Sunday, January 05, 2020

खुली आंख से देखिए, अपना होगा हर सपना / नीरज दइया

मधु आचार्य ‘आशावादी’ का नाम हिंदी-राजस्थानी में सुपरिचित नाम है और हर्ष का विषय है कि आपने बाल साहित्य के अंतर्गत बाल-उपन्यास अपना होता सपना देकर बाल साहित्य सृजन का भी आरंभ किया है। अनेक बालसाहित्यकारों की भांति स्वयं मधु आचार्य का मानना है कि बाल-साहित्य सृजन चुनौतियों से भरा है। किंतु यह चुनौती आज की आवश्यकता है। बाल मनोविज्ञान की सूक्ष्म पकड़ के साथ बलकों में कुछ कर गुजने का हौसला देती कथा है बाल-उपन्यास ‘अपना होता सपना’ में।
      इसे उपन्यास नायक नितिन की एक संघर्षभरी किंतु सोचक व प्रेरक जीवनी भी कहा जा सकता है। इसमें कर्मशील नितिन का चरित्र बाल-पाठकों के समक्ष एक आदर्श के रूप में चित्रित किया गया है। शीर्षक में कौतूहल है कि सपना क्या और कौनसा है? सपना अपना कैसे होता है? रूढ़ अर्थों में सपना तो सच्चा या झूठ होता है। सपने को हम अपना और पराया भी कहते हैं। उपन्यास प्रेरणा देता है कि खुली आंखों से देखा गया सपना ही असल सपना होता है। उपन्यस के कथा-नायक नितिन ने भी कुछ ऐसा ही सपना खुली आंखों से देखा, जिसे सरल-सहज प्रवाहमयी भाषा में लेखक ने बाल-मन और मनोविज्ञान के ध्यान में रखते हुए रचा। इसे ऐसे भी कहा जा सकता है कि यह उपन्यास बालमन के समक्ष किसी उद्देश्य को सपना ने रूप में स्वीकार कर अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए कुछ कर दिखाने का जजबा जाग्रत करने पाठकों को आह्वान है।
      उपन्यास अपने अनेक मार्मिक स्थलों और तीन-चार घटना बिंदुओं के कारण बाल-पाठकों के अंतस को छू लेने का सामर्थ्य रखता है। पांच खंडों में प्रस्तुत कथा जीवन के व्यापक रूप को चित्रित करती है। कहा जाता है कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। अगर उनकी लगन सच्ची हो तो कोई रोक नहीं सकता। इसका एक उदाहरण कथा-नायक नितिन है। वह संस्कारवान बालक है। उसने जीवन में कभी सच्चाई का दमान नहीं छोड़ा। ऐसे प्रेरक चरित्रों के बल पर ही बालकों को शिक्षा मिल सकती है। नैतिक मूल्यों और संस्कारों को पोषित करना अपरोक्ष रूप से बाल-साहित्य का उद्देश्य रहा है। इस बाल-उपन्यास में मितव्यायता और दूरदृष्टि के साथ नेक इरादों से सफलता का मूल मंत्र एक चरित्र के माध्यम से चरित्रार्थ होता दिखाया गया है। नेकी कर और दरिया में डाल की मनोभावना भी यहां अभिव्यंजित होती है और संधर्ष के साथ सहजता-सुगमता से कथा-नायक को सफलता के सौपानों पर निरंतर आगे बढ़ते हुए भी प्रदर्शित किया गया है।
      रेखांकित करने योग्य बात इस उपन्यास में कि मधु आचार्य लेखक के रूप में चाहते हैं कि हम व्यस्कों को चाहिए बच्चों को आज के हालातों से जितना जल्दी हो सके वाकिफ कराएं। यह दुनिया उनकी है और उनको ही संभालनी है तब देरी क्यों? अपनी भाषा और कहन में लेखक का नितिन पर भरोसा असल में इसी उद्देश्य का परिणाम है। बड़ों और बच्चों यानी यह दोनों पक्षों के लिए उतना ही समयानुकूल और अनिवार्य है कि उन्हें जिम्मेदार औरस समझदार समझा जाए। बच्चे को बच्चा समझ कर जीवन-संघर्षों से दूर रखने के पक्ष में लेखक नहीं है। यह युगानुरूप बदलाव उतना ही जरूरी है जितना जीवन के लिए हवा-पानी।
      आर्थिक समस्याओं से ग्रसित आज हमारे समाज में जहां सुख का बस नाम के बचे हैं, वहीं मीडिया द्वारा सुनहले सपनों के बीच एक नए ही संसार को विभिन्न रूपों में परोसा जा रहा है। चुनौति यह भी है कि यांत्रिक होते मानव-समाज के बीच बाल साहित्य के रचनाकारों को सुकोमल बचपन को बचना है। आज जब साहित्य से समाज दूर होता प्रतीत होता है, ऐसे समय में मधु आचार्य जैसे लेखकों के बाल साहित्य-लेखन और इस प्रकार के कथा-साहित्य की सार्थकता बढ़ जाती है। संभवतः ऐसे ही हमारे अनेक प्रयासों से बच्चों में शब्दों के प्रति आकर्षण बचाया जा सकेगा।
      बाल-पाठकों के लिए अपना होता सपना का पाठ आकर्षण लिए हुए है, यह अपनी भाषा, संवादों और शिल्प के कारण बाल उपन्यास-यात्रा में स्मरणीय रहेगा। पुस्तक के भीतर कथा से संबंधित चित्र प्रभावी व आकर्षक है साथ ही सुंदर मुद्रण-प्रस्तुतिकरण के लिए सूर्य प्रकाशन मन्दिर को धन्यवाद किंतु कहना होगा कि कीमत बाल साहित्य के प्रचार-प्रसार को देखते हुए कम रखी जानी चाहिए। पुस्तक के भीतर कीमत 200/- तथा आवरण पर 150/- मुद्रित है।
-नीरज दइया
====================================
अपना होता सपना (बाल उपन्यास) मधु आचार्य ‘आशावादी’
प्रकाशक- सूर्य प्रकाशन मन्दिर, बीकानेर ; संस्करण- 2016; पृष्ठ- 64 ; मूल्य- 150/-
====================================

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

डॉ. नीरज दइया की प्रकाशित पुस्तकें :

हिंदी में-

कविता संग्रह : उचटी हुई नींद (2013), रक्त में घुली हुई भाषा (चयन और भाषांतरण- डॉ. मदन गोपाल लढ़ा) 2020
साक्षात्कर : सृजन-संवाद (2020)
व्यंग्य संग्रह : पंच काका के जेबी बच्चे (2017), टांय-टांय फिस्स (2017)
आलोचना पुस्तकें : बुलाकी शर्मा के सृजन-सरोकार (2017), मधु आचार्य ‘आशावादी’ के सृजन-सरोकार (2017), कागद की कविताई (2018), राजस्थानी साहित्य का समकाल (2020)
संपादित पुस्तकें : आधुनिक लघुकथाएं, राजस्थानी कहानी का वर्तमान, 101 राजस्थानी कहानियां, नन्द जी से हथाई (साक्षात्कार)
अनूदित पुस्तकें : मोहन आलोक का कविता संग्रह ग-गीत और मधु आचार्य ‘आशावादी’ का उपन्यास, रेत में नहाया है मन (राजस्थानी के 51 कवियों की चयनित कविताओं का अनुवाद)
शोध-ग्रंथ : निर्मल वर्मा के कथा साहित्य में आधुनिकता बोध
अंग्रेजी में : Language Fused In Blood (Dr. Neeraj Daiya) Translated by Rajni Chhabra 2018

राजस्थानी में-

कविता संग्रह : साख (1997), देसूंटो (2000), पाछो कुण आसी (2015)
आलोचना पुस्तकें : आलोचना रै आंगणै(2011) , बिना हासलपाई (2014), आंगळी-सीध (2020)
लघुकथा संग्रह : भोर सूं आथण तांई (1989)
बालकथा संग्रह : जादू रो पेन (2012)
संपादित पुस्तकें : मंडाण (51 युवा कवियों की कविताएं), मोहन आलोक री कहाणियां, कन्हैयालाल भाटी री कहाणियां, देवकिशन राजपुरोहित री टाळवीं कहाणियां
अनूदित पुस्तकें : निर्मल वर्मा और ओम गोस्वामी के कहानी संग्रह ; भोलाभाई पटेल का यात्रा-वृतांत ; अमृता प्रीतम का कविता संग्रह ; नंदकिशोर आचार्य, सुधीर सक्सेना और संजीव कुमार की चयनित कविताओं का संचयन-अनुवाद और ‘सबद नाद’ (भारतीय भाषाओं की कविताओं का संग्रह)

नेगचार 48

नेगचार 48
संपादक - नीरज दइया

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"
श्री सांवर दइया; 10 अक्टूबर,1948 - 30 जुलाई,1992

डॉ. नीरज दइया (1968)
© Dr. Neeraj Daiya. Powered by Blogger.

आंगळी-सीध

आलोचना रै आंगणै

Labels

101 राजस्थानी कहानियां 2011 2020 JIPL 2021 अकादमी पुरस्कार अगनसिनान अंग्रेजी अनुवाद अतिथि संपादक अतुल कनक अनिरुद्ध उमट अनुवाद अनुवाद पुरस्कार अनुश्री राठौड़ अन्नाराम सुदामा अपरंच अब्दुल वहीद 'कमल' अम्बिकादत्त अरविन्द सिंह आशिया अर्जुनदेव चारण आईदान सिंह भाटी आईदानसिंह भाटी आकाशवाणी बीकानेर आत्मकथ्य आपणी भाषा आलेख आलोचना आलोचना रै आंगणै उचटी हुई नींद उचटी हुई नींद. नीरज दइया उड़िया लघुकथा उपन्यास ऊंडै अंधारै कठैई ओम एक्सप्रेस ओम पुरोहित 'कागद' ओळूं री अंवेर कथारंग कन्हैयालाल भाटी कन्हैयालाल भाटी कहाणियां कविता कविता कोश योगदानकर्ता सम्मान 2011 कविता पोस्टर कविता महोत्सव कविता-पाठ कविताएं कहाणी-जातरा कहाणीकार कहानी काव्य-पाठ किताब भेंट कुँअर रवीन्द्र कुंदन माली कुंवर रवीन्द्र कृति ओर कृति-भेंट खारा पानी गणतंत्रता दिवस गद्य कविता गली हसनपुरा गवाड़ गोपाल राजगोपाल घिर घिर चेतै आवूंला म्हैं घोषणा चित्र चीनी कहाणी चेखव की बंदूक छगनलाल व्यास जागती जोत जादू रो पेन जितेन्द्र निर्मोही जै जै राजस्थान डा. नीरज दइया डायरी डेली न्यूज डॉ. अजय जोशी डॉ. तैस्सितोरी जयंती डॉ. नीरज दइया डॉ. राजेश व्यास डॉ. लालित्य ललित डॉ. संजीव कुमार तहलका तेजसिंह जोधा तैस्सीतोरी अवार्ड 2015 थार-सप्तक दिल्ली दिवाली दीनदयाल शर्मा दुनिया इन दिनों दुलाराम सहारण दुलाराम सारण दुष्यंत जोशी दूरदर्शन दूरदर्शन जयपुर देवकिशन राजपुरोहित देवदास रांकावत देशनोक करणी मंदिर दैनिक भास्कर दैनिक हाईलाईन सूरतगढ़ नगर निगम बीकानेर नगर विरासत सम्मान नंद भारद्वाज नन्‍द भारद्वाज नमामीशंकर आचार्य नवनीत पाण्डे नवलेखन नागराज शर्मा नानूराम संस्कर्ता निर्मल वर्मा निवेदिता भावसार निशांत नीरज दइया नेगचार नेगचार पत्रिका पठक पीठ पत्र वाचन पत्र-वाचन पत्रकारिता पुरस्कार पद्मजा शर्मा परख पाछो कुण आसी पाठक पीठ पारस अरोड़ा पुण्यतिथि पुरस्कार पुस्तक समीक्षा पुस्तक-समीक्षा पूरन सरमा पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ पोथी परख प्रज्ञालय संस्थान प्रमोद कुमार शर्मा फोटो फ्लैप मैटर बंतळ बलाकी शर्मा बसंती पंवार बातचीत बाल कहानी बाल साहित्य बाल साहित्य पुरस्कार बाल साहित्य समीक्षा बाल साहित्य सम्मेलन बिणजारो बिना हासलपाई बीकानेर अंक बीकानेर उत्सव बीकानेर कला एवं साहित्य उत्सव बुलाकी शर्मा बुलाकीदास "बावरा" भंवरलाल ‘भ्रमर’ भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’ भारत स्काउट व गाइड भारतीय कविता प्रसंग भाषण भूमिका मंगत बादल मंडाण मदन गोपाल लढ़ा मदन सैनी मधु आचार्य मधु आचार्य ‘आशावादी’ मनोज कुमार स्वामी मराठी में कविताएं महेन्द्र खड़गावत माणक माणक : जून मीठेस निरमोही मुकेश पोपली मुक्ति मुक्ति संस्था मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ मुलाकात मोनिका गौड़ मोहन आलोक मौन से बतकही युगपक्ष युवा कविता रक्त में घुली हुई भाषा रजनी छाबड़ा रजनी मोरवाल रतन जांगिड़ रमेसर गोदारा रवि पुरोहित रवींद्र कुमार यादव राज हीरामन राजकोट राजस्थली राजस्थान पत्रिका राजस्थान सम्राट राजस्थानी राजस्थानी अकादमी बीकनेर राजस्थानी कविता राजस्थानी कविता में लोक राजस्थानी कविताएं राजस्थानी कवितावां राजस्थानी कहाणी राजस्थानी कहानी राजस्थानी भाषा राजस्थानी भाषा का सवाल राजस्थानी युवा लेखक संघ राजस्थानी साहित्यकार राजेंद्र जोशी राजेन्द्र जोशी राजेन्द्र शर्मा रामपालसिंह राजपुरोहित रीना मेनारिया रेत में नहाया है मन लघुकथा लघुकथा-पाठ लालित्य ललित लोक विरासत लोकार्पण लोकार्पण समारोह विचार-विमर्श विजय शंकर आचार्य वेद व्यास व्यंग्य व्यंग्य-यात्रा शंकरसिंह राजपुरोहित शतदल शिक्षक दिवस प्रकाशन श्याम जांगिड़ श्रद्धांजलि-सभा श्रीलाल नथमल जोशी श्रीलाल नथमलजी जोशी संजय पुरोहित संजू श्रीमाली सतीश छिम्पा संतोष अलेक्स संतोष चौधरी सत्यदेव सवितेंद्र सत्यनारायण सत्यनारायण सोनी समाचार समापन समारोह सम्मान सम्मान-पुरस्कार सम्मान-समारोह सरदार अली पडि़हार संवाद सवालों में जिंदगी साक्षात्कार साख अर सीख सांझी विरासत सावण बीकानेर सांवर दइया सांवर दइया जयंति सांवर दइया जयंती सांवर दइया पुण्यतिथि सांवर दैया साहित्य अकादेमी साहित्य अकादेमी पुरस्कार साहित्य सम्मान सीताराम महर्षि सुधीर सक्सेना सूरतगढ़ सृजन कुंज सृजन संवाद सृजन साक्षात्कार हम लोग हरदर्शन सहगल हरिचरण अहरवाल हरीश बी. शर्मा हिंदी अनुवाद हिंदी कविताएं हिंदी कार्यशाला होकर भी नहीं है जो