‘मुझे गुस्सा पीना आता/ उसे गुस्से में खून/ उसे प्रिय लगता/ दनदनाती और आग उगलती बंदूकें/ चीत्कारों पर वह झूम उठता/ इधर मैं था/ एकदम दूसरी तरफ/ दूसरे गुर्दे की तरह/ कांप-कांप उठता/ छिटक-छिटक जाता/ पड़ौसी होने का/ धर्म भी कहां निभा पाता।’ (पृष्ठ-62) इन कविताओं में मित्र-धर्म भी अपने स्वच्छ और नैतिक रूप में प्रस्तुत हुआ है, उसमें इतना अवकाश रखा गया है कि कहा जा सके- ‘मैंने सुना और चुना/ फिर दिखाया उसे रास्ता/ बाहर जाने का/ फिर कभी न आने का।’ (पृष्ठ-65) 
    कविताओं में कवि के सपनों का संसार है जिसको सूर्योदय का इंतजार है। कवि लिखता है- ‘मेरे सपनों का सूरज/ अभी उगा नहीं है/ पर, दिखने लगी है/ उसकी लालिमा/ फिर फूटेंगी किरणें/ मिट जाएगा अंधकार/ सजने लगेगा फिर से/ भरोसे का संसार।’ (पृष्ठ-72) इसी भरोसे से कवि समय का साक्षी बनकर एक सुंदर संसार की कल्पना को बचाए रखने सफल हुआ है। कवि अपनी जमात को संदेश देते हुए कहता है- ‘कवि सुन!/ समय का सच लिख/ समय का सुइया देख रहा है/ गिद्ध दृष्टि से तुझे/ झूठ और पाखंड रचेगा अगर/ बख्सा नहीं जाएगा तू/ रख रही है हिसाब-किताब नई पीढ़ी भी’ यह सगजता और सतर्कता ही शब्द पर आस्था और विश्वास का प्रतिमान है। कवि का विश्वास है कि निश्चय ही नया सवेरा आएगा क्योंकि शब्द कभी बांझ नहीं होते।  
    कविताओं में गद्य की कथात्मकता के साथ ही नाद को साधने का प्रयास अनेक स्थलों पर देखा जा सकता है। संग्रह की कविताओं में कवि फारूक आफरीदी का कवि-मन अपनी अभिव्यक्ति से एक वितान रचता है। इन कविताओं की अनुगूंज और उपस्थिति लंबे समय तक बनी रहेगी।      
=====================
पुस्तक समीक्षा- शब्द कभी बांझ नहीं होते (कविता संग्रह)
कवि : फारूक आफरीदी; प्रकाशक- बोधि प्रकाशन, जयपुर; पृष्ठ : 112 मूल्य : 120/-; संस्करण : 2017
=====================

- डॉ. नीरज दइया

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

डॉ. नीरज दइया की प्रकाशित पुस्तकें :

हिंदी में-

कविता संग्रह : उचटी हुई नींद (2013), रक्त में घुली हुई भाषा (चयन और भाषांतरण- डॉ. मदन गोपाल लढ़ा) 2020
साक्षात्कर : सृजन-संवाद (2020)
व्यंग्य संग्रह : पंच काका के जेबी बच्चे (2017), टांय-टांय फिस्स (2017)
आलोचना पुस्तकें : बुलाकी शर्मा के सृजन-सरोकार (2017), मधु आचार्य ‘आशावादी’ के सृजन-सरोकार (2017), कागद की कविताई (2018), राजस्थानी साहित्य का समकाल (2020)
संपादित पुस्तकें : आधुनिक लघुकथाएं, राजस्थानी कहानी का वर्तमान, 101 राजस्थानी कहानियां, नन्द जी से हथाई (साक्षात्कार)
अनूदित पुस्तकें : मोहन आलोक का कविता संग्रह ग-गीत और मधु आचार्य ‘आशावादी’ का उपन्यास, रेत में नहाया है मन (राजस्थानी के 51 कवियों की चयनित कविताओं का अनुवाद)
शोध-ग्रंथ : निर्मल वर्मा के कथा साहित्य में आधुनिकता बोध
अंग्रेजी में : Language Fused In Blood (Dr. Neeraj Daiya) Translated by Rajni Chhabra 2018

राजस्थानी में-

कविता संग्रह : साख (1997), देसूंटो (2000), पाछो कुण आसी (2015)
आलोचना पुस्तकें : आलोचना रै आंगणै(2011) , बिना हासलपाई (2014), आंगळी-सीध (2020)
लघुकथा संग्रह : भोर सूं आथण तांई (1989)
बालकथा संग्रह : जादू रो पेन (2012)
संपादित पुस्तकें : मंडाण (51 युवा कवियों की कविताएं), मोहन आलोक री कहाणियां, कन्हैयालाल भाटी री कहाणियां, देवकिशन राजपुरोहित री टाळवीं कहाणियां
अनूदित पुस्तकें : निर्मल वर्मा और ओम गोस्वामी के कहानी संग्रह ; भोलाभाई पटेल का यात्रा-वृतांत ; अमृता प्रीतम का कविता संग्रह ; नंदकिशोर आचार्य, सुधीर सक्सेना और संजीव कुमार की चयनित कविताओं का संचयन-अनुवाद और ‘सबद नाद’ (भारतीय भाषाओं की कविताओं का संग्रह)

नेगचार 48

नेगचार 48
संपादक - नीरज दइया

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"
श्री सांवर दइया; 10 अक्टूबर,1948 - 30 जुलाई,1992

डॉ. नीरज दइया (1968)
© Dr. Neeraj Daiya. Powered by Blogger.

आंगळी-सीध

आलोचना रै आंगणै

Labels

101 राजस्थानी कहानियां 2011 2020 JIPL 2021 अकादमी पुरस्कार अगनसिनान अंग्रेजी अनुवाद अतिथि संपादक अतुल कनक अनिरुद्ध उमट अनुवाद अनुवाद पुरस्कार अनुश्री राठौड़ अन्नाराम सुदामा अपरंच अब्दुल वहीद 'कमल' अम्बिकादत्त अरविन्द सिंह आशिया अर्जुनदेव चारण आईदान सिंह भाटी आईदानसिंह भाटी आकाशवाणी बीकानेर आत्मकथ्य आपणी भाषा आलेख आलोचना आलोचना रै आंगणै उचटी हुई नींद उचटी हुई नींद. नीरज दइया उड़िया लघुकथा उपन्यास ऊंडै अंधारै कठैई ओम एक्सप्रेस ओम पुरोहित 'कागद' ओळूं री अंवेर कथारंग कन्हैयालाल भाटी कन्हैयालाल भाटी कहाणियां कविता कविता कोश योगदानकर्ता सम्मान 2011 कविता पोस्टर कविता महोत्सव कविता-पाठ कविताएं कहाणी-जातरा कहाणीकार कहानी काव्य-पाठ किताब भेंट कुँअर रवीन्द्र कुंदन माली कुंवर रवीन्द्र कृति ओर कृति-भेंट खारा पानी गणतंत्रता दिवस गद्य कविता गली हसनपुरा गवाड़ गोपाल राजगोपाल घिर घिर चेतै आवूंला म्हैं घोषणा चित्र चीनी कहाणी चेखव की बंदूक छगनलाल व्यास जागती जोत जादू रो पेन जितेन्द्र निर्मोही जै जै राजस्थान डा. नीरज दइया डायरी डेली न्यूज डॉ. अजय जोशी डॉ. तैस्सितोरी जयंती डॉ. नीरज दइया डॉ. राजेश व्यास डॉ. लालित्य ललित डॉ. संजीव कुमार तहलका तेजसिंह जोधा तैस्सीतोरी अवार्ड 2015 थार-सप्तक दिल्ली दिवाली दीनदयाल शर्मा दुनिया इन दिनों दुलाराम सहारण दुलाराम सारण दुष्यंत जोशी दूरदर्शन दूरदर्शन जयपुर देवकिशन राजपुरोहित देवदास रांकावत देशनोक करणी मंदिर दैनिक भास्कर दैनिक हाईलाईन सूरतगढ़ नगर निगम बीकानेर नगर विरासत सम्मान नंद भारद्वाज नन्‍द भारद्वाज नमामीशंकर आचार्य नवनीत पाण्डे नवलेखन नागराज शर्मा नानूराम संस्कर्ता निर्मल वर्मा निवेदिता भावसार निशांत नीरज दइया नेगचार नेगचार पत्रिका पठक पीठ पत्र वाचन पत्र-वाचन पत्रकारिता पुरस्कार पद्मजा शर्मा परख पाछो कुण आसी पाठक पीठ पारस अरोड़ा पुण्यतिथि पुरस्कार पुस्तक समीक्षा पुस्तक-समीक्षा पूरन सरमा पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ पोथी परख प्रज्ञालय संस्थान प्रमोद कुमार शर्मा फोटो फ्लैप मैटर बंतळ बलाकी शर्मा बसंती पंवार बातचीत बाल कहानी बाल साहित्य बाल साहित्य पुरस्कार बाल साहित्य समीक्षा बाल साहित्य सम्मेलन बिणजारो बिना हासलपाई बीकानेर अंक बीकानेर उत्सव बीकानेर कला एवं साहित्य उत्सव बुलाकी शर्मा बुलाकीदास "बावरा" भंवरलाल ‘भ्रमर’ भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’ भारत स्काउट व गाइड भारतीय कविता प्रसंग भाषण भूमिका मंगत बादल मंडाण मदन गोपाल लढ़ा मदन सैनी मधु आचार्य मधु आचार्य ‘आशावादी’ मनोज कुमार स्वामी मराठी में कविताएं महेन्द्र खड़गावत माणक माणक : जून मीठेस निरमोही मुकेश पोपली मुक्ति मुक्ति संस्था मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ मुलाकात मोनिका गौड़ मोहन आलोक मौन से बतकही युगपक्ष युवा कविता रक्त में घुली हुई भाषा रजनी छाबड़ा रजनी मोरवाल रतन जांगिड़ रमेसर गोदारा रवि पुरोहित रवींद्र कुमार यादव राज हीरामन राजकोट राजस्थली राजस्थान पत्रिका राजस्थान सम्राट राजस्थानी राजस्थानी अकादमी बीकनेर राजस्थानी कविता राजस्थानी कविता में लोक राजस्थानी कविताएं राजस्थानी कवितावां राजस्थानी कहाणी राजस्थानी कहानी राजस्थानी भाषा राजस्थानी भाषा का सवाल राजस्थानी युवा लेखक संघ राजस्थानी साहित्यकार राजेंद्र जोशी राजेन्द्र जोशी राजेन्द्र शर्मा रामपालसिंह राजपुरोहित रीना मेनारिया रेत में नहाया है मन लघुकथा लघुकथा-पाठ लालित्य ललित लोक विरासत लोकार्पण लोकार्पण समारोह विचार-विमर्श विजय शंकर आचार्य वेद व्यास व्यंग्य व्यंग्य-यात्रा शंकरसिंह राजपुरोहित शतदल शिक्षक दिवस प्रकाशन श्याम जांगिड़ श्रद्धांजलि-सभा श्रीलाल नथमल जोशी श्रीलाल नथमलजी जोशी संजय पुरोहित संजू श्रीमाली सतीश छिम्पा संतोष अलेक्स संतोष चौधरी सत्यदेव सवितेंद्र सत्यनारायण सत्यनारायण सोनी समाचार समापन समारोह सम्मान सम्मान-पुरस्कार सम्मान-समारोह सरदार अली पडि़हार संवाद सवालों में जिंदगी साक्षात्कार साख अर सीख सांझी विरासत सावण बीकानेर सांवर दइया सांवर दइया जयंति सांवर दइया जयंती सांवर दइया पुण्यतिथि सांवर दैया साहित्य अकादेमी साहित्य अकादेमी पुरस्कार साहित्य सम्मान सीताराम महर्षि सुधीर सक्सेना सूरतगढ़ सृजन कुंज सृजन संवाद सृजन साक्षात्कार हम लोग हरदर्शन सहगल हरिचरण अहरवाल हरीश बी. शर्मा हिंदी अनुवाद हिंदी कविताएं हिंदी कार्यशाला होकर भी नहीं है जो