Sunday, January 05, 2020

कथाओं की मनोरंजक और शिक्षाप्रद दुनिया / नीरज दइया

 भारत के प्रथम गवर्नर जनरल भारत रत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (1878-1972) बहुमुखी प्रतिभा के धनी रहे। वे एक सफल वकील, राजनीतिज्ञ, दार्शनिक होने के साथ-साथ अच्छे लेखक के रूप में पहचाने जाते हैं। उनकी तमिल कृति ‘चक्रवर्ति तिरुमगन’ पर साहित्य अकादेमी पुरस्कार-1958 अर्पित किया गया। सी. राजगोपालचारी की इस कृति में गद्य में रामायण कथा को शब्दबद्ध किया गया है। उन्होंने तमिल भाषा में बच्चों के लिए सृजन भी किया। वे अपने कथा-संसार के कारण राजाजी के नाम से विख्यात हुए। उनकी 35 तमिल बालोपयोगी कथाओं का हिंदी अनुवाद ‘राजाजी की कथाएं’ नाम से अनुवादिका एस. भाग्यम शर्मा ने पुस्तकाकार प्रस्तुत कर उल्लेखनीय कार्य किया है।
    मूल तमिल से अनूदित इन कथाओं में शिक्षा-संस्कार और बाल मनोविज्ञान का प्रभावशाली अंकन हुआ है। नैतिक शिक्षा की इन कथाओं से न केवल बच्चे वरन बड़े-बूढ़े भी समान रूप से प्रभावित होते रहे हैं। भारतीय बाल साहित्य के विकास और विविध आयामों को जानने के लिए ‘राजाजी की कथाएं’ एक उपयोगी कृति इस रूप में कही जा सकती है कि न केवल हिंदी वरन भारतीय भाषाओं में भी पर्यावरण से जुड़े अनेक घटकों का मानवीयकरण कर कहानियों की परंपरा रहीं हैं। संकलन की पहली कहानी ‘पेठे की बेल’ में उसका नारियल के पेड़ से संवाद और महादेवजी का प्रसन्न होकर पेठे की बेल को वरदान देना बाल मन के लिए मोहक है। कहानी के अंत में पेठे के बेल को जो शिक्षा अनुभव से मिलती है कि सदैव अपने स्वभाव व प्रकृति के अनुकूल व्यवहार ही करना चाहिए महत्त्वपूर्ण है। ‘तुलसी की खुशबू’ में राजा और राजकुमारी है वहीं गुलाब के फूल और तुलसी के पौधे का संवाद है। यहां भी घमंड नहीं करने की शिक्षा दी गई है। संग्रह की लगभग सभी कहानियों में राजाजी उपदेश की मुद्रा में कहानियों की शिक्षा को वर्णित करते हैं। इन कहानियों को हमें आज के परिपेक्ष्य में देखते हुए यह भी नहीं भूलना चाहिए कि इन का लेखन आजादी के आस-पास के दौर के बाल साहित्य के विकास के लिए हुआ है।
    जातक कथाएं, बोध कथाएं और पंचतंत्र की कथाओं की परंपरा में राजाजी की कथाएं हैं, जिन में बहुत सहजता, सरलता से बोधगम्य शिक्षा को छोटी-छोटी घटनाओं को रचते हुए उभारने का प्रयास किया गया है। ‘उपदेश की भाषा’ में ज्ञान के प्रचार-प्रसार की बात है तो ‘कठोर मन’ में संवेदनशील कोल्हू का चित्रण है जो स्वामी जी उपदेश से तिल के प्रति भावुकता हो जाता है। जीव हत्या नहीं करने और शाकाहरी होने पर इन कथाओं में बल दिया गया है वहीं प्रकृति के बहुत सारे नियमों का भी बहुत सुंदर ढंग से वर्णन मिलता है। सबसे बड़ी और उल्लेखनीय बात इस कृति में दक्षिण भारत के प्रांतों के परिवेश के साथ वहां के सांस्कृति जीवन की झलक भी मिलती है वहीं वहां के त्यौहार और रीति-रिवाजों से बाल पाठकों का ज्ञानवर्द्धन होता है। हरेक कहानी के साथ उसके अनुरूप रेखाचित्र से पाठ का प्रभाव द्विगुणित हो गया है। समग्र रूप से कहा जाए तो चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की इन कथाओं में बालकों के संवेदनशील होने पर बल दिया गया है क्यों बच्चे ही आने वाले कल का भविष्य है। अनुवादिका एस. भाग्यम शर्मा का यह कार्य भारतीय बाल साहित्य पर शोध करने वाले शोधार्थियों के लिए भी बेहद उपयोगी सिद्ध होगा।
    ‘ईनी-मीनी की मज़ेदार दुनिया’ लक्ष्मी खन्ना सुमन का बेहद रोचक बाल उपन्यास है, जिसमें मधुमक्खियों की कहानी अनेक नई जानकारियों से साथ सुंदर ढंग से संजोने का प्रयास हुआ है। बडे आकार में प्रकाशित इस उपन्यास में मनभावन चित्रों के साथ 16 छोटे-छोटे अध्यायों में उपन्यास को बांटते हुए लिखा गया है। ईनी और मीनी नाम की दो मधुमक्खियां शहद लाने में बेहद निपुण है इसलिए मधुमक्खियों की रानी को वे प्रिय भी हैं। उपन्यास का आरंभ ‘मधुमक्खी’ शीर्षक से एक सुंदर और प्रेरक कविता को देकर हुआ है।
    बाल मनोविज्ञान के अनुसार बच्चे बचपन में नई नई सोचक जानकारिया जानना चाहते हैं वे अपनी सीखने की उम्र में बेजान और निर्जीव चीजों के साथ अपने पूरे पर्यावरण के घटकों से जैसे बातें करते हैं। उपन्यास में मधुमक्खियों का रोचक वर्तालाप बच्चों के स्तरानुकूल और उन्हें प्रभावित करने वाला है। सच में इनी और मीनी की दुनिया की सैर कर बाल पाठकों को लगेगा कि उन्होंने एक मज़ेदार दुनिया की सैर की है। इस दुनिया में धुएं से मधुमक्खियों का उजड़ता डेरा है तो साथ ही हर बार एक नई जगह की तलाश है। उपन्यास में पहाड़ और फलों के बगीचे हैं जिसमें मधुमक्खियां डेरा करती हैं जहां बर्र उन पर हमला करता है। ईनी और मीनी की तितलियों से दोस्ती का रोचक प्रसंग है तो उनका जलेबी का मजा लेना बाल पाठकों भी मज़ेदार लगेगा। शहर की चोरी करने वाला कोई एक हो तो वे बचे और मुकाबला करे यहां तो जगह जगह उन्हें ऐसी ही घटनाओं और हादसों का सामना करना पड़ता है। भालू शहर का छाता तोड़ता है और उसे देखकर बंदर भी शहद के लिए लालायित होता है। चिड़ियों द्वारा मधुमक्खियों की सहायता करना और बदले में मधुमक्खियों का उन्हें बहेलिए से बचना जैसे अनेक घटना-प्रसंगों को उपन्यास में बेहद कलात्मक ढंग से संजोया गया है।
    मुनमुन महिरा रानी का जन्मदिन मनाना और तंदुए का भगाना बच्चों को जहां खूब मनभावन लगेगा वहीं उन्हें सहयोग, सद्भाव और निरंतर संघर्ष की प्रेरणा भी मिलेगी। उपन्यास को बिना किसी उपदेशक की मुद्रा में रचना इसकी कलात्मकता और कौशल में वद्धि करता है। यह ऐसा उपन्यास है जिसे कालजयी उपन्यासों की श्रेणी में इसलिए रखा जा सकता है कि इसमें समय के साथ संदर्भ सदा समकालीन रहेंगे और हर दौर में बाल पाठकों को यह लुभाता रहेगा। निसंदेह उपन्यासकार लक्ष्मी खन्ना सुमन बधाई की पात्र हैं, वहीं इसके प्रकाशक का साधुवाद कि उन्होंने बहुत सुंदर कलात्मक ढंग से इसे प्रकाशित किया है।    
--------------------------------------------
समीक्षक : डॉ. नीरज दइया
--------------------------------------------
पुस्तक : राजाजी की कथाएं (अनूदित बाल कथा-संग्रह) मूल लेखक : चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
अनुवाद : एस. भाग्यम शर्मा
प्रकाशक  : कॉ-ऑपरेशन पब्लिकेशन्स, धमाणी मार्केट की गली, चौड़ा रास्ता, जयपुर
संस्करण : 2018, पृष्ठ : 128 मूल्य : 220/-
पुस्तक : ईनी-मीनी की मज़ेदार दुनिया (बाल उपन्यास) रचनाकार : लक्ष्मी खन्ना सुमन
प्रकाशक  : तूलिका प्रकाशन, 16, साहित्य विहार, बिजनौर (उ.प्र.)
संस्करण : 2014, पृष्ठ : 80 मूल्य : 200/-

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

डॉ. नीरज दइया की प्रकाशित पुस्तकें :

हिंदी में-

कविता संग्रह : उचटी हुई नींद (2013), रक्त में घुली हुई भाषा (चयन और भाषांतरण- डॉ. मदन गोपाल लढ़ा) 2020
साक्षात्कर : सृजन-संवाद (2020)
व्यंग्य संग्रह : पंच काका के जेबी बच्चे (2017), टांय-टांय फिस्स (2017)
आलोचना पुस्तकें : बुलाकी शर्मा के सृजन-सरोकार (2017), मधु आचार्य ‘आशावादी’ के सृजन-सरोकार (2017), कागद की कविताई (2018), राजस्थानी साहित्य का समकाल (2020)
संपादित पुस्तकें : आधुनिक लघुकथाएं, राजस्थानी कहानी का वर्तमान, 101 राजस्थानी कहानियां, नन्द जी से हथाई (साक्षात्कार)
अनूदित पुस्तकें : मोहन आलोक का कविता संग्रह ग-गीत और मधु आचार्य ‘आशावादी’ का उपन्यास, रेत में नहाया है मन (राजस्थानी के 51 कवियों की चयनित कविताओं का अनुवाद)
शोध-ग्रंथ : निर्मल वर्मा के कथा साहित्य में आधुनिकता बोध
अंग्रेजी में : Language Fused In Blood (Dr. Neeraj Daiya) Translated by Rajni Chhabra 2018

राजस्थानी में-

कविता संग्रह : साख (1997), देसूंटो (2000), पाछो कुण आसी (2015)
आलोचना पुस्तकें : आलोचना रै आंगणै(2011) , बिना हासलपाई (2014), आंगळी-सीध (2020)
लघुकथा संग्रह : भोर सूं आथण तांई (1989)
बालकथा संग्रह : जादू रो पेन (2012)
संपादित पुस्तकें : मंडाण (51 युवा कवियों की कविताएं), मोहन आलोक री कहाणियां, कन्हैयालाल भाटी री कहाणियां, देवकिशन राजपुरोहित री टाळवीं कहाणियां
अनूदित पुस्तकें : निर्मल वर्मा और ओम गोस्वामी के कहानी संग्रह ; भोलाभाई पटेल का यात्रा-वृतांत ; अमृता प्रीतम का कविता संग्रह ; नंदकिशोर आचार्य, सुधीर सक्सेना और संजीव कुमार की चयनित कविताओं का संचयन-अनुवाद और ‘सबद नाद’ (भारतीय भाषाओं की कविताओं का संग्रह)

नेगचार 48

नेगचार 48
संपादक - नीरज दइया

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"
श्री सांवर दइया; 10 अक्टूबर,1948 - 30 जुलाई,1992

डॉ. नीरज दइया (1968)
© Dr. Neeraj Daiya. Powered by Blogger.

आंगळी-सीध

आलोचना रै आंगणै

Labels

101 राजस्थानी कहानियां 2011 2020 JIPL 2021 अकादमी पुरस्कार अगनसिनान अंग्रेजी अनुवाद अतिथि संपादक अतुल कनक अनिरुद्ध उमट अनुवाद अनुवाद पुरस्कार अनुश्री राठौड़ अन्नाराम सुदामा अपरंच अब्दुल वहीद 'कमल' अम्बिकादत्त अरविन्द सिंह आशिया अर्जुनदेव चारण आईदान सिंह भाटी आईदानसिंह भाटी आकाशवाणी बीकानेर आत्मकथ्य आपणी भाषा आलेख आलोचना आलोचना रै आंगणै उचटी हुई नींद उचटी हुई नींद. नीरज दइया उड़िया लघुकथा उपन्यास ऊंडै अंधारै कठैई ओम एक्सप्रेस ओम पुरोहित 'कागद' ओळूं री अंवेर कथारंग कन्हैयालाल भाटी कन्हैयालाल भाटी कहाणियां कविता कविता कोश योगदानकर्ता सम्मान 2011 कविता पोस्टर कविता महोत्सव कविता-पाठ कविताएं कहाणी-जातरा कहाणीकार कहानी काव्य-पाठ किताब भेंट कुँअर रवीन्द्र कुंदन माली कुंवर रवीन्द्र कृति ओर कृति-भेंट खारा पानी गणतंत्रता दिवस गद्य कविता गली हसनपुरा गवाड़ गोपाल राजगोपाल घिर घिर चेतै आवूंला म्हैं घोषणा चित्र चीनी कहाणी चेखव की बंदूक छगनलाल व्यास जागती जोत जादू रो पेन जितेन्द्र निर्मोही जै जै राजस्थान डा. नीरज दइया डायरी डेली न्यूज डॉ. अजय जोशी डॉ. तैस्सितोरी जयंती डॉ. नीरज दइया डॉ. राजेश व्यास डॉ. लालित्य ललित डॉ. संजीव कुमार तहलका तेजसिंह जोधा तैस्सीतोरी अवार्ड 2015 थार-सप्तक दिल्ली दिवाली दीनदयाल शर्मा दुनिया इन दिनों दुलाराम सहारण दुलाराम सारण दुष्यंत जोशी दूरदर्शन दूरदर्शन जयपुर देवकिशन राजपुरोहित देवदास रांकावत देशनोक करणी मंदिर दैनिक भास्कर दैनिक हाईलाईन सूरतगढ़ नगर निगम बीकानेर नगर विरासत सम्मान नंद भारद्वाज नन्‍द भारद्वाज नमामीशंकर आचार्य नवनीत पाण्डे नवलेखन नागराज शर्मा नानूराम संस्कर्ता निर्मल वर्मा निवेदिता भावसार निशांत नीरज दइया नेगचार नेगचार पत्रिका पठक पीठ पत्र वाचन पत्र-वाचन पत्रकारिता पुरस्कार पद्मजा शर्मा परख पाछो कुण आसी पाठक पीठ पारस अरोड़ा पुण्यतिथि पुरस्कार पुस्तक समीक्षा पुस्तक-समीक्षा पूरन सरमा पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ पोथी परख प्रज्ञालय संस्थान प्रमोद कुमार शर्मा फोटो फ्लैप मैटर बंतळ बलाकी शर्मा बसंती पंवार बातचीत बाल कहानी बाल साहित्य बाल साहित्य पुरस्कार बाल साहित्य समीक्षा बाल साहित्य सम्मेलन बिणजारो बिना हासलपाई बीकानेर अंक बीकानेर उत्सव बीकानेर कला एवं साहित्य उत्सव बुलाकी शर्मा बुलाकीदास "बावरा" भंवरलाल ‘भ्रमर’ भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’ भारत स्काउट व गाइड भारतीय कविता प्रसंग भाषण भूमिका मंगत बादल मंडाण मदन गोपाल लढ़ा मदन सैनी मधु आचार्य मधु आचार्य ‘आशावादी’ मनोज कुमार स्वामी मराठी में कविताएं महेन्द्र खड़गावत माणक माणक : जून मीठेस निरमोही मुकेश पोपली मुक्ति मुक्ति संस्था मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ मुलाकात मोनिका गौड़ मोहन आलोक मौन से बतकही युगपक्ष युवा कविता रक्त में घुली हुई भाषा रजनी छाबड़ा रजनी मोरवाल रतन जांगिड़ रमेसर गोदारा रवि पुरोहित रवींद्र कुमार यादव राज हीरामन राजकोट राजस्थली राजस्थान पत्रिका राजस्थान सम्राट राजस्थानी राजस्थानी अकादमी बीकनेर राजस्थानी कविता राजस्थानी कविता में लोक राजस्थानी कविताएं राजस्थानी कवितावां राजस्थानी कहाणी राजस्थानी कहानी राजस्थानी भाषा राजस्थानी भाषा का सवाल राजस्थानी युवा लेखक संघ राजस्थानी साहित्यकार राजेंद्र जोशी राजेन्द्र जोशी राजेन्द्र शर्मा रामपालसिंह राजपुरोहित रीना मेनारिया रेत में नहाया है मन लघुकथा लघुकथा-पाठ लालित्य ललित लोक विरासत लोकार्पण लोकार्पण समारोह विचार-विमर्श विजय शंकर आचार्य वेद व्यास व्यंग्य व्यंग्य-यात्रा शंकरसिंह राजपुरोहित शतदल शिक्षक दिवस प्रकाशन श्याम जांगिड़ श्रद्धांजलि-सभा श्रीलाल नथमल जोशी श्रीलाल नथमलजी जोशी संजय पुरोहित संजू श्रीमाली सतीश छिम्पा संतोष अलेक्स संतोष चौधरी सत्यदेव सवितेंद्र सत्यनारायण सत्यनारायण सोनी समाचार समापन समारोह सम्मान सम्मान-पुरस्कार सम्मान-समारोह सरदार अली पडि़हार संवाद सवालों में जिंदगी साक्षात्कार साख अर सीख सांझी विरासत सावण बीकानेर सांवर दइया सांवर दइया जयंति सांवर दइया जयंती सांवर दइया पुण्यतिथि सांवर दैया साहित्य अकादेमी साहित्य अकादेमी पुरस्कार साहित्य सम्मान सीताराम महर्षि सुधीर सक्सेना सूरतगढ़ सृजन कुंज सृजन संवाद सृजन साक्षात्कार हम लोग हरदर्शन सहगल हरिचरण अहरवाल हरीश बी. शर्मा हिंदी अनुवाद हिंदी कविताएं हिंदी कार्यशाला होकर भी नहीं है जो