Tuesday, August 23, 2011

“लेखक से मिलिए” कार्यक्रम : श्री ओम पुरोहित “कागद”

कवि बनाए नहीं जा सकते और यह ऐसा चेहरा है कि जिसे हर कोई धारण नहीं कर सकता। सही अर्थों में कवि वह होता है जो अपनी विशिष्टाओं का अंहकार नहीं पालता। कुछ कवि हमारे बीच ऐसे हैं जो इसका अहसास कराते हैं कि कवि किसी दूसरे लोक का प्राणी नहीं होता वरन हम सब के बीच का एक सामान्य आदमी ही होता है। एक ऐसे ही विनम्र सौम्य शांत सरल स्वभाव के कवि है हम सब के प्रिय और आदरणीय श्री ओम पुरोहित ’कागद’। कागद जी को व्यक्तिगत रूप से जो जानते हैं वे सहमत होंगे कि आप कविताओं में जिस जीवन-राग की बात करते हैं वहीं जीवन-राग जीवन में स्वीकारते हैं, और बहुत कुछ भीतर छिपा कर भी बाहर से सदैव सर्वानुकूल सहज मिलते हैं। इसी क्रम में यह भी कहा जा सकता है कि थिरकती है तृष्णा काव्य संग्रह में जो चित्र और दृश्य हमें शब्दों से देखने को मिले हैं वह राजस्थान ही नहीं समग्र हिंदी कविता में एक विशिष्ट स्वर के कारण सदैव रेखांकित किए जाते रहेंगे।
      कविता के विषय में बात करते समय यहां एक प्रसंग स्मृति में आ रहा कि मैंने भाई कागद जी से कविताओं के विषय में एक सवाल किया था कि आपको समाज में राजस्थानी कवि के रूप में अधिक सम्मान मिला या हिंदी कवि के रूप में ? तब उनका जबाब था कि राजस्थानी वाले राजस्थानी का नहीं हिंदी का मानते और हिंदी वाले हिंदी का नहीं राजस्थानी का मानते। तो मित्रों सचमुच यह त्रासदी रही है। किंतु जब हम कागद जी के समग्र साहित्य का सावधानी पूर्वक अवलोकन करते हैं तो लगता है कि यह कवि हिंदी और राजस्थानी का कवि नहीं वरन एक संपूर्ण भारतीय कवि है। क्या अकाल चित्र और कालीबंगा पर आधारित कविताएं किसी एक भाषा तक ही ठहरती है, नहीं इन व्यापक जन सरोकारों को समय किसी सीमा में नहीं बांध सकता। भाषाओं का क्षेत्र इतना विशाल है कि कहां क्या हो रहा है हम सब कुछ नहीं जान सकते हैं, श्री ओम पुरोहित की अकाल से जुड़ी कुछ कविताओं का गुजराती अनुवाद मैंने राजकोट प्रवास के दौरान वहां की प्रख्यात साहित्यिक पत्रिका कविता में देखा था, लेकिन जब कवि से बात की तो पता चला कि उन्हें इसकी खबर ही नहीं की गई! क्या सभ्यता और संस्कृति अपने किसी विशेष क्षेत्र तक ही अपना महत्त्व रखती है? नहीं, क्षेत्र की सीमाएं और आंख की अपनी सीमा हमारी अपनी है...
      कवि श्री ओम पुरोहित कागदकी राजस्थानी कविता-यात्रा का में आरंभ से ही पाठक रहा हूं और पिछले साठ वर्षों की राजस्थानी कविता का आकलन करते समय मैंने आपको राजस्थानी के टोप टेन कवियों में एक माना है। यहां उस आलेख का मूल अंस आपके सामने प्रस्तुत करना चाहूंगा-
"इसै समै / कविता बांचणौ / अनै लिखणौ / किणी जुध सूं स्यात ई कम हुवै ।" (कविता) ओम पुरोहित कागदरा छव कविता संग्रह प्रकाशित हुया है- अंतस री बळत(१९८८), कुचरणी (१९९२), सबद गळगळा (१९९४), बात तो ही (२००२) आंख भर चितराम (२००)  अर पंचलड़ी (२००) आं रचनावां में कवि री सादगी, सरलता, सहजता अर संप्रेषण री खिमता देखी जाय सकै। कवि राजस्थानी कविता रै सीगै नैनी कविता री धारा नै नुवै नांव दियो-कुचरणीअर केई अरथावूं कुचरणियां रै पाण आधुनिक राजस्थानी री युवा-पीढ़ी री कविता में आपरी ठावी ठौड़ कायम करी है। कविता नै प्रयोग रो विसय मानण वाळा केई कवियां दांई ओम पुरोहित कागदरी केई कवितावां में प्रयोग पण देख्या जाय सकै है अर एक ही शीर्षक माथै केई-केई कवितावां सूं उण विसय नै तळां तांई खंगाळणो ई ठीक लखावै। कवि रो कविता में मूळ सुर अर सोच मिनखा-जूण अनै मिनख री अबखायां-अंवळ्या खातर है जिण में कवि ठीमर व्यंग्य ई करण री खिमता राखै।
      इसी क्रम में मैं मेरे द्वारा लिखी गई एक टिप्पणी भी लगे हाथ प्रस्तुत कर दूं जो मैंने कवि कागद जी के राजस्थानी काव्य संग्रह- आंख भर चितराम के लिए लिखी थी-
      राजस्थानी कविता में पैलो लांठो बदळाव मौखित परंपरा सूं लिखित रूप में कविता रो ढळणो हो। आज आपां कविता में दूजो लांठो बदळाव इंटरनेट री धमक पछै देख सकां। कविता रो तीजो दौर है जिण में कविता आपरै नुंवै सरूप में चितरामां रै उणियारै नुंवै-नुवै दीठावां री जुगलबंदी कर रैयी है। बगत रै साथै आगै बधण वाळा कवियां में एक नांव ओम पुरोहित "कागद" रो है। "आंख भर चितराम" कविता-पोथी इक्कीसवीं सदी री टाळवीं पोथी इण सारूं मानीजैला कै कवि ओम पुरोहित "कागद" आपां सांमीं जाण्यां-अणजाण्यां जिकां चितराम राख्या है बै बुणगट में साव नुंवा है। आपरी भासा अर रचाव रै पाण कवि राजस्थानी कविता रो एक इसो आंटो काढ्यो है जिको आज रै जुग री जरूरत है। कमती सूं कमती सबदां में कविता रचणी अर उण पछै भासा में लय नै साधणो घणो अबखो काम मानीजै, खासियत जाणै कवि नै इण कविता-संग्रै री अमूमन सगळी कवितावां में किणी वरदान रूप हासल हुयोड़ी है। ओम पुरोहित "कागद" री कविता में राजस्थान री धरती आपरै रूपाळै रंग-रूप में सज-धज उतरी है। कवि आपरै आसै-पासै रा दीठाव रचती बगत जिका चितराम कविता में कलम सूं कोरिया है बै आपां रै अठै री धरती सूं जुड़्या थका नै घणा रूपाळा लखावै जैड़ा है। अठै री धरती माथै बिखरी छटवां नै कवि हियै सूं अंगेजी है। कवि आपरी कलम री कोरणी सूं जिका चितराम रचण री आफळ करी है बै घणा मनमोवणा अर किणी मूंढै बोलतै रंगीन फोटूवां दांई कवितावां में आपां नै निगै आवै। लोक अर जन सूं जुड़ाव रा केई केई चितरामां भेळै काळीबंगा माथै लिख्योड़ी कवितावां री लड़ी इण पोथी री न्यारी निरवाळी ठौड़ बणावैला। पतियारो है कै झींणी संवेदना सूं सजी इण पोथी रो राजस्थानी कविता जातरा में जोरदार स्वागत हुवैला।
      अकादमिक रूप से कुछ कहें तो कवि श्री ओम पुरोहित कागद का जन्म 05 जुलाई 1957 को केसरीसिंहपुर, श्रीगंगानगर में हुआ। आपकी प्रकाशित कृतियां हैं- मीठे बोलो की शब्द परी(१९८६), धूप क्यों छेड़ती है (१९८६), आदमी नहीं है(१९९५), थिरकती है तृष्णा (१९९५) सभी हिन्दी कविता-संग्रह। तथा अंतस री बळत(1988), कुचरणी(1992), सबद गळगळा(1994), बात तो ही (2002)' कुचरण्यां (2002) पंचलडी (२०१०) आंख भर चितराम(२०१०) राजस्थानी कविता-संग्रह । इन के अतिरिक्त जंगल मत काटो (नाटक-२००५), राधा की नानी (किशोर कहानी-२००६), रंगों की दुनिया (विज्ञान कथा-२००६), सीता नहीं मानी(किशोर कहानी-२००६), जंगीरों की जंग (किशोर कहानी-२००६) तथा संपादक के रूप में सर्वविदित है कि राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर की मासिक पत्रिका जागती जोतका संपादन किया और वर्षों पहले किंतु आज भी चर्चित मरुधरा (विविधा-१९८५) का संपादन किया। दैनिक भास्कर गंगानगर के सतंभ आपणी भाषा आपणी बात के लिए आपने विविध विषयों पर अनेकानेक आलेख लिखे।
      हिंदी और राजस्थानी के साथ साथ आपको पंजाबी भाषा में भी समान गति प्रदान है। आपने कुछ कविताएं पंजाबी में भी लिखी हैं। पुरस्कार और सम्मान की बात करें तो आदमी नहीं हैपर राजस्थान साहित्य अकादमी का सुधीन्द्र पुरस्कार’, ‘बात तो ही पर राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर की ओर से काव्य विधा का गणेशी लाल व्यास उस्ताद पुरस्कार मिला अनेक संस्थाओं द्वार मान सम्मान के क्रम में प्रमुख है-  भारतीय कला साहित्य परिषद, भादरा का कवि गोपी कृष्ण दादाराजस्थानी पुरस्कार, जिला प्रशासन, हनुमानगढ़ की ओर से कई बार सम्मानित, सरस्वती साहित्यिक संस्था (परलीका) की ओर सम्मानित। सम्प्रति में आप  शिक्षा विभाग, राजस्थान में प्रधानाध्यापक पद पर सेवारत है, यहां उल्लेखनीय सब से महत्त्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि अंतरजाल के अंतर्गत - कागद हो तो हर कोई बांचे ब्लॉग बेहद चर्चा में रहा है और फेसबुक पर राजस्थानी की अलख आपने ही जगाई है। मैं सर्वप्रथम जिस सहजता और सरलता की बात कर रहा था उसका सबसे बड़ा प्रमाण कि कवि ओम पुरोहित कागद आपको फेस बुक पर सर्वसुलभ रूप में मिलते हैं, मैं यदि यह भी कह दूं कि केवल एक मात्र वरिष्ठ कवि ओम पुरोहित ही है जिनकी ऐसी और इतनी व्यापकता अंतरजाल पर हम देख सकते हैं।
      लेखक से मिलिए कार्यक्रम में आपकी रचनाओं पर विशद चर्चा मैं नहीं कर रहा हूं क्यों कि मुझे लगता है यहां यह अनुकूल मंच नहीं है, फिर अभी। इस कार्यक्रम में तो लेखक खुद अपनी बात कहते हैं- अपनी सृजन यात्रा का ब्यौरा विस्तार से सुनाएंगे साथ ही कुछ चयनित रचनाओं का पाठ और सवाल-जबाब जैसे कार्य भी शेष है। अपनी व्यक्तिगत विवशताओं के चलते मैं आपके मध्य नहीं हूं जिसका मुझे खेद है। एक बार यहां आप सभी के समक्ष क्षमा याचना के साथ मैं कवि कागद जी को अपना प्रणाम लिखता हूं।
-नीरज दइया
२० अगस्त, २०११

Thursday, August 11, 2011

डॉ. नीरज दइया की प्रकाशित पुस्तकें :

हिंदी में-

कविता संग्रह : उचटी हुई नींद (2013), रक्त में घुली हुई भाषा (चयन और भाषांतरण- डॉ. मदन गोपाल लढ़ा) 2020
साक्षात्कर : सृजन-संवाद (2020)
व्यंग्य संग्रह : पंच काका के जेबी बच्चे (2017), टांय-टांय फिस्स (2017)
आलोचना पुस्तकें : बुलाकी शर्मा के सृजन-सरोकार (2017), मधु आचार्य ‘आशावादी’ के सृजन-सरोकार (2017), कागद की कविताई (2018), राजस्थानी साहित्य का समकाल (2020)
संपादित पुस्तकें : आधुनिक लघुकथाएं, राजस्थानी कहानी का वर्तमान, 101 राजस्थानी कहानियां, नन्द जी से हथाई (साक्षात्कार)
अनूदित पुस्तकें : मोहन आलोक का कविता संग्रह ग-गीत और मधु आचार्य ‘आशावादी’ का उपन्यास, रेत में नहाया है मन (राजस्थानी के 51 कवियों की चयनित कविताओं का अनुवाद)
शोध-ग्रंथ : निर्मल वर्मा के कथा साहित्य में आधुनिकता बोध
अंग्रेजी में : Language Fused In Blood (Dr. Neeraj Daiya) Translated by Rajni Chhabra 2018

राजस्थानी में-

कविता संग्रह : साख (1997), देसूंटो (2000), पाछो कुण आसी (2015)
आलोचना पुस्तकें : आलोचना रै आंगणै(2011) , बिना हासलपाई (2014), आंगळी-सीध (2020)
लघुकथा संग्रह : भोर सूं आथण तांई (1989)
बालकथा संग्रह : जादू रो पेन (2012)
संपादित पुस्तकें : मंडाण (51 युवा कवियों की कविताएं), मोहन आलोक री कहाणियां, कन्हैयालाल भाटी री कहाणियां, देवकिशन राजपुरोहित री टाळवीं कहाणियां
अनूदित पुस्तकें : निर्मल वर्मा और ओम गोस्वामी के कहानी संग्रह ; भोलाभाई पटेल का यात्रा-वृतांत ; अमृता प्रीतम का कविता संग्रह ; नंदकिशोर आचार्य, सुधीर सक्सेना और संजीव कुमार की चयनित कविताओं का संचयन-अनुवाद और ‘सबद नाद’ (भारतीय भाषाओं की कविताओं का संग्रह)

नेगचार 48

नेगचार 48
संपादक - नीरज दइया

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"
श्री सांवर दइया; 10 अक्टूबर,1948 - 30 जुलाई,1992

डॉ. नीरज दइया (1968)
© Dr. Neeraj Daiya. Powered by Blogger.

आंगळी-सीध

आलोचना रै आंगणै

Labels

101 राजस्थानी कहानियां 2011 2020 JIPL 2021 अकादमी पुरस्कार अगनसिनान अंग्रेजी अनुवाद अतिथि संपादक अतुल कनक अनिरुद्ध उमट अनुवाद अनुवाद पुरस्कार अनुश्री राठौड़ अन्नाराम सुदामा अपरंच अब्दुल वहीद 'कमल' अम्बिकादत्त अरविन्द सिंह आशिया अर्जुनदेव चारण आईदान सिंह भाटी आईदानसिंह भाटी आकाशवाणी बीकानेर आत्मकथ्य आपणी भाषा आलेख आलोचना आलोचना रै आंगणै उचटी हुई नींद उचटी हुई नींद. नीरज दइया उड़िया लघुकथा उपन्यास ऊंडै अंधारै कठैई ओम एक्सप्रेस ओम पुरोहित 'कागद' ओळूं री अंवेर कथारंग कन्हैयालाल भाटी कन्हैयालाल भाटी कहाणियां कविता कविता कोश योगदानकर्ता सम्मान 2011 कविता पोस्टर कविता महोत्सव कविता-पाठ कविताएं कहाणी-जातरा कहाणीकार कहानी काव्य-पाठ किताब भेंट कुँअर रवीन्द्र कुंदन माली कुंवर रवीन्द्र कृति ओर कृति-भेंट खारा पानी गणतंत्रता दिवस गद्य कविता गली हसनपुरा गवाड़ गोपाल राजगोपाल घिर घिर चेतै आवूंला म्हैं घोषणा चित्र चीनी कहाणी चेखव की बंदूक छगनलाल व्यास जागती जोत जादू रो पेन जितेन्द्र निर्मोही जै जै राजस्थान डा. नीरज दइया डायरी डेली न्यूज डॉ. अजय जोशी डॉ. तैस्सितोरी जयंती डॉ. नीरज दइया डॉ. राजेश व्यास डॉ. लालित्य ललित डॉ. संजीव कुमार तहलका तेजसिंह जोधा तैस्सीतोरी अवार्ड 2015 थार-सप्तक दिल्ली दिवाली दीनदयाल शर्मा दुनिया इन दिनों दुलाराम सहारण दुलाराम सारण दुष्यंत जोशी दूरदर्शन दूरदर्शन जयपुर देवकिशन राजपुरोहित देवदास रांकावत देशनोक करणी मंदिर दैनिक भास्कर दैनिक हाईलाईन सूरतगढ़ नगर निगम बीकानेर नगर विरासत सम्मान नंद भारद्वाज नन्‍द भारद्वाज नमामीशंकर आचार्य नवनीत पाण्डे नवलेखन नागराज शर्मा नानूराम संस्कर्ता निर्मल वर्मा निवेदिता भावसार निशांत नीरज दइया नेगचार नेगचार पत्रिका पठक पीठ पत्र वाचन पत्र-वाचन पत्रकारिता पुरस्कार पद्मजा शर्मा परख पाछो कुण आसी पाठक पीठ पारस अरोड़ा पुण्यतिथि पुरस्कार पुस्तक समीक्षा पुस्तक-समीक्षा पूरन सरमा पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ पोथी परख प्रज्ञालय संस्थान प्रमोद कुमार शर्मा फोटो फ्लैप मैटर बंतळ बलाकी शर्मा बसंती पंवार बातचीत बाल कहानी बाल साहित्य बाल साहित्य पुरस्कार बाल साहित्य समीक्षा बाल साहित्य सम्मेलन बिणजारो बिना हासलपाई बीकानेर अंक बीकानेर उत्सव बीकानेर कला एवं साहित्य उत्सव बुलाकी शर्मा बुलाकीदास "बावरा" भंवरलाल ‘भ्रमर’ भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’ भारत स्काउट व गाइड भारतीय कविता प्रसंग भाषण भूमिका मंगत बादल मंडाण मदन गोपाल लढ़ा मदन सैनी मधु आचार्य मधु आचार्य ‘आशावादी’ मनोज कुमार स्वामी मराठी में कविताएं महेन्द्र खड़गावत माणक माणक : जून मीठेस निरमोही मुकेश पोपली मुक्ति मुक्ति संस्था मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ मुलाकात मोनिका गौड़ मोहन आलोक मौन से बतकही युगपक्ष युवा कविता रक्त में घुली हुई भाषा रजनी छाबड़ा रजनी मोरवाल रतन जांगिड़ रमेसर गोदारा रवि पुरोहित रवींद्र कुमार यादव राज हीरामन राजकोट राजस्थली राजस्थान पत्रिका राजस्थान सम्राट राजस्थानी राजस्थानी अकादमी बीकनेर राजस्थानी कविता राजस्थानी कविता में लोक राजस्थानी कविताएं राजस्थानी कवितावां राजस्थानी कहाणी राजस्थानी कहानी राजस्थानी भाषा राजस्थानी भाषा का सवाल राजस्थानी युवा लेखक संघ राजस्थानी साहित्यकार राजेंद्र जोशी राजेन्द्र जोशी राजेन्द्र शर्मा रामपालसिंह राजपुरोहित रीना मेनारिया रेत में नहाया है मन लघुकथा लघुकथा-पाठ लालित्य ललित लोक विरासत लोकार्पण लोकार्पण समारोह विचार-विमर्श विजय शंकर आचार्य वेद व्यास व्यंग्य व्यंग्य-यात्रा शंकरसिंह राजपुरोहित शतदल शिक्षक दिवस प्रकाशन श्याम जांगिड़ श्रद्धांजलि-सभा श्रीलाल नथमल जोशी श्रीलाल नथमलजी जोशी संजय पुरोहित संजू श्रीमाली सतीश छिम्पा संतोष अलेक्स संतोष चौधरी सत्यदेव सवितेंद्र सत्यनारायण सत्यनारायण सोनी समाचार समापन समारोह सम्मान सम्मान-पुरस्कार सम्मान-समारोह सरदार अली पडि़हार संवाद सवालों में जिंदगी साक्षात्कार साख अर सीख सांझी विरासत सावण बीकानेर सांवर दइया सांवर दइया जयंति सांवर दइया जयंती सांवर दइया पुण्यतिथि सांवर दैया साहित्य अकादेमी साहित्य अकादेमी पुरस्कार साहित्य सम्मान सीताराम महर्षि सुधीर सक्सेना सूरतगढ़ सृजन कुंज सृजन संवाद सृजन साक्षात्कार हम लोग हरदर्शन सहगल हरिचरण अहरवाल हरीश बी. शर्मा हिंदी अनुवाद हिंदी कविताएं हिंदी कार्यशाला होकर भी नहीं है जो