Wednesday, January 08, 2020

‘जलते मरुथल में दाझे पांवों से’ / आईदान सिंह भाटी / डॉ. नीरज दइया

जलते मरुथल में दाझे पांवों से (कविता संग्रह) कवि : आईदान सिंह भाटी
प्रकाशक : रॉयल पब्लिकेशन, 18, शक्ति कॉलोनी, गली नंबर 2, लोको शेड रोड, रातानाड़ा, जोधपुर पृष्ठ : 112 ; मूल्य : 250/- ; संस्करण : 2019
--------
राजस्थानी कवि के रूप में विख्यात आईदान सिंह भाटी का पहला हिंदी कविता संग्रह ‘जलते मरुथल में दाझे पांवों से’ है, जो उनकी लगभग चार साढ़े चार दशक की साधना का प्रतिफल है। वे अपने राजस्थानी कविता संग्रह ‘आंख हींयै रै हरियल सपना’ के लिए साहित्य अकादेमी मुख्य पुरस्कार, बिहारी पुरस्कार और राजस्थानी अकादमी के सर्वोच्च पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं और इन सब के बाद उनके पहले हिंदी कविता संग्रह से गुजरना अनेक सत्यों से आमने-सामने होने जैसा है। बकौल कवि- ‘कविताएं मूलतः राजस्थानी में ही लिखता रहा हूं, किंतु परिवेशगत दबाबों में लिखी गई इन कविताओं को मैंने अब तक प्रकाशित करने का इसलिए भी मन बनाया, क्योंकि बड़े भाई डॉ. रमाकांत शर्मा ने भी मुझे इस ओर ध्यान देने का आग्रह किया था।’ डॉ. नामवर सिंह के आग्रह पर कवि आईदान सिंह भाटी मातृभाषा में लिखते रहे किंतु साक्षरता आंदोलन के दौरान और मंच के आग्रह पर उन्होंने समय-समय पर हिंदी में कुछ रचनाएं लिखीं। उन्हीं मुक्त छंद और छंदबद्ध रचनाओं का संकलन है उनका यह संग्रह।
जाहिर है कि हिंदी कविता के कई उतार-चढ़ाव इस संग्रह में दिखाई देते हैं किंतु सबसे उल्लेखनीय आईदान सिंह भाटी की भाषा और शैली है। वे कविता को सजावट का समान अथवा भाषा में गढ़ी पहेलियां नहीं मानते वरन उनके यहां कविता आम जन जीवन का प्रतिबिंब लिए सीधे व्यक्ति और समाज से मुखातिब होती है। ‘माटी के जंगल में, रिशते घावों से/ जलते मरुथल में, दाझे पांवों से,/ मीरां के गीतों संग, सहलाते घावों को,/ सदियां सोयी है, हारे ही हारे,/ हरियाले सपने, नयनों में धारे।’ (माटी के जंगल में, पृ. 44) यहां व्यक्ति और सत्ता का संघर्ष तो है ही साथ आजादी के इतने वर्षों बाद भी एक आम आदमी की लाचारी और बेबसी भी उनकी कविता में अभिव्यक्त हुई है। कॉरपोरेटी और पूंजीवादी जंगल के बीच में किसान और मजदूर वर्ग के दुख-दर्द को स्वर देते हैं। कविता के जनपक्ष की पैरवी करते हुए वे चेतावनी के स्वर में आज के कवि से सीधा सवाल करते हैं- ‘लोग खिलवाड़ कर रहे हैं अपनी भाषा से/ तुम टुकुर-टुकुर खड़े ताक रहे हो/ रच रहे हो तुम प्रहेलिकाएं और वक्रोक्तियां।’ (कवि तुम किसके पक्ष में हो?, पृ. 42) अपनी सभ्यता, परंपरा, भाषा और संस्कारों के सामने पसरता बाजार और आधुनिकता के रंग उन्हें नहीं भाते। वे बनावटी सौंदर्य के पक्ष में नहीं है। आधुनिकता के साजो-सामान बाहरी सौंदर्य को निखार सकते हैं किंतु वे व्यक्ति के सुंदर मन की कामना करते हैं। ‘सौंदर्य खाल में नहीं/ अंतस में बसता है आलीजा।’ (अकाल पर कोई कविता नहीं होती आलीजा!, पृ. 30) ‘आलीजा’ को संबोधित नवीन शैली की उनकी कई कविताएं ध्यान आकर्षित करती हैं।
हिंदी कविता के इस कालखंड में प्रचलित काव्य-भाषा से इतर इस संग्रह की काव्य-भाषा है, जो उन्हें अपनी निजी भाषा-शैली के कारण एक अलग पहचान देती है। राजस्थानी मिश्रित शब्दावली में यहां का लोक साकर होता है। डॉ. नामवर सिंह के अनुसार- ‘... आईदान सिंह भाटी की कविताओं में मुझे लोकभाषा के इसी सार्थक व प्रतिरोधी रूप की झलक मिलती है। वे स्थानिकता परंपरा और प्रतिरोध के सौंदर्य बोध के कवि हैं।’ डॉ. रमाकांत शर्मा ने लिखा है- ‘डॉ. भाटी की कविताएं अपने जनवादी तेवर और देशजता के कारण अलग से पहचानी जा सकती है।’ हिंदी की यहां आंचलिकता कहीं खटकने वाली नहीं है। भाषा अपने परिवेश को साकार करती है और कवि अपने परिवेश के हर सवाल से मुठभेड़ करते हुए अपनी कवि जमात तक को नहीं बख्शता। ‘हे कवि! तुम अभी भी खड़े हो/ टुकुर-टुकुर ताकते हुए।/ उन्होंने तो लौटा दिया है अपना सम्मान!/ और तुम नचिकेता की मुद्रा में/ पूछ रहे हो सवाल?/ वाजश्रावाओं ने कर लिया है आरक्षण स्वर्ग में/ पुरस्कार रूपी बूढ़ी गायों का दान करके।’ (हे कवि!, पृ. 38)
कवि आईदान सिंह भाटी का विश्वास है- ‘आखर फैलाता है उजास/ आदमी होने का।/ सपने संजोने का।’ (जैसे, पृ. 49) उनकी ‘अलख निरंजन’ कविता बाबा नागार्जुन का स्मरण कराती है। ‘अखल निरंजन, अलख निरंजन।/ देज का दंशन। साबुन-मंजन। नून तेल लकड़ी/ रे रिश्वत तगड़ी/ देखो रे देखो रे देखो देखो तमाशा!/ देखो रे देखो रे देखो कविता की भाषा!/ बढती ही जाये रे देखो गांव गरीबी।/ तक कर चलती ज्यों अफसर की बीबी।/ वहीं है विधाता।/ जहां कंपनी का खाता।’ कवि आईदान सिंह भाटी के इस संग्रह में अपने साथी कवि और कवयित्री पर केंद्रित भी कुछ कविताएं हैं। जैसे- ‘नीलकमल की कविताएं पढ़ते हुए’, ‘पद्मजा शर्मा की कविताएं सुनकर’ और ’उडीकते धोरै’। यह संग्रह जनकवि हरीश भादानी को न केवल समर्पित है वरन उन्हें कुछ कविताओं में कवि स्मरण भी करता है। ‘विकल रेत गा रही थी हरीश भादाणी के गीत।/ नारायण का मन भी तब/ बुन रहा था ख्वाब/ ‘रेत में नहाने का।’’
‘लज्जा नैनन की कहां, कहां रसीली डोर।/ अब तो दड़बों में रहा चित्रहार का शोर।’ जैसी पंक्तियों का अपना समय और दौर रहा है और ऐसे में यहां यह आग्रह गैरवाजिब नहीं कि इन कविताओं के अंत में इनका रचनाकाल भी अंकित किया जाना चाहिए था। जैसा कि कवि ने स्वयं ही स्पष्ट कर दिया है कि इन रचनाओं में एक लंबा अंतराल रहा है और इनकी सार्थकता इस बात में भी देख सकते हैं कि अनेक रचनाएं कालजयी हैं। अपने समय-संदर्भों को अपने भीतर समेटे इन कविताओं में- ‘आजादी अब देख लो, जूठे जश्न मनाय।/ वर्ष पचासों बाद भी, भूख गरीबी हाय॥’ (आखर भए उदास, पृ. 60) जैसी कविताएं कवि की तरफ से जनता का सत्ता से सीधा संवाद है। यहां यह भी रेखांकित करना जरूरी है कि इन कविताओं में जिस मुहावरे में संवाद हुआ है वह कभी अप्रासंगिक नहीं हो सकता है। देश और समाज के कर्णधारों को हमारे मरुथल में दाझे पांवों वाले कवि आईदान सिंह भाटी के शब्दों के परिपेक्ष्य में नए देश और समाज का निर्माण करना होगा। आम जन को भूख और गरीबी की मार से बचाना ही हमारी आजादी का सच्चा जश्न होगा।
डॉ. नीरज दइया

(‘शिविरा’ - जनवरी, 2020 में प्रकाशित)


0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

डॉ. नीरज दइया की प्रकाशित पुस्तकें :

हिंदी में-

कविता संग्रह : उचटी हुई नींद (2013), रक्त में घुली हुई भाषा (चयन और भाषांतरण- डॉ. मदन गोपाल लढ़ा) 2020
साक्षात्कर : सृजन-संवाद (2020)
व्यंग्य संग्रह : पंच काका के जेबी बच्चे (2017), टांय-टांय फिस्स (2017)
आलोचना पुस्तकें : बुलाकी शर्मा के सृजन-सरोकार (2017), मधु आचार्य ‘आशावादी’ के सृजन-सरोकार (2017), कागद की कविताई (2018), राजस्थानी साहित्य का समकाल (2020)
संपादित पुस्तकें : आधुनिक लघुकथाएं, राजस्थानी कहानी का वर्तमान, 101 राजस्थानी कहानियां, नन्द जी से हथाई (साक्षात्कार)
अनूदित पुस्तकें : मोहन आलोक का कविता संग्रह ग-गीत और मधु आचार्य ‘आशावादी’ का उपन्यास, रेत में नहाया है मन (राजस्थानी के 51 कवियों की चयनित कविताओं का अनुवाद)
शोध-ग्रंथ : निर्मल वर्मा के कथा साहित्य में आधुनिकता बोध
अंग्रेजी में : Language Fused In Blood (Dr. Neeraj Daiya) Translated by Rajni Chhabra 2018

राजस्थानी में-

कविता संग्रह : साख (1997), देसूंटो (2000), पाछो कुण आसी (2015)
आलोचना पुस्तकें : आलोचना रै आंगणै(2011) , बिना हासलपाई (2014), आंगळी-सीध (2020)
लघुकथा संग्रह : भोर सूं आथण तांई (1989)
बालकथा संग्रह : जादू रो पेन (2012)
संपादित पुस्तकें : मंडाण (51 युवा कवियों की कविताएं), मोहन आलोक री कहाणियां, कन्हैयालाल भाटी री कहाणियां, देवकिशन राजपुरोहित री टाळवीं कहाणियां
अनूदित पुस्तकें : निर्मल वर्मा और ओम गोस्वामी के कहानी संग्रह ; भोलाभाई पटेल का यात्रा-वृतांत ; अमृता प्रीतम का कविता संग्रह ; नंदकिशोर आचार्य, सुधीर सक्सेना और संजीव कुमार की चयनित कविताओं का संचयन-अनुवाद और ‘सबद नाद’ (भारतीय भाषाओं की कविताओं का संग्रह)

नेगचार 48

नेगचार 48
संपादक - नीरज दइया

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"
श्री सांवर दइया; 10 अक्टूबर,1948 - 30 जुलाई,1992

डॉ. नीरज दइया (1968)
© Dr. Neeraj Daiya. Powered by Blogger.

आंगळी-सीध

आलोचना रै आंगणै

Labels

101 राजस्थानी कहानियां 2011 2020 JIPL 2021 अकादमी पुरस्कार अगनसिनान अंग्रेजी अनुवाद अतिथि संपादक अतुल कनक अनिरुद्ध उमट अनुवाद अनुवाद पुरस्कार अनुश्री राठौड़ अन्नाराम सुदामा अपरंच अब्दुल वहीद 'कमल' अम्बिकादत्त अरविन्द सिंह आशिया अर्जुनदेव चारण आईदान सिंह भाटी आईदानसिंह भाटी आकाशवाणी बीकानेर आत्मकथ्य आपणी भाषा आलेख आलोचना आलोचना रै आंगणै उचटी हुई नींद उचटी हुई नींद. नीरज दइया उड़िया लघुकथा उपन्यास ऊंडै अंधारै कठैई ओम एक्सप्रेस ओम पुरोहित 'कागद' ओळूं री अंवेर कथारंग कन्हैयालाल भाटी कन्हैयालाल भाटी कहाणियां कविता कविता कोश योगदानकर्ता सम्मान 2011 कविता पोस्टर कविता महोत्सव कविता-पाठ कविताएं कहाणी-जातरा कहाणीकार कहानी काव्य-पाठ किताब भेंट कुँअर रवीन्द्र कुंदन माली कुंवर रवीन्द्र कृति ओर कृति-भेंट खारा पानी गणतंत्रता दिवस गद्य कविता गली हसनपुरा गवाड़ गोपाल राजगोपाल घिर घिर चेतै आवूंला म्हैं घोषणा चित्र चीनी कहाणी चेखव की बंदूक छगनलाल व्यास जागती जोत जादू रो पेन जितेन्द्र निर्मोही जै जै राजस्थान डा. नीरज दइया डायरी डेली न्यूज डॉ. अजय जोशी डॉ. तैस्सितोरी जयंती डॉ. नीरज दइया डॉ. राजेश व्यास डॉ. लालित्य ललित डॉ. संजीव कुमार तहलका तेजसिंह जोधा तैस्सीतोरी अवार्ड 2015 थार-सप्तक दिल्ली दिवाली दीनदयाल शर्मा दुनिया इन दिनों दुलाराम सहारण दुलाराम सारण दुष्यंत जोशी दूरदर्शन दूरदर्शन जयपुर देवकिशन राजपुरोहित देवदास रांकावत देशनोक करणी मंदिर दैनिक भास्कर दैनिक हाईलाईन सूरतगढ़ नगर निगम बीकानेर नगर विरासत सम्मान नंद भारद्वाज नन्‍द भारद्वाज नमामीशंकर आचार्य नवनीत पाण्डे नवलेखन नागराज शर्मा नानूराम संस्कर्ता निर्मल वर्मा निवेदिता भावसार निशांत नीरज दइया नेगचार नेगचार पत्रिका पठक पीठ पत्र वाचन पत्र-वाचन पत्रकारिता पुरस्कार पद्मजा शर्मा परख पाछो कुण आसी पाठक पीठ पारस अरोड़ा पुण्यतिथि पुरस्कार पुस्तक समीक्षा पुस्तक-समीक्षा पूरन सरमा पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ पोथी परख प्रज्ञालय संस्थान प्रमोद कुमार शर्मा फोटो फ्लैप मैटर बंतळ बलाकी शर्मा बसंती पंवार बातचीत बाल कहानी बाल साहित्य बाल साहित्य पुरस्कार बाल साहित्य समीक्षा बाल साहित्य सम्मेलन बिणजारो बिना हासलपाई बीकानेर अंक बीकानेर उत्सव बीकानेर कला एवं साहित्य उत्सव बुलाकी शर्मा बुलाकीदास "बावरा" भंवरलाल ‘भ्रमर’ भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’ भारत स्काउट व गाइड भारतीय कविता प्रसंग भाषण भूमिका मंगत बादल मंडाण मदन गोपाल लढ़ा मदन सैनी मधु आचार्य मधु आचार्य ‘आशावादी’ मनोज कुमार स्वामी मराठी में कविताएं महेन्द्र खड़गावत माणक माणक : जून मीठेस निरमोही मुकेश पोपली मुक्ति मुक्ति संस्था मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ मुलाकात मोनिका गौड़ मोहन आलोक मौन से बतकही युगपक्ष युवा कविता रक्त में घुली हुई भाषा रजनी छाबड़ा रजनी मोरवाल रतन जांगिड़ रमेसर गोदारा रवि पुरोहित रवींद्र कुमार यादव राज हीरामन राजकोट राजस्थली राजस्थान पत्रिका राजस्थान सम्राट राजस्थानी राजस्थानी अकादमी बीकनेर राजस्थानी कविता राजस्थानी कविता में लोक राजस्थानी कविताएं राजस्थानी कवितावां राजस्थानी कहाणी राजस्थानी कहानी राजस्थानी भाषा राजस्थानी भाषा का सवाल राजस्थानी युवा लेखक संघ राजस्थानी साहित्यकार राजेंद्र जोशी राजेन्द्र जोशी राजेन्द्र शर्मा रामपालसिंह राजपुरोहित रीना मेनारिया रेत में नहाया है मन लघुकथा लघुकथा-पाठ लालित्य ललित लोक विरासत लोकार्पण लोकार्पण समारोह विचार-विमर्श विजय शंकर आचार्य वेद व्यास व्यंग्य व्यंग्य-यात्रा शंकरसिंह राजपुरोहित शतदल शिक्षक दिवस प्रकाशन श्याम जांगिड़ श्रद्धांजलि-सभा श्रीलाल नथमल जोशी श्रीलाल नथमलजी जोशी संजय पुरोहित संजू श्रीमाली सतीश छिम्पा संतोष अलेक्स संतोष चौधरी सत्यदेव सवितेंद्र सत्यनारायण सत्यनारायण सोनी समाचार समापन समारोह सम्मान सम्मान-पुरस्कार सम्मान-समारोह सरदार अली पडि़हार संवाद सवालों में जिंदगी साक्षात्कार साख अर सीख सांझी विरासत सावण बीकानेर सांवर दइया सांवर दइया जयंति सांवर दइया जयंती सांवर दइया पुण्यतिथि सांवर दैया साहित्य अकादेमी साहित्य अकादेमी पुरस्कार साहित्य सम्मान सीताराम महर्षि सुधीर सक्सेना सूरतगढ़ सृजन कुंज सृजन संवाद सृजन साक्षात्कार हम लोग हरदर्शन सहगल हरिचरण अहरवाल हरीश बी. शर्मा हिंदी अनुवाद हिंदी कविताएं हिंदी कार्यशाला होकर भी नहीं है जो