Sunday, January 05, 2020

फिर से बच्चों की भूतों से मुठभेड / नीरज दइया

लेखन में डॉ. फकीर चंद शुक्ला एक जाना-पहचाना नाम है। नए बाल उपन्यास ‘साहसी बच्चे’ में आपका लेखक-परिचय पुस्तक के अंतिम आवरण के साथ ही भीतर तीन पृष्ठों में देखा जा सकता है। डॉ. शुक्ला ने पुस्तक के आरंभ में ‘चिंतन मनन’ के अंतर्गत बाल साहित्य के संबंध में अपनी अवधारणाओं पर दो पृष्ठों में प्रकाश डाला है। इस किशोरोपयोगी उपन्यास में अवधारणाएं और परिचय प्रभावित करने वाला है। लेखक की लंबी और सतत साहित्य-साधना का सम्मान करते हुए यहां कहना है कि भूमिका में वर्णित अवधारणाओं का प्रतिफलन पुस्तक में नहीं हुआ है। भूमिका के अनुसार- ‘हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि आजकल के बच्चों का बौद्धिक अंश जब हम बच्चे होते थे की तुलना में कहीं अधिक है क्योंकि उनके लिए ज्ञान प्राप्ति के अनगिनत साधन उपलब्ध है। इसलिए उनमें कुछ नवीन जानने की जिज्ञासा बनी रहती है।’ प्रस्तुत उपन्यास ‘सहासी बच्चे’ में भूत-विषयक पुराने अंधविश्वास को दिखाना और फिर से बच्चों की भूतों से मुठभेड़ करना नवीन नहीं कहा जा सकता है।
    उपन्यास की कथा दो दोस्तों मोहन और सुरेन्द्र की मजाक-मस्ती और चुहलबाजी प्रस्तुत करते हुए शहर से गांव का रुख करती है। दोनों पात्रों के नाटकीय संवाद और लेखकीय कौशल से उपन्यास के आरंभ में कौतूहल का भाव विकसित होता है। जब मामाजी के माध्यम से वे ननिहाल पहुंचते है और कहानी भूतों की दिशा का रुख करती है तो रहस्य पहले से ही चौपट हो जाता है।
    लेखक का मानना सर्वथा उचित है कि ‘बच्चों के मनोविज्ञान को समझते हुए, उनकी आधुनिक आवश्यक्ताओं तथा रुचि के अनुसार ही साहित्य लिखना चाहिए’ साथ ही इससे भी सहमत हुआ जा सकता है कि किशोरावस्था जिंदगी की वह संवेदनशील अवस्था है, जहां भविष्य की नींव रखी जाती है। प्रस्तुत उपन्यास में उन्होंने किशोरों के जीवन में होने वाली सामान्य घटनाओं को आधार बनाकर यह रचना की है। लेखक को विश्वास है कि यह उपन्यास किशोरों को पसंद आएगा और प्रेरणाप्रद सिद्ध होगा। यहां यह विचारणीय है कि ‘सहासी बच्चे’ उपन्यास के माध्यम से वे इस आधुनिक समय में किस प्रकार के भविष्य की नींव रखते हुए प्रेरणा दे रहे हैं। भूतों की पोल खोलने वाली ऐसी अनेक कथाएं पूर्व में आ चुकी हैं।
    कथानक के स्तर पर नवीनता नहीं होने के उपरांत भी प्रस्तुतिकरण में लेखक की निजता और भाषा के पक्ष को देखा जाना उचित होगा। बाल उपन्यास के आरंभिक अंश से एक वाक्य देखें- ‘वह इतना खुश था मानो उसकी लाखों रुपए की लॉटरी निकल आई हो।' (पृष्ठ-9) और दूसरा वाक्य इसी तर्ज का देखें- ‘पत्र पाकर तो वह ऐसे खिल उठा मानो लाखों रुपए की लॉटरी निकल आई हो।’ (पृष्ठ-39) यहा यदि हम बाल मनोविज्ञान की बात करें तो किसी मोहन के जीवन में लेखक का यह लॉटरी निकालने का सुख आधुनिक अभिव्यक्ति और किशोरीय जीवनानुभूति के अनुकूल नहीं है। मुहावरों का प्रयोग भाषा में निश्चय ही ज्ञानवर्धक होता है। यह लेखकीय कौशल होता है कि किसी मुहावरे को कहां और कैसे प्रयुक्त किया जाए। भाषा में नवीनता और विषय बोध की अनुकूलता के साथ बाल मन के बिम्बों से उनका साम्य भी देखा जाना चाहिए। वैसे भी वर्तमान संदर्भों में लॉटरी जीवन में कितना क्या महत्त्व रखती है!
    कहा जाता है कि किसी रचना में सहजता और सरलता के बीच लेखक की अवधारणा का प्रत्यक्ष आरोपण नहीं होना चाहिए। इस उपन्यास को एक रचना के रूप में लिखते हुए लेखक डॉ. फकीर चंद शुक्ला ने जब कथा का सुंदर विन्यास चुना है। किशोर पात्र मोहन अपने दोस्त सुरेन्द्र के घर उससे मिलने जाता है। वहां प्रस्तुत दृश्य में सुरेन्द्र हाथ-मुँह धोने जाना चाहता है तब लेखक द्वारा उससे बच्चों की कुछ पत्रिकाएं मोहन को दिलवाने का उपक्रम एक ऐसी ही घटना है जिसे लेखकीय अवधारणाओं का आरोपण कहा जा सकता है। दूसरा उदाहरण इसी घटनाक्रम में आगे दिखाई देता है। इस वाक्य को उदाहरण स्वरूप देखें- ‘सुरेन्द्र वह पत्र लेकर यूँ ध्यान से पढ़ने लगा जैसे किसी समाचार पत्र में अपनी परीक्षा का परिणाम पढ़ रहा हो।’ यहां कथाकार आधुनिक होने के विकल्प के साथ अपने पुराने लोक में खोया हुआ प्रतीत होता है जहां परीक्षा परिणाम समाचार पत्रों में खोजा जाता है। यह एक विरोधाभास है कि आधुनिक तकनीक की पैरवी के साथ ही हम काल के अंतराल और समाजिक बदलाव को रचना में अभिव्यक्त करने से चूक जाते हैं।
    उपन्यास के पढ़ते हुए बीच में ऐसा लगता है कि मुद्रण के समय भी संभवत कहीं कुछ अंश प्रकाशित होने में आगे का पीछे और पीछे का आगे हो गया है। इससे कथा-क्रम में बीच में थोड़ा अवरोध और व्यवधान आता है। उपन्यास के आरंभिक अंश में दो दिन बाद छुट्टियों की बात वर्णित हुई है और बीच में मोहन के विगत वर्ष में ननिहाल भ्रमण के अनुभव को साझा किया गया है। एक बार ऐसा लगता है कि इतनी जल्दी वह गांव कैसे पहुंच गया। उपन्यास में यहां से कुछ आगे मामाजी का आना और उनका लाख ना-ना करने के बावजूद भी मोहन की मां यानी उनकी बहन द्वारा दो दिन के लिए रोकना मोहन को अखरता है। अखरने का कारण बस यह है कि मोहन जल्दी से जल्दी गांव पहुंच जाना चाहता है। उसका गांव और ननिहाल के प्रति आकर्षण अस्वाभाविक नहीं है किंतु उस आकर्षण के कारणों को उपन्यास में लेखक द्वारा खोला जाना था। उपन्यास आरंभ में किंचित धैर्य से आगे बढ़ता है किंतु अंत में जैसे उसे भूतों पहुंचाने की जल्दबाजी प्रतीत होती है। इस लघुउपन्यास में सर्वाधिक प्रभावित करने वाली बात यह है कि प्रकाशन में अनुकूल साज-सज्जा प्रभावी है।  
समीक्षक : डॉ. नीरज दइया, बीकानेर (राज.)
-------

सहासी बच्चे (बाल उपन्यास) लेखक-     डॉ. फकीरचंद शुक्ला
प्रकाशक- वनिका पब्लिकेशन्स, नई दिल्ली प्रथम संस्करण- 2016 ; पृष्ठ- 52 ; मूल्य- 110/-
 

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

डॉ. नीरज दइया की प्रकाशित पुस्तकें :

हिंदी में-

कविता संग्रह : उचटी हुई नींद (2013), रक्त में घुली हुई भाषा (चयन और भाषांतरण- डॉ. मदन गोपाल लढ़ा) 2020
साक्षात्कर : सृजन-संवाद (2020)
व्यंग्य संग्रह : पंच काका के जेबी बच्चे (2017), टांय-टांय फिस्स (2017)
आलोचना पुस्तकें : बुलाकी शर्मा के सृजन-सरोकार (2017), मधु आचार्य ‘आशावादी’ के सृजन-सरोकार (2017), कागद की कविताई (2018), राजस्थानी साहित्य का समकाल (2020)
संपादित पुस्तकें : आधुनिक लघुकथाएं, राजस्थानी कहानी का वर्तमान, 101 राजस्थानी कहानियां, नन्द जी से हथाई (साक्षात्कार)
अनूदित पुस्तकें : मोहन आलोक का कविता संग्रह ग-गीत और मधु आचार्य ‘आशावादी’ का उपन्यास, रेत में नहाया है मन (राजस्थानी के 51 कवियों की चयनित कविताओं का अनुवाद)
शोध-ग्रंथ : निर्मल वर्मा के कथा साहित्य में आधुनिकता बोध
अंग्रेजी में : Language Fused In Blood (Dr. Neeraj Daiya) Translated by Rajni Chhabra 2018

राजस्थानी में-

कविता संग्रह : साख (1997), देसूंटो (2000), पाछो कुण आसी (2015)
आलोचना पुस्तकें : आलोचना रै आंगणै(2011) , बिना हासलपाई (2014), आंगळी-सीध (2020)
लघुकथा संग्रह : भोर सूं आथण तांई (1989)
बालकथा संग्रह : जादू रो पेन (2012)
संपादित पुस्तकें : मंडाण (51 युवा कवियों की कविताएं), मोहन आलोक री कहाणियां, कन्हैयालाल भाटी री कहाणियां, देवकिशन राजपुरोहित री टाळवीं कहाणियां
अनूदित पुस्तकें : निर्मल वर्मा और ओम गोस्वामी के कहानी संग्रह ; भोलाभाई पटेल का यात्रा-वृतांत ; अमृता प्रीतम का कविता संग्रह ; नंदकिशोर आचार्य, सुधीर सक्सेना और संजीव कुमार की चयनित कविताओं का संचयन-अनुवाद और ‘सबद नाद’ (भारतीय भाषाओं की कविताओं का संग्रह)

नेगचार 48

नेगचार 48
संपादक - नीरज दइया

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"
श्री सांवर दइया; 10 अक्टूबर,1948 - 30 जुलाई,1992

डॉ. नीरज दइया (1968)
© Dr. Neeraj Daiya. Powered by Blogger.

आंगळी-सीध

आलोचना रै आंगणै

Labels

101 राजस्थानी कहानियां 2011 2020 JIPL 2021 अकादमी पुरस्कार अगनसिनान अंग्रेजी अनुवाद अतिथि संपादक अतुल कनक अनिरुद्ध उमट अनुवाद अनुवाद पुरस्कार अनुश्री राठौड़ अन्नाराम सुदामा अपरंच अब्दुल वहीद 'कमल' अम्बिकादत्त अरविन्द सिंह आशिया अर्जुनदेव चारण आईदान सिंह भाटी आईदानसिंह भाटी आकाशवाणी बीकानेर आत्मकथ्य आपणी भाषा आलेख आलोचना आलोचना रै आंगणै उचटी हुई नींद उचटी हुई नींद. नीरज दइया उड़िया लघुकथा उपन्यास ऊंडै अंधारै कठैई ओम एक्सप्रेस ओम पुरोहित 'कागद' ओळूं री अंवेर कथारंग कन्हैयालाल भाटी कन्हैयालाल भाटी कहाणियां कविता कविता कोश योगदानकर्ता सम्मान 2011 कविता पोस्टर कविता महोत्सव कविता-पाठ कविताएं कहाणी-जातरा कहाणीकार कहानी काव्य-पाठ किताब भेंट कुँअर रवीन्द्र कुंदन माली कुंवर रवीन्द्र कृति ओर कृति-भेंट खारा पानी गणतंत्रता दिवस गद्य कविता गली हसनपुरा गवाड़ गोपाल राजगोपाल घिर घिर चेतै आवूंला म्हैं घोषणा चित्र चीनी कहाणी चेखव की बंदूक छगनलाल व्यास जागती जोत जादू रो पेन जितेन्द्र निर्मोही जै जै राजस्थान डा. नीरज दइया डायरी डेली न्यूज डॉ. अजय जोशी डॉ. तैस्सितोरी जयंती डॉ. नीरज दइया डॉ. राजेश व्यास डॉ. लालित्य ललित डॉ. संजीव कुमार तहलका तेजसिंह जोधा तैस्सीतोरी अवार्ड 2015 थार-सप्तक दिल्ली दिवाली दीनदयाल शर्मा दुनिया इन दिनों दुलाराम सहारण दुलाराम सारण दुष्यंत जोशी दूरदर्शन दूरदर्शन जयपुर देवकिशन राजपुरोहित देवदास रांकावत देशनोक करणी मंदिर दैनिक भास्कर दैनिक हाईलाईन सूरतगढ़ नगर निगम बीकानेर नगर विरासत सम्मान नंद भारद्वाज नन्‍द भारद्वाज नमामीशंकर आचार्य नवनीत पाण्डे नवलेखन नागराज शर्मा नानूराम संस्कर्ता निर्मल वर्मा निवेदिता भावसार निशांत नीरज दइया नेगचार नेगचार पत्रिका पठक पीठ पत्र वाचन पत्र-वाचन पत्रकारिता पुरस्कार पद्मजा शर्मा परख पाछो कुण आसी पाठक पीठ पारस अरोड़ा पुण्यतिथि पुरस्कार पुस्तक समीक्षा पुस्तक-समीक्षा पूरन सरमा पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ पोथी परख प्रज्ञालय संस्थान प्रमोद कुमार शर्मा फोटो फ्लैप मैटर बंतळ बलाकी शर्मा बसंती पंवार बातचीत बाल कहानी बाल साहित्य बाल साहित्य पुरस्कार बाल साहित्य समीक्षा बाल साहित्य सम्मेलन बिणजारो बिना हासलपाई बीकानेर अंक बीकानेर उत्सव बीकानेर कला एवं साहित्य उत्सव बुलाकी शर्मा बुलाकीदास "बावरा" भंवरलाल ‘भ्रमर’ भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’ भारत स्काउट व गाइड भारतीय कविता प्रसंग भाषण भूमिका मंगत बादल मंडाण मदन गोपाल लढ़ा मदन सैनी मधु आचार्य मधु आचार्य ‘आशावादी’ मनोज कुमार स्वामी मराठी में कविताएं महेन्द्र खड़गावत माणक माणक : जून मीठेस निरमोही मुकेश पोपली मुक्ति मुक्ति संस्था मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ मुलाकात मोनिका गौड़ मोहन आलोक मौन से बतकही युगपक्ष युवा कविता रक्त में घुली हुई भाषा रजनी छाबड़ा रजनी मोरवाल रतन जांगिड़ रमेसर गोदारा रवि पुरोहित रवींद्र कुमार यादव राज हीरामन राजकोट राजस्थली राजस्थान पत्रिका राजस्थान सम्राट राजस्थानी राजस्थानी अकादमी बीकनेर राजस्थानी कविता राजस्थानी कविता में लोक राजस्थानी कविताएं राजस्थानी कवितावां राजस्थानी कहाणी राजस्थानी कहानी राजस्थानी भाषा राजस्थानी भाषा का सवाल राजस्थानी युवा लेखक संघ राजस्थानी साहित्यकार राजेंद्र जोशी राजेन्द्र जोशी राजेन्द्र शर्मा रामपालसिंह राजपुरोहित रीना मेनारिया रेत में नहाया है मन लघुकथा लघुकथा-पाठ लालित्य ललित लोक विरासत लोकार्पण लोकार्पण समारोह विचार-विमर्श विजय शंकर आचार्य वेद व्यास व्यंग्य व्यंग्य-यात्रा शंकरसिंह राजपुरोहित शतदल शिक्षक दिवस प्रकाशन श्याम जांगिड़ श्रद्धांजलि-सभा श्रीलाल नथमल जोशी श्रीलाल नथमलजी जोशी संजय पुरोहित संजू श्रीमाली सतीश छिम्पा संतोष अलेक्स संतोष चौधरी सत्यदेव सवितेंद्र सत्यनारायण सत्यनारायण सोनी समाचार समापन समारोह सम्मान सम्मान-पुरस्कार सम्मान-समारोह सरदार अली पडि़हार संवाद सवालों में जिंदगी साक्षात्कार साख अर सीख सांझी विरासत सावण बीकानेर सांवर दइया सांवर दइया जयंति सांवर दइया जयंती सांवर दइया पुण्यतिथि सांवर दैया साहित्य अकादेमी साहित्य अकादेमी पुरस्कार साहित्य सम्मान सीताराम महर्षि सुधीर सक्सेना सूरतगढ़ सृजन कुंज सृजन संवाद सृजन साक्षात्कार हम लोग हरदर्शन सहगल हरिचरण अहरवाल हरीश बी. शर्मा हिंदी अनुवाद हिंदी कविताएं हिंदी कार्यशाला होकर भी नहीं है जो