Sunday, January 05, 2020

महत्त्वपूर्ण है प्रेम के विविध रूपों से रू-ब-रू होना / नीरज दइया

मधु आचार्य ‘आशावादी; के ‘अनछुआ अहसास और अन्य कहानियां’ संग्रह में सात प्रेम कहानियां संग्रहित है। इन कहानियों की पृष्ठभूमि प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष किसी सत्य पर आधारित प्रतीत होती है। कहानी सत्य पर ही आधारित हो, ऐसा अनिवार्य नहीं हुआ करता किंतु इन कहानियां में जो अभिव्यक्त है, उससे भी कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण है जो अभिव्यक्त नहीं है किंतु उसे प्रस्तुत करने का यहां प्रयास किया गया है। यहां यह सर्वाधिक आकर्षित करने वाला तथ्य है कि इन कहानियों में युवा प्रेम का आवेग उफान पर चित्रित और चिह्नित किया गया है। इस युवा-आवेग को बिना जाने-समझे इन कहानियों की पूर्णता को प्राप्त नहीं किया जा सकता। इन कहानियों के पाठ में प्रेम की अनेक घटनाएं नाटकीय और कपोल-कल्पना अथवा बिलकुल असत्य जैसी प्रतीत हो सकती है, किंतु मेरा मानना है कि इनके पाठ के बाद तत्काल ऐसा कहना थोड़ी जल्दबादी होगी। यदि आप किशोरावस्था और किशोर-मनोविज्ञान के अध्येता रहे हैं तो आपको वही स्थितियां सहज और स्वाभाविक लगेंगी जो बहुत सरसरी निगाह में मिथ्या प्रतीत होती हैं। मधु आचार्य की कहानियां अपनी पठनीयता एवं संवेदनशीलता के बल पर पाठकों को बांधे रखने में सक्षम हैं। मॉरीशस के साहित्यकार राज हीरामन के अनुसार- ‘पारिवारिक और सामाजिक सीमाओं को लांघतीरूढ़ीवाद की दहलीज के अंदर दम तोड़ती और संघर्ष करती सातों कहानियां प्यार से लबालब है। न कहीं कमन कहीं ज्यादा!
      विभेद की दृष्टि से प्रेम के सफल अथवा असफल होने का विभाजन किया जा सकता है, और राज हीराम ने पुस्तक का फ्लैप लिखते हुए ऐसा किया भी है, किंतु इस विभाजन से भी कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण है मधु आचार्य द्वारा आधुनिक संदर्भों में इक्कीसवी सदी की युवा पीढ़ी के प्रेम का बदलता रंग-रूप चिह्नित कर रेखांकित करना। यहां पाठ की कुछ सहमतियां और असहमतियां प्रेमचंद द्वारा रचित निबंध ‘साहित्य का उद्देश्य’ की इन पंक्तियों के माध्यम से देखी-समझी जानी चाहिए। बकौल प्रेमचंद- ‘साहित्य केवल मन-बहलाव की चीज नहीं है, मनोरंजन के सिवा उसका और भी कुछ उद्देश्य है। अब वह केवल नायक-नायिका के संयोग-वियोग की कहानी नहीं सुनाता, किंतु जीवन की समस्याओं पर भी विचार करता है, और उन्हें हल करता है।’ मेरा मानना है कि आज हमारी सबसे बड़ी समस्या हमारे प्रेम से जुड़ी है अथवा प्रेम ही उन सभी समस्याओं का उत्स है।
      तकनीकी क्रांति और बदलते सामाजिक परिवेश में जीवन-मूल्य ढहते जा रहे हैं। इन सब के बीच बाह्य और आंतरिक संघर्ष का संताप हम ढो रहे हैं। ऐसे में अपनी इन कहानियों में अनेक स्थलों पर कहानीकार ने हमारे आस-पास के घटनाक्रम द्वारा हर पीढ़ी को आगाह करते हुए जैसे कुछ कहने का आगाज किया है। यह कहना किसी उपदेश अथवा संदेश की मुद्रा में नहीं वरन कहानी के स्वर में ऐसा गुंथा है कि वह हमें पाठ में स्वयं प्राप्त होता है। उदाहरण के लिए संग्रह की कहानी ‘धुंधला-धुंधला आकाश’ नायिका पूजा की प्रेम कहानी है, जो असल में तीन पीढ़ियों के बीच बदलते संबंधों की कहानी है। इस में बीच की पीढ़ी का दायित्व-बोध कहानी में मुखरित है, किंतु साथ ही यह संदेह भी यहां अभिव्यंजित होता है कि क्या ऐसा होना चाहिए।
      कहानी ‘लड़कपन’ की नायिका सीमा आत्म-हत्या कर लेती है, और इसे अमर-प्रेम की संज्ञा देती है। यहां यह संदेस है कि यह अमर-प्रेम नहीं वरन एक आवेग है। अब भी हमारे समाज में रूढ़िग्रस्त मानसिकता और विभिन्न विभेदों की दीवारें प्रेम को रोकती-टोकती है। प्रेम की जटिलता और द्वंद्व का चित्रण कहानी में देखा जा सकता है।
      कहानी ‘खेजड़ी की साख’ की नायिका लक्ष्मी का प्रेम उसके वर्तमान को धवस्त कर देता है और वह प्रेम की असफल से मनोरोगी होकर जीवन जीने को मजबूर होती है। यहां ठाकुर और किसान में वर्गों का विभेद और संबंधों को एक उदाहरण के रूप में समझा और देखा जाना चाहिए। कहानीकार प्रेम को विभन्न कोणों द्वारा देखना-समझना और समझाना चाहता है।
      सुमन और अशोक की प्रेम कहानी है ‘अनछुआ अहसास’, जिसमें मनीषा के माध्यम से प्रेम-विवाह का एक सत्य अथवा संदेह प्रकट होता है। कोई भी घटना किसी वर्तमान के समक्ष प्रमाण हुआ करती किंतु ऐसा ही होगा यह संभव होने का प्रमाण नहीं होती है। प्रेम-संबंधों में हल्की-सी चूक थोड़ी-सी नादानी और नासमझी सब कुछ तबहा और बरबाद कर देती है। कहानी में परिवार का कहना मानना एक संदेश है, किंतु उससे भी बेहतर इसे कहानी में विकसती विवेक सम्पन्नता के रूप में देखा जा सकता है।
      ‘अधूरा सपना : अधूरा इजहार’ की नायिका नीलम प्यार में जान दे देती है। ऐसी घटनाएं समाज में होती है और उस क्षण विशेष की विवेकहीनता के परिणाम को कहानी अपने सुंदर संवादों, सहज भाषा और कथानक के साथ अनेक मनोभावों को प्रकट करती हुई, युवा पीढ़ी को समझने के साथ समय रहते संभाल जाने का एक जरूरी संदेश भी देती है। इसी भांति कहानी ‘अनकहा सच’ में ललिता का संकल्प है तो ‘अधूरी प्यास’ में जीवन के एकाकीपन में चीनी कम जैसा कथानक जवान और कच्ची उम्र के गलत फैसलों का विवरण भी है।
      समग्र रूप से ‘अनछुआ अहसास और अन्य कहानियां’ का पाठ प्रेम के विविध रूप से रू-ब-रू होने जैसा है। प्रेम का होना जीवन में बेहद जरूरी है। मैं यहां अपनी काव्य पंक्तियों का स्मरण करता हूं- जो है खिला हुआ/ उस के पीछे प्रेम है/ जहां नहीं है प्रेम/ वहां सुनता हूं-/ खोखली हंसी। मित्रो, इस कहानी-संग्रह को हमारी खोखली होती हुई हंसी को बचाने के रचनात्मक उपक्रम के रूप में पढ़ा जाना चाहिए।
-नीरज दइया 
==================================== 
अनछुआ अहसास और अन्य कहानियां (कहानी संग्रह) मधु आचार्य ‘आशावादी’
प्रकाशक- सूर्य प्रकाशन मन्दिर, बीकानेर ; संस्करण- 2016; पृष्ठ- 96 ; मूल्य- 200/-
====================================

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

डॉ. नीरज दइया की प्रकाशित पुस्तकें :

हिंदी में-

कविता संग्रह : उचटी हुई नींद (2013), रक्त में घुली हुई भाषा (चयन और भाषांतरण- डॉ. मदन गोपाल लढ़ा) 2020
साक्षात्कर : सृजन-संवाद (2020)
व्यंग्य संग्रह : पंच काका के जेबी बच्चे (2017), टांय-टांय फिस्स (2017)
आलोचना पुस्तकें : बुलाकी शर्मा के सृजन-सरोकार (2017), मधु आचार्य ‘आशावादी’ के सृजन-सरोकार (2017), कागद की कविताई (2018), राजस्थानी साहित्य का समकाल (2020)
संपादित पुस्तकें : आधुनिक लघुकथाएं, राजस्थानी कहानी का वर्तमान, 101 राजस्थानी कहानियां, नन्द जी से हथाई (साक्षात्कार)
अनूदित पुस्तकें : मोहन आलोक का कविता संग्रह ग-गीत और मधु आचार्य ‘आशावादी’ का उपन्यास, रेत में नहाया है मन (राजस्थानी के 51 कवियों की चयनित कविताओं का अनुवाद)
शोध-ग्रंथ : निर्मल वर्मा के कथा साहित्य में आधुनिकता बोध
अंग्रेजी में : Language Fused In Blood (Dr. Neeraj Daiya) Translated by Rajni Chhabra 2018

राजस्थानी में-

कविता संग्रह : साख (1997), देसूंटो (2000), पाछो कुण आसी (2015)
आलोचना पुस्तकें : आलोचना रै आंगणै(2011) , बिना हासलपाई (2014), आंगळी-सीध (2020)
लघुकथा संग्रह : भोर सूं आथण तांई (1989)
बालकथा संग्रह : जादू रो पेन (2012)
संपादित पुस्तकें : मंडाण (51 युवा कवियों की कविताएं), मोहन आलोक री कहाणियां, कन्हैयालाल भाटी री कहाणियां, देवकिशन राजपुरोहित री टाळवीं कहाणियां
अनूदित पुस्तकें : निर्मल वर्मा और ओम गोस्वामी के कहानी संग्रह ; भोलाभाई पटेल का यात्रा-वृतांत ; अमृता प्रीतम का कविता संग्रह ; नंदकिशोर आचार्य, सुधीर सक्सेना और संजीव कुमार की चयनित कविताओं का संचयन-अनुवाद और ‘सबद नाद’ (भारतीय भाषाओं की कविताओं का संग्रह)

नेगचार 48

नेगचार 48
संपादक - नीरज दइया

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"
श्री सांवर दइया; 10 अक्टूबर,1948 - 30 जुलाई,1992

डॉ. नीरज दइया (1968)
© Dr. Neeraj Daiya. Powered by Blogger.

आंगळी-सीध

आलोचना रै आंगणै

Labels

101 राजस्थानी कहानियां 2011 2020 JIPL 2021 अकादमी पुरस्कार अगनसिनान अंग्रेजी अनुवाद अतिथि संपादक अतुल कनक अनिरुद्ध उमट अनुवाद अनुवाद पुरस्कार अनुश्री राठौड़ अन्नाराम सुदामा अपरंच अब्दुल वहीद 'कमल' अम्बिकादत्त अरविन्द सिंह आशिया अर्जुनदेव चारण आईदान सिंह भाटी आईदानसिंह भाटी आकाशवाणी बीकानेर आत्मकथ्य आपणी भाषा आलेख आलोचना आलोचना रै आंगणै उचटी हुई नींद उचटी हुई नींद. नीरज दइया उड़िया लघुकथा उपन्यास ऊंडै अंधारै कठैई ओम एक्सप्रेस ओम पुरोहित 'कागद' ओळूं री अंवेर कथारंग कन्हैयालाल भाटी कन्हैयालाल भाटी कहाणियां कविता कविता कोश योगदानकर्ता सम्मान 2011 कविता पोस्टर कविता महोत्सव कविता-पाठ कविताएं कहाणी-जातरा कहाणीकार कहानी काव्य-पाठ किताब भेंट कुँअर रवीन्द्र कुंदन माली कुंवर रवीन्द्र कृति ओर कृति-भेंट खारा पानी गणतंत्रता दिवस गद्य कविता गली हसनपुरा गवाड़ गोपाल राजगोपाल घिर घिर चेतै आवूंला म्हैं घोषणा चित्र चीनी कहाणी चेखव की बंदूक छगनलाल व्यास जागती जोत जादू रो पेन जितेन्द्र निर्मोही जै जै राजस्थान डा. नीरज दइया डायरी डेली न्यूज डॉ. अजय जोशी डॉ. तैस्सितोरी जयंती डॉ. नीरज दइया डॉ. राजेश व्यास डॉ. लालित्य ललित डॉ. संजीव कुमार तहलका तेजसिंह जोधा तैस्सीतोरी अवार्ड 2015 थार-सप्तक दिल्ली दिवाली दीनदयाल शर्मा दुनिया इन दिनों दुलाराम सहारण दुलाराम सारण दुष्यंत जोशी दूरदर्शन दूरदर्शन जयपुर देवकिशन राजपुरोहित देवदास रांकावत देशनोक करणी मंदिर दैनिक भास्कर दैनिक हाईलाईन सूरतगढ़ नगर निगम बीकानेर नगर विरासत सम्मान नंद भारद्वाज नन्‍द भारद्वाज नमामीशंकर आचार्य नवनीत पाण्डे नवलेखन नागराज शर्मा नानूराम संस्कर्ता निर्मल वर्मा निवेदिता भावसार निशांत नीरज दइया नेगचार नेगचार पत्रिका पठक पीठ पत्र वाचन पत्र-वाचन पत्रकारिता पुरस्कार पद्मजा शर्मा परख पाछो कुण आसी पाठक पीठ पारस अरोड़ा पुण्यतिथि पुरस्कार पुस्तक समीक्षा पुस्तक-समीक्षा पूरन सरमा पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ पोथी परख प्रज्ञालय संस्थान प्रमोद कुमार शर्मा फोटो फ्लैप मैटर बंतळ बलाकी शर्मा बसंती पंवार बातचीत बाल कहानी बाल साहित्य बाल साहित्य पुरस्कार बाल साहित्य समीक्षा बाल साहित्य सम्मेलन बिणजारो बिना हासलपाई बीकानेर अंक बीकानेर उत्सव बीकानेर कला एवं साहित्य उत्सव बुलाकी शर्मा बुलाकीदास "बावरा" भंवरलाल ‘भ्रमर’ भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’ भारत स्काउट व गाइड भारतीय कविता प्रसंग भाषण भूमिका मंगत बादल मंडाण मदन गोपाल लढ़ा मदन सैनी मधु आचार्य मधु आचार्य ‘आशावादी’ मनोज कुमार स्वामी मराठी में कविताएं महेन्द्र खड़गावत माणक माणक : जून मीठेस निरमोही मुकेश पोपली मुक्ति मुक्ति संस्था मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ मुलाकात मोनिका गौड़ मोहन आलोक मौन से बतकही युगपक्ष युवा कविता रक्त में घुली हुई भाषा रजनी छाबड़ा रजनी मोरवाल रतन जांगिड़ रमेसर गोदारा रवि पुरोहित रवींद्र कुमार यादव राज हीरामन राजकोट राजस्थली राजस्थान पत्रिका राजस्थान सम्राट राजस्थानी राजस्थानी अकादमी बीकनेर राजस्थानी कविता राजस्थानी कविता में लोक राजस्थानी कविताएं राजस्थानी कवितावां राजस्थानी कहाणी राजस्थानी कहानी राजस्थानी भाषा राजस्थानी भाषा का सवाल राजस्थानी युवा लेखक संघ राजस्थानी साहित्यकार राजेंद्र जोशी राजेन्द्र जोशी राजेन्द्र शर्मा रामपालसिंह राजपुरोहित रीना मेनारिया रेत में नहाया है मन लघुकथा लघुकथा-पाठ लालित्य ललित लोक विरासत लोकार्पण लोकार्पण समारोह विचार-विमर्श विजय शंकर आचार्य वेद व्यास व्यंग्य व्यंग्य-यात्रा शंकरसिंह राजपुरोहित शतदल शिक्षक दिवस प्रकाशन श्याम जांगिड़ श्रद्धांजलि-सभा श्रीलाल नथमल जोशी श्रीलाल नथमलजी जोशी संजय पुरोहित संजू श्रीमाली सतीश छिम्पा संतोष अलेक्स संतोष चौधरी सत्यदेव सवितेंद्र सत्यनारायण सत्यनारायण सोनी समाचार समापन समारोह सम्मान सम्मान-पुरस्कार सम्मान-समारोह सरदार अली पडि़हार संवाद सवालों में जिंदगी साक्षात्कार साख अर सीख सांझी विरासत सावण बीकानेर सांवर दइया सांवर दइया जयंति सांवर दइया जयंती सांवर दइया पुण्यतिथि सांवर दैया साहित्य अकादेमी साहित्य अकादेमी पुरस्कार साहित्य सम्मान सीताराम महर्षि सुधीर सक्सेना सूरतगढ़ सृजन कुंज सृजन संवाद सृजन साक्षात्कार हम लोग हरदर्शन सहगल हरिचरण अहरवाल हरीश बी. शर्मा हिंदी अनुवाद हिंदी कविताएं हिंदी कार्यशाला होकर भी नहीं है जो