Sunday, January 05, 2020

विभिन्न रंगों एवं विचारों का समुच्चय / नीरज दइया

गणेश एवं सरस्वती-वंदना से आरंभ हुए कविता संग्रह ‘सद्योजात’ में कवयित्री डॉ. साधना प्रधान की जीवन को देखने-परखने की अपनी दृष्टि है, जिसे वे विभिन्न काव्य-कौशलों द्वारा कविता के रूप में प्रस्तुत करती हैं। कविताओं से पूर्व अनेक कवियों-लेखकों ने कवयित्री की सृजनशीलता पर आत्मीय टिप्पणियां लिखी हैं साथ ही स्वकथन में उनका आभार भी प्रदर्शित किया गया है। कविता रचना निसंदेह वैयक्तिक उपक्रम है, किंतु इसे परंपरा में देखा-समझा जाना भी अपेक्षित है। किसी रचना को उसकी परंपरा में देखने की अनिवार्यता से आलोचना बच नहीं सकती। कहना ना होगा कि इन कविताओं में कविता-रचना को लेकर आरंभिक किस्म का उत्साह यत्र-तत्र देखा जा सकता है, जिसके रहते कविताओं के चयन में निर्ममता नजर नहीं आती। कविता लेखन किसी सूत्र को पा जाना नहीं वरन आत्माभिव्यक्ति को चयनित शब्दों में काव्यात्मक रूप के निर्वाहन के साथ प्रस्तुत करना होता है। यहां किसी विचार के कविता बनने और बनते बनते रह जाने की त्रासदी के साथ हमें गद्य और पद्य के तात्विक अंतर पर भी किंचित विमर्श करना होगा।
    सद्योजाता का अभिप्राय है जो अभी या कुछ ही समय पहले उत्पन्न हुआ हो। निसंदेह यह कवयित्री का प्रथम प्रयास है और उनके जीवन के विभिन्न रंगों एवं विचारों का समुच्चय भी नजर आता है किंतु यहां भावाभिव्यंजना में स्वयं की निजता के रंग बेहद कम है। किसे क्या खूब कहा कि पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती हैं। मंजिल उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है। इसी भावभूमि को कवयित्री ने अपनी कविता ‘हुनर’ में प्रस्तुत किया है-
मंजिलें... कभी भी, / पैरों या पंखों के आकार से, / नहीं मिलती / मिलती है,
हुनर पर, किए गए / विश्वास से!  (पृष्ठ- 29)
यहां हौसले का हुनर में रूपांतरण किया गया है। कवयित्री ने बेहद सहजता और सरलता से इस कविता का आरंभ किया है-
असंभव !  / कुछ भी नहीं /
इस जहां में, / जब एक नन्हा परिंदा भी /
नाप लेता है, / समंदर के विस्तार को! (पृष्ठ- 29)       
    यह जीवन की विशिष्टता है कि इसमें सुख-दुख और धूप-छांव का खेल चलता रहता है। साथ ही जीवन के समानांतर अनेकानेक जीवन और घटनाक्रम होते हैं। ऐसे में हमारे जीवन के लिए हमें आस-पास के जीवन से प्रेरणा मिलना मुश्किल नहीं। आज की कविता का सच कहीं से आयातित नहीं वरन हमारे जीवन के इर्द-गिर्द ही हम देख सकते हैं। संभव-असंभव और विश्वास की किसी भी कविता में उसके प्रारूप, विराम एवं विराम-चिह्नों का भी भावाभिव्यक्ति में अपना योगदान होता है। यह यह भी उल्लेखनीय है कि कविता संग्रह के माध्यम से कोई कविता केवल और केवल अपने पाठ द्वारा पाठक तक संप्रेषित होती है, जहां उसके रचनाकार का नाद अनुपस्थित होता है। ऐसे में हर पाठ उस नाद के समानांतर किसी दूसरे नाद में ही होता है। कवयित्री ने कविताओं से पूर्व स्वकथ्य में लिखा है- “संग्रह में मैंने अपनी 101 कविताओं को समावेशित किया है, जो जीवन के विभिन्न पहलुओं, समसामयिक घटनाओं, सूक्ष्म मनोभावों, विविध जीवन मूल्यों एवं प्रेम के संयोग और वियोग दोनों ही पक्षों से सम्बंद्ध हैं। कहीं कहीं तो जीवन के अतिसाधारण लगने वाले विषयों पर भी मैंने कविता-सृजन का दुस्साहस किया है।”
    आज के दौर में रचना स्वयं अपने आप में दुस्साहस है। इस दुस्साहस का ही परिणाम है कि कवयित्री ‘उड़ान’ शीर्षक की कविता में छोटी-सी बहर को साधते हुए बहुत कुछ कहती हुई नए नाद में अर्थ का नया वितान रचती प्रतीत होती हैं।
छोटा-सा है जीवन / कामनाएं अपार। /
सतरंगी सपने लिए / सैकड़ों-हजार। /
मन का चपल पखेरू / उड़ने को तैयार। /
रोक कहां पाऊं / मैं उसकी उड़ान। /
जाना है उसको / बादलों के पार। /
पाना है उसको / एक नया संसार।  (पष्ठ- 51)   
    जहां कोई प्रयास नहीं वहां कविता संभव होती दिखाई देती है और जहां विचार किसी ज्ञान अथवा विकेक के रहते कविता में आता है वहां नया संसार पाना संभव होते होते रह जाता है। इसे कविता ‘सच्चा मीत’ की इन काव्य-पंक्ति द्वारा समझा जा सकता है-
सुख में साथी सब बन जाते, / दुख में सभी कतराते हैं। /
यह संसार स्वार्थ का मेला / मीत कहां मिल पाते हैं॥ /
‘मित्र’ वही खरे होते, जो / ‘विपदा’ में साथ निभाते हैं। (पृष्ठ- 55)
    एक अन्य उदाहरण ‘वायदा’ से देखें-
यदि तुम ! / मेरे अंसुवन की भाषा पढ़ सके /
वेदनाओं के अर्थ गढ़ सके / मेरे मौन को शब्दों में मंड सके /
मैं ! सचमुच ; / तुम्हें ‘मननीत’ बना लूंगी /
प्रीत के गीत तेरे संग गा लूंगी / तुम्हें जीवन-संगीत बना लूंगी। (पृष्ठ- 79)
    ऐसे ही अनेक मनोभावों में ‘सद्योजात’ की कविताएं स्वयं इसके शीर्षक को सार्थक करती हैं। मध्यकाल में मीरा ने प्रीत के विषय में कहा नगर ढिंढोरा पीटती कि प्रीत न करियों कोय, उसी परंपरा में कवयित्री का परामर्श ‘प्रीत की रीत’ कविता के आरंभ में इस पंक्ति द्वारा प्रकट हुआ है-
सुन सखी ! / मुझको प्रीत न करनी /  प्रीत बड़ी दुखदाई। /
इस पथ में / जो भी आया / उसने ठोकर खाई। /
बड़ी विकत है, / रीत-प्रीत की / मंजिल किसने पाई? (पृष्ठ- 89)
    अंत में कवयित्री को मंगलकामनाएं उन्हीं की ‘पथिक’ कविता की काव्य-पंक्तियों द्वारा-
सुन पथिक ! / राह में रूकना मत / चलते जाना ! / चलते जाना !  /
आएंगी बाधाएं / बहुत मगर / चलते जाना ! / चलते जाना ! (पष्ठ- 122) 
    कवयित्री की सर्वाधिक सफलता सहज, सरल एवं सुंदर भाषा में अभिव्यक्ति की तलाश है। आशा है कि सद्योजात की कवयित्री निसंदेह अपने आगामी कविता-संग्रह में चयनित दृष्टिकोण और विवेकपूर्ण  चयन के साथ रहते निश्चय ही स्त्री मन को अभिव्यक्ति प्रदान करेंगी। सुंदर सुरुचिपूर्ण मुद्रण के लिए कलासन प्रकाशन के प्रकाशक बधाई के पात्र हैं।
- डॉ. नीरज दइया
====================
  • पुस्तक- काव्य संग्रह : सद्योजात / कवयित्री- डॉ. साधना प्रधान / प्रकाशक- कलासन प्रकाशन, बीकानेर (राज.) / पृष्ठ- 156 / मूल्य- 200/-
  • 0 टिप्पणियाँ:

    Post a Comment

    डॉ. नीरज दइया की प्रकाशित पुस्तकें :

    हिंदी में-

    कविता संग्रह : उचटी हुई नींद (2013), रक्त में घुली हुई भाषा (चयन और भाषांतरण- डॉ. मदन गोपाल लढ़ा) 2020
    साक्षात्कर : सृजन-संवाद (2020)
    व्यंग्य संग्रह : पंच काका के जेबी बच्चे (2017), टांय-टांय फिस्स (2017)
    आलोचना पुस्तकें : बुलाकी शर्मा के सृजन-सरोकार (2017), मधु आचार्य ‘आशावादी’ के सृजन-सरोकार (2017), कागद की कविताई (2018), राजस्थानी साहित्य का समकाल (2020)
    संपादित पुस्तकें : आधुनिक लघुकथाएं, राजस्थानी कहानी का वर्तमान, 101 राजस्थानी कहानियां, नन्द जी से हथाई (साक्षात्कार)
    अनूदित पुस्तकें : मोहन आलोक का कविता संग्रह ग-गीत और मधु आचार्य ‘आशावादी’ का उपन्यास, रेत में नहाया है मन (राजस्थानी के 51 कवियों की चयनित कविताओं का अनुवाद)
    शोध-ग्रंथ : निर्मल वर्मा के कथा साहित्य में आधुनिकता बोध
    अंग्रेजी में : Language Fused In Blood (Dr. Neeraj Daiya) Translated by Rajni Chhabra 2018

    राजस्थानी में-

    कविता संग्रह : साख (1997), देसूंटो (2000), पाछो कुण आसी (2015)
    आलोचना पुस्तकें : आलोचना रै आंगणै(2011) , बिना हासलपाई (2014), आंगळी-सीध (2020)
    लघुकथा संग्रह : भोर सूं आथण तांई (1989)
    बालकथा संग्रह : जादू रो पेन (2012)
    संपादित पुस्तकें : मंडाण (51 युवा कवियों की कविताएं), मोहन आलोक री कहाणियां, कन्हैयालाल भाटी री कहाणियां, देवकिशन राजपुरोहित री टाळवीं कहाणियां
    अनूदित पुस्तकें : निर्मल वर्मा और ओम गोस्वामी के कहानी संग्रह ; भोलाभाई पटेल का यात्रा-वृतांत ; अमृता प्रीतम का कविता संग्रह ; नंदकिशोर आचार्य, सुधीर सक्सेना और संजीव कुमार की चयनित कविताओं का संचयन-अनुवाद और ‘सबद नाद’ (भारतीय भाषाओं की कविताओं का संग्रह)

    नेगचार 48

    नेगचार 48
    संपादक - नीरज दइया

    स्मृति में यह संचयन "नेगचार"

    स्मृति में यह संचयन "नेगचार"
    श्री सांवर दइया; 10 अक्टूबर,1948 - 30 जुलाई,1992

    डॉ. नीरज दइया (1968)
    © Dr. Neeraj Daiya. Powered by Blogger.

    आंगळी-सीध

    आलोचना रै आंगणै

    Labels

    101 राजस्थानी कहानियां 2011 2020 JIPL 2021 अकादमी पुरस्कार अगनसिनान अंग्रेजी अनुवाद अतिथि संपादक अतुल कनक अनिरुद्ध उमट अनुवाद अनुवाद पुरस्कार अनुश्री राठौड़ अन्नाराम सुदामा अपरंच अब्दुल वहीद 'कमल' अम्बिकादत्त अरविन्द सिंह आशिया अर्जुनदेव चारण आईदान सिंह भाटी आईदानसिंह भाटी आकाशवाणी बीकानेर आत्मकथ्य आपणी भाषा आलेख आलोचना आलोचना रै आंगणै उचटी हुई नींद उचटी हुई नींद. नीरज दइया उड़िया लघुकथा उपन्यास ऊंडै अंधारै कठैई ओम एक्सप्रेस ओम पुरोहित 'कागद' ओळूं री अंवेर कथारंग कन्हैयालाल भाटी कन्हैयालाल भाटी कहाणियां कविता कविता कोश योगदानकर्ता सम्मान 2011 कविता पोस्टर कविता महोत्सव कविता-पाठ कविताएं कहाणी-जातरा कहाणीकार कहानी काव्य-पाठ किताब भेंट कुँअर रवीन्द्र कुंदन माली कुंवर रवीन्द्र कृति ओर कृति-भेंट खारा पानी गणतंत्रता दिवस गद्य कविता गली हसनपुरा गवाड़ गोपाल राजगोपाल घिर घिर चेतै आवूंला म्हैं घोषणा चित्र चीनी कहाणी चेखव की बंदूक छगनलाल व्यास जागती जोत जादू रो पेन जितेन्द्र निर्मोही जै जै राजस्थान डा. नीरज दइया डायरी डेली न्यूज डॉ. अजय जोशी डॉ. तैस्सितोरी जयंती डॉ. नीरज दइया डॉ. राजेश व्यास डॉ. लालित्य ललित डॉ. संजीव कुमार तहलका तेजसिंह जोधा तैस्सीतोरी अवार्ड 2015 थार-सप्तक दिल्ली दिवाली दीनदयाल शर्मा दुनिया इन दिनों दुलाराम सहारण दुलाराम सारण दुष्यंत जोशी दूरदर्शन दूरदर्शन जयपुर देवकिशन राजपुरोहित देवदास रांकावत देशनोक करणी मंदिर दैनिक भास्कर दैनिक हाईलाईन सूरतगढ़ नगर निगम बीकानेर नगर विरासत सम्मान नंद भारद्वाज नन्‍द भारद्वाज नमामीशंकर आचार्य नवनीत पाण्डे नवलेखन नागराज शर्मा नानूराम संस्कर्ता निर्मल वर्मा निवेदिता भावसार निशांत नीरज दइया नेगचार नेगचार पत्रिका पठक पीठ पत्र वाचन पत्र-वाचन पत्रकारिता पुरस्कार पद्मजा शर्मा परख पाछो कुण आसी पाठक पीठ पारस अरोड़ा पुण्यतिथि पुरस्कार पुस्तक समीक्षा पुस्तक-समीक्षा पूरन सरमा पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ पोथी परख प्रज्ञालय संस्थान प्रमोद कुमार शर्मा फोटो फ्लैप मैटर बंतळ बलाकी शर्मा बसंती पंवार बातचीत बाल कहानी बाल साहित्य बाल साहित्य पुरस्कार बाल साहित्य समीक्षा बाल साहित्य सम्मेलन बिणजारो बिना हासलपाई बीकानेर अंक बीकानेर उत्सव बीकानेर कला एवं साहित्य उत्सव बुलाकी शर्मा बुलाकीदास "बावरा" भंवरलाल ‘भ्रमर’ भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’ भारत स्काउट व गाइड भारतीय कविता प्रसंग भाषण भूमिका मंगत बादल मंडाण मदन गोपाल लढ़ा मदन सैनी मधु आचार्य मधु आचार्य ‘आशावादी’ मनोज कुमार स्वामी मराठी में कविताएं महेन्द्र खड़गावत माणक माणक : जून मीठेस निरमोही मुकेश पोपली मुक्ति मुक्ति संस्था मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ मुलाकात मोनिका गौड़ मोहन आलोक मौन से बतकही युगपक्ष युवा कविता रक्त में घुली हुई भाषा रजनी छाबड़ा रजनी मोरवाल रतन जांगिड़ रमेसर गोदारा रवि पुरोहित रवींद्र कुमार यादव राज हीरामन राजकोट राजस्थली राजस्थान पत्रिका राजस्थान सम्राट राजस्थानी राजस्थानी अकादमी बीकनेर राजस्थानी कविता राजस्थानी कविता में लोक राजस्थानी कविताएं राजस्थानी कवितावां राजस्थानी कहाणी राजस्थानी कहानी राजस्थानी भाषा राजस्थानी भाषा का सवाल राजस्थानी युवा लेखक संघ राजस्थानी साहित्यकार राजेंद्र जोशी राजेन्द्र जोशी राजेन्द्र शर्मा रामपालसिंह राजपुरोहित रीना मेनारिया रेत में नहाया है मन लघुकथा लघुकथा-पाठ लालित्य ललित लोक विरासत लोकार्पण लोकार्पण समारोह विचार-विमर्श विजय शंकर आचार्य वेद व्यास व्यंग्य व्यंग्य-यात्रा शंकरसिंह राजपुरोहित शतदल शिक्षक दिवस प्रकाशन श्याम जांगिड़ श्रद्धांजलि-सभा श्रीलाल नथमल जोशी श्रीलाल नथमलजी जोशी संजय पुरोहित संजू श्रीमाली सतीश छिम्पा संतोष अलेक्स संतोष चौधरी सत्यदेव सवितेंद्र सत्यनारायण सत्यनारायण सोनी समाचार समापन समारोह सम्मान सम्मान-पुरस्कार सम्मान-समारोह सरदार अली पडि़हार संवाद सवालों में जिंदगी साक्षात्कार साख अर सीख सांझी विरासत सावण बीकानेर सांवर दइया सांवर दइया जयंति सांवर दइया जयंती सांवर दइया पुण्यतिथि सांवर दैया साहित्य अकादेमी साहित्य अकादेमी पुरस्कार साहित्य सम्मान सीताराम महर्षि सुधीर सक्सेना सूरतगढ़ सृजन कुंज सृजन संवाद सृजन साक्षात्कार हम लोग हरदर्शन सहगल हरिचरण अहरवाल हरीश बी. शर्मा हिंदी अनुवाद हिंदी कविताएं हिंदी कार्यशाला होकर भी नहीं है जो