Sunday, January 05, 2020

क्यों नहीं, कुछ कविताएं यूँ भी / डॉ. नीरज दइया

जो कुछ व्यक्त है उसके ठीक आस-पास, पीछे अथवा कुछ छुपा-रूठा-सा अव्यक्त झांकता है। उसे किसी भी पाठ में देखने-परखने का धैर्य आवश्यक होता है। सुधाकर पाठक के प्रथम कविता संग्रह ‘ज़िन्दगी ...कुछ यूँ ही’ की बात करें तो आवरण पर ‘ज़िन्दगी ’ शब्द के भीतर संग्रह की कविताओं के अनेक पदों से कुछ चयनित कुछ शब्दों को ज़िन्दगी में झांकते हुए प्रकट किए गए हैं। ‘ज़िन्दगी ’ शब्द अपने आप में अनेकानेक अर्थों को लिए हुए है, उन अर्थों की आभा-गरिमा इस आवरण ने बढ़ा दी है। साथ ही उसके आगे डॉट, डॉट और डॉट शीर्षक में अनेक संभावनाओं की व्यंजना कहें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। यह ज़िन्दगी के बाद का खालीपन है अथवा ‘कुछ यूँ ही’ से पहले का रिक्त स्थान? जो भी हो किंतु यहां यह रिक्तता पाठक अपनी सुविधा से पूरित करने का विकल्प पाता है, और कविता संग्रह के पाठोपरांत उसे बदल भी सकता। इस पंक्ति को ऐसे लिखा जाना चाहिए कि वह ‘ज़िन्दगी ...कुछ यूँ ही’ के रंगों की आभा में पाठोपरांत खुद को वह बदला-बदला महसूस करेगा। सुधाकर पाठक के कवि-मन की झलक कुछ ‘यूँ ही’ प्रस्तुत होते-होते धीरे धीरे पूर्णता प्राप्त करती हुईं कुछ ‘यूँ भी’ की यात्रा तक पहुंचती है।
    ज़िन्दगी  में कुछ भी यूँ ही नहीं होता, जो कुछ भी होता है और जो कुछ यूँ ही होता, उसके भी अपने होने के अभिप्राय होते हैं। किसी भी पाठ के पद-बंध कुछ ‘यूँ ही’ या ‘यूँ भी’ रचे जाते है, तब ‘ही’ और ‘भी’ की दूरियों तक आलोचना पहुंचाकर उन दिशाओं-दृश्यों को खोजती हुई पाठ की पूर्णता को प्राप्त करती है। काव्य-भाषा में चयनित शब्दों के पदाकार विन्यस्त होते ही अर्थ, अभिप्राय और संभावनाएं व्यंजित होते हैं। हर पाठ में संभावना और नवीनता का स्वागत होना चाहिए। यहां ज़िन्दगी  जैसी ज़िन्दगी  है किंतु उसे देखने-परखने और समझने-समझाने का नजरिया एक कवि का है। कोई कवि जब सहजता में कुछ यूँ ही अपना मन खोलता है, तो विभिन्न स्मृतियों-विचारों में जीवन के अनेक रहस्य-अनुभूतियां पाठकों से साझा करता है।

    कविता ‘कोल्हू का बैल’ एक बचपन के संस्मरण को व्यंजित करती कविता है। जो अपने कथ्य की मार्मिक के साथ कुछ ब्यौरा लिए प्रस्तुत होती है। निसंदेह इसमें प्रस्तुत बचपन एक अविस्मरणीय पाठ के रूप में प्रस्तुत होता है और वह हर स्मृति में कहीं टंगा-सा रह जाने वाला है। इस कविता के पाठ के साथ ही पाठक का बचपन और उस के अनेकानेक प्रश्न और शंकाएं विचार कविता के अभिप्राय में जुड़ते चले जाते हैं। हरेक पाठ और पाठक का अपना अभिप्राय किसी कविता में कब-कहां और कैसे संलग्न होता हैं? इस पर विचार करें तो लगता है कि हमारे भीतर ऐसी कोई शक्ति है जो इन सब को पाठ के साथ संलग्न करती चलती है। हर पाठ अपने पूर्ववर्ती पाठ का आगामी पाठ होता है। इसे भारतीय काव्यशास्त्र में ‘साधारणीकरण’ की संज्ञा दी गई है।
    इसी भांति ‘मकड़जाल’ कविता में मकड़ी के जाले का सरल-सहज और प्रभावशाली चित्रण है, साथ ही अंत में कविता को अपने जीवन से जोड़ना उसे नई आभा देने वाला है। यहां संभावनाओं की चर्चा करें तो विकल्प के रूप में जो पाठ कवि का है उसी के समानांतर पाठ जिस में पूर्व पाठ से मत-मतांतर भी संभव है, पाठ के कहीं आस-पास या आगे-पीछे देखे-समझे जा सकते हैं। ऐसे में जैसा कि मैंने आरंभ में पाठ को देखने-परखने का धैर्य आवश्यक रूप से होने की बात कही उसी के हवाले कहता हूं कि सुधाकर पाठक के इस संग्रह की अधिकांश कविताएं गद्य की बुनावट में सपाटबायानी है। उल्लेखनीय यह है कि यहां भाषा, शिल्प का कोई खेल कविता नहीं खेलती। वह तो बस अपनी ईमानदारी के साथ अपने जीवनानुभव और दृष्टिगोचर पृष्ठों को जैसे खोलती चलती है। अतः सुधाकर पाठक की कविताओं में उनकी सादगी और सरलता पाठक को प्रभावित करती है।
    कविता की अनेकानेक परिभाषाओं के उपरांत भी, पूर्णतः कविता को अब तक परिभाषित नहीं किया जा सका है। ऐसे में समकालीन हिंदी कविता के विविध स्वरों के बीच ज़िन्दगी का यह राग ज़िन्दगी  को समझतता-समझाता जैसे कविता की मुद्रा में हर ज़िन्दगी के कुछ रंगों और चित्रों का एक समुच्चय हैं। संभवतः कविता को लेकर कवि का यह दृष्टिकोण रहा है कि कविता हर नए कवि के हाथों नई और नई होती चली जाती है और ‘ज़िन्दगी ...कुछ यूँ ही’ आगे बढ़ती है। यहां जीवन की निरंतरात में कविता की सार्थकता समझना रेखांकित किया जाना चाहिए। ‘आत्महत्या’ कविता में जीवन के इसी पाठ को हम देखते है कि जीवन के तमाम तामझाम के बीच जो कुछ है, जैसा भी है उसे हर दिन हमें खुद को हलाल होते हुए जीना और भोगना ही जीवन है।
    इन कविताओं में घर-परिवार के आत्मीय और निजी क्षणों का चित्रण है, तो मन की ऊहापोह में चलता चिंतन और समायानुकूल विभिन्न स्थितियों को अंगीकार करने की प्रवृतियां हैं। प्रेम, राग-द्वेष और बुद्धि के साथ ज़िन्दगी  को समझने-समझाने का यह सिलसिला अपनी गद्यात्याक प्रवृति को कम करता हुआ काव्यात्मकता की दिशा में अग्रसर होगा। ‘मन करता है, / ज़िन्दगी को एक बार तो / करीने से सजाऊँ / जो जरूरी हैं ज़िन्दगी में / उन्हें कहीं से भी ढूँढ़ लाऊँ।’ कवि की यह तलाश और ‘पतंग’ आदि जैसे पारंपारिक बिंबों रूढ़ अवधारणाओं को भी अनेक स्थलों पर कविताओं में प्रस्तुत किया गया है। जब कवि ‘सब के केन्द्र’ में जिस ‘तुम’ को पाता है और उसे ही अपनी ‘सिद्धि’ और ‘साध्य’ स्वीकार भी करता है, तब होना यह चाहिए कि उसी की आशा-निराश और हर स्मृति-स्मरण में अनुभूतियों के काव्यात्मक स्वरों को समझते-साधते हुए अपने सामान्य और लौकिक रूढ़ ज्ञान का त्याग करे। ‘आदमी चुक जाता है / पर मंजिल नहीं पाता है।’ मेरा विश्वास है कि यह बोध कवि को कविताओं में अनुभूतियों की सघनता के साथ अपनी गति और दिशा की पहचान का सामर्थ्य देगा।
    कहना ना होगा कि इस संग्रह में कवि का कुछ मोह रहा है कि अनेक विद्वान रचनाकारों की राय कुछ ‘यूँ ही’ अधिक मात्रा में शामिल कर ली गई है, वैसे खुद कविताएं ज़िन्दगी  की हर बात कहने में समर्थ है। कविता को उस के समानंतर कोई पाठ सीमाओं में संकुचित करता है। अस्तु किसी पाठ के मौन-विस्तार को व्यंजित करने का स्वागत होना चाहिए, कविताओं के मौन को देखने-समझने का कुछ प्रयास करना ही इस आलेख का ध्येय रहा है। अंत में इतना ही कि समकालीन हिंदी काव्य-परिदृश्य में सुधाकर पाठक की कविताएं अपनी सहज भाषा, सरल संवाद और अनुभव की अभिव्यक्ति में गद्यायात्मक शैल्पिक कौशल के बल पर संभावनाशील कवि कहे जाने के अधिकारी हैं। मैं पुरजोर शब्दों में आशा करता हूं कि वे आगे नए अनुभवों और नई जमीन को साझा करेंगे।
- डॉ. नीरज दइया
====================================
पुस्तक : ज़िन्दगी ...कुछ यूँ ही / कवि- सुधाकर पाठक
संस्करण : 2016, प्रथम / पृष्ठ : 110, मूल्य : 225/-  प्रकाशक : वाणी प्रकाशन, दिल्ली
====================================

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

डॉ. नीरज दइया की प्रकाशित पुस्तकें :

हिंदी में-

कविता संग्रह : उचटी हुई नींद (2013), रक्त में घुली हुई भाषा (चयन और भाषांतरण- डॉ. मदन गोपाल लढ़ा) 2020
साक्षात्कर : सृजन-संवाद (2020)
व्यंग्य संग्रह : पंच काका के जेबी बच्चे (2017), टांय-टांय फिस्स (2017)
आलोचना पुस्तकें : बुलाकी शर्मा के सृजन-सरोकार (2017), मधु आचार्य ‘आशावादी’ के सृजन-सरोकार (2017), कागद की कविताई (2018), राजस्थानी साहित्य का समकाल (2020)
संपादित पुस्तकें : आधुनिक लघुकथाएं, राजस्थानी कहानी का वर्तमान, 101 राजस्थानी कहानियां, नन्द जी से हथाई (साक्षात्कार)
अनूदित पुस्तकें : मोहन आलोक का कविता संग्रह ग-गीत और मधु आचार्य ‘आशावादी’ का उपन्यास, रेत में नहाया है मन (राजस्थानी के 51 कवियों की चयनित कविताओं का अनुवाद)
शोध-ग्रंथ : निर्मल वर्मा के कथा साहित्य में आधुनिकता बोध
अंग्रेजी में : Language Fused In Blood (Dr. Neeraj Daiya) Translated by Rajni Chhabra 2018

राजस्थानी में-

कविता संग्रह : साख (1997), देसूंटो (2000), पाछो कुण आसी (2015)
आलोचना पुस्तकें : आलोचना रै आंगणै(2011) , बिना हासलपाई (2014), आंगळी-सीध (2020)
लघुकथा संग्रह : भोर सूं आथण तांई (1989)
बालकथा संग्रह : जादू रो पेन (2012)
संपादित पुस्तकें : मंडाण (51 युवा कवियों की कविताएं), मोहन आलोक री कहाणियां, कन्हैयालाल भाटी री कहाणियां, देवकिशन राजपुरोहित री टाळवीं कहाणियां
अनूदित पुस्तकें : निर्मल वर्मा और ओम गोस्वामी के कहानी संग्रह ; भोलाभाई पटेल का यात्रा-वृतांत ; अमृता प्रीतम का कविता संग्रह ; नंदकिशोर आचार्य, सुधीर सक्सेना और संजीव कुमार की चयनित कविताओं का संचयन-अनुवाद और ‘सबद नाद’ (भारतीय भाषाओं की कविताओं का संग्रह)

नेगचार 48

नेगचार 48
संपादक - नीरज दइया

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"
श्री सांवर दइया; 10 अक्टूबर,1948 - 30 जुलाई,1992

डॉ. नीरज दइया (1968)
© Dr. Neeraj Daiya. Powered by Blogger.

आंगळी-सीध

आलोचना रै आंगणै

Labels

101 राजस्थानी कहानियां 2011 2020 JIPL 2021 अकादमी पुरस्कार अगनसिनान अंग्रेजी अनुवाद अतिथि संपादक अतुल कनक अनिरुद्ध उमट अनुवाद अनुवाद पुरस्कार अनुश्री राठौड़ अन्नाराम सुदामा अपरंच अब्दुल वहीद 'कमल' अम्बिकादत्त अरविन्द सिंह आशिया अर्जुनदेव चारण आईदान सिंह भाटी आईदानसिंह भाटी आकाशवाणी बीकानेर आत्मकथ्य आपणी भाषा आलेख आलोचना आलोचना रै आंगणै उचटी हुई नींद उचटी हुई नींद. नीरज दइया उड़िया लघुकथा उपन्यास ऊंडै अंधारै कठैई ओम एक्सप्रेस ओम पुरोहित 'कागद' ओळूं री अंवेर कथारंग कन्हैयालाल भाटी कन्हैयालाल भाटी कहाणियां कविता कविता कोश योगदानकर्ता सम्मान 2011 कविता पोस्टर कविता महोत्सव कविता-पाठ कविताएं कहाणी-जातरा कहाणीकार कहानी काव्य-पाठ किताब भेंट कुँअर रवीन्द्र कुंदन माली कुंवर रवीन्द्र कृति ओर कृति-भेंट खारा पानी गणतंत्रता दिवस गद्य कविता गली हसनपुरा गवाड़ गोपाल राजगोपाल घिर घिर चेतै आवूंला म्हैं घोषणा चित्र चीनी कहाणी चेखव की बंदूक छगनलाल व्यास जागती जोत जादू रो पेन जितेन्द्र निर्मोही जै जै राजस्थान डा. नीरज दइया डायरी डेली न्यूज डॉ. अजय जोशी डॉ. तैस्सितोरी जयंती डॉ. नीरज दइया डॉ. राजेश व्यास डॉ. लालित्य ललित डॉ. संजीव कुमार तहलका तेजसिंह जोधा तैस्सीतोरी अवार्ड 2015 थार-सप्तक दिल्ली दिवाली दीनदयाल शर्मा दुनिया इन दिनों दुलाराम सहारण दुलाराम सारण दुष्यंत जोशी दूरदर्शन दूरदर्शन जयपुर देवकिशन राजपुरोहित देवदास रांकावत देशनोक करणी मंदिर दैनिक भास्कर दैनिक हाईलाईन सूरतगढ़ नगर निगम बीकानेर नगर विरासत सम्मान नंद भारद्वाज नन्‍द भारद्वाज नमामीशंकर आचार्य नवनीत पाण्डे नवलेखन नागराज शर्मा नानूराम संस्कर्ता निर्मल वर्मा निवेदिता भावसार निशांत नीरज दइया नेगचार नेगचार पत्रिका पठक पीठ पत्र वाचन पत्र-वाचन पत्रकारिता पुरस्कार पद्मजा शर्मा परख पाछो कुण आसी पाठक पीठ पारस अरोड़ा पुण्यतिथि पुरस्कार पुस्तक समीक्षा पुस्तक-समीक्षा पूरन सरमा पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ पोथी परख प्रज्ञालय संस्थान प्रमोद कुमार शर्मा फोटो फ्लैप मैटर बंतळ बलाकी शर्मा बसंती पंवार बातचीत बाल कहानी बाल साहित्य बाल साहित्य पुरस्कार बाल साहित्य समीक्षा बाल साहित्य सम्मेलन बिणजारो बिना हासलपाई बीकानेर अंक बीकानेर उत्सव बीकानेर कला एवं साहित्य उत्सव बुलाकी शर्मा बुलाकीदास "बावरा" भंवरलाल ‘भ्रमर’ भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’ भारत स्काउट व गाइड भारतीय कविता प्रसंग भाषण भूमिका मंगत बादल मंडाण मदन गोपाल लढ़ा मदन सैनी मधु आचार्य मधु आचार्य ‘आशावादी’ मनोज कुमार स्वामी मराठी में कविताएं महेन्द्र खड़गावत माणक माणक : जून मीठेस निरमोही मुकेश पोपली मुक्ति मुक्ति संस्था मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ मुलाकात मोनिका गौड़ मोहन आलोक मौन से बतकही युगपक्ष युवा कविता रक्त में घुली हुई भाषा रजनी छाबड़ा रजनी मोरवाल रतन जांगिड़ रमेसर गोदारा रवि पुरोहित रवींद्र कुमार यादव राज हीरामन राजकोट राजस्थली राजस्थान पत्रिका राजस्थान सम्राट राजस्थानी राजस्थानी अकादमी बीकनेर राजस्थानी कविता राजस्थानी कविता में लोक राजस्थानी कविताएं राजस्थानी कवितावां राजस्थानी कहाणी राजस्थानी कहानी राजस्थानी भाषा राजस्थानी भाषा का सवाल राजस्थानी युवा लेखक संघ राजस्थानी साहित्यकार राजेंद्र जोशी राजेन्द्र जोशी राजेन्द्र शर्मा रामपालसिंह राजपुरोहित रीना मेनारिया रेत में नहाया है मन लघुकथा लघुकथा-पाठ लालित्य ललित लोक विरासत लोकार्पण लोकार्पण समारोह विचार-विमर्श विजय शंकर आचार्य वेद व्यास व्यंग्य व्यंग्य-यात्रा शंकरसिंह राजपुरोहित शतदल शिक्षक दिवस प्रकाशन श्याम जांगिड़ श्रद्धांजलि-सभा श्रीलाल नथमल जोशी श्रीलाल नथमलजी जोशी संजय पुरोहित संजू श्रीमाली सतीश छिम्पा संतोष अलेक्स संतोष चौधरी सत्यदेव सवितेंद्र सत्यनारायण सत्यनारायण सोनी समाचार समापन समारोह सम्मान सम्मान-पुरस्कार सम्मान-समारोह सरदार अली पडि़हार संवाद सवालों में जिंदगी साक्षात्कार साख अर सीख सांझी विरासत सावण बीकानेर सांवर दइया सांवर दइया जयंति सांवर दइया जयंती सांवर दइया पुण्यतिथि सांवर दैया साहित्य अकादेमी साहित्य अकादेमी पुरस्कार साहित्य सम्मान सीताराम महर्षि सुधीर सक्सेना सूरतगढ़ सृजन कुंज सृजन संवाद सृजन साक्षात्कार हम लोग हरदर्शन सहगल हरिचरण अहरवाल हरीश बी. शर्मा हिंदी अनुवाद हिंदी कविताएं हिंदी कार्यशाला होकर भी नहीं है जो