Thursday, March 26, 2020

एक उजाला किसी बड़े सपने जैसा : डॉ. नीरज दइया

    हिंदी व्यंग्य के क्षेत्र में पूरन सरमा एक बड़ा नाम है, उनकी मूल विधा व्यंग्य है। वे व्यंग्य के अलावा उपन्यास और नाट्य विधा में भी सक्रिय रहे हैं किंतु ‘सद्भाव का उजाला’ उपन्यास पढ़कर लगता है कि उनका बाल साहित्य के प्रति यह मानसिक दायित्व-बोध है जिसके रहते उन्होंने इसे लिखा है। सामाजिक विसंगतियों और बाल मनोविज्ञान को जनना-समझना दो अलग-अलग विषय है। व्यंग्य और बाल साहित्य के मूल उद्देश्यों में हम सामाजिक सद्भाव की स्थापना को प्रमुख मानते हैं। सद्भाव के लिए ही लेखक कलम चलाता है और निसंदेह बहुत सद्भाव और सभी रचनाओं-रचनाकारों के प्रति आदर के साथ समीक्षा और आलोचना को अपना दायित्ब निभाना होता है।
    उपन्यास का आरंभिक अंश देखिए- ‘सबुह नितिन की आंख खुली तो घर भर में सन्नाटा था। पापा-मम्मी दोनों के चेहरे सहमे हुए थे। एक बार तो उसे लगा कि कहीं कोई बात है। परंतु फिर वह अपनी दिनचर्या में व्यस्त हो गया। नाश्ते के बाद कपड़े पहन कर बाहर जाने को हुआ तो मम्मी ने टोका- कहां ज रहे हो, नितिन?’ यहां तक तो सब ठीक है किंतु इसके वाद इसका रहस्य कि बालक नितिन अपने दोस्त अहमद के घर सुबह सुबह दैनिक दिनचर्या से निपट कर जा रहा है और उसकी मम्मी उसे आज घर के बाहर नहीं जाने का अदेश देती है। बाल सुलभ सवाल कि लेकिन क्यों? जिसका जबाब उसे मिलता है कि बाहर कर्फ्यू लगा हुआ है- ‘हां, कर्फ्यू। कल रात को सम्प्रदायों में हुए झगड़े के बाद पूरे शहर में दंगे भड़क उठे तथा कर्फ्यू लगाना पड़ा है और सुनो तुम अब अहमद से अपनी दोस्ती भी कम कर दो। दोनों सम्प्रदायों में कट्टरता इस कदर बढ़ गयी है कि दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं।’ मम्मी ने कहा।
    बाल साहित्य को लेकर एक समस्या यह भी है कि उसके पाठक वर्गों में अलग अलग आयु में उनका मानसिक स्तर अलग अलग होता है और बदलता रहता है। ‘सद्भाव का उजाला’ उपन्यास का कथ्य और शैली से हम जान सकते हैं कि यह बाल उपन्यास नहीं वरन किशोर उपन्यास है। कर्फ्यू, दिनचर्या, संप्रदाय, कट्टरता और एक दूसरे के खून के प्यासे की मानसिकता समझने समझाने वाला आयुवर्ग किशोर ही होता है अथवा यहां यह भी कहा जा सकता है कि वर्तमान परिस्थितियों में बढ़ती तकनीक और आधुनिकता ने बालकों का बचपन छीन कर उन्हें बहुत जल्दी किशोर बना दिया है। एक तर्क यह भी दिया जा सकता है कि वे अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही जल्द समझ कर समय रहते बचपन छोड़ दे तो बेहतर है। बचपन का आनंद और किशोर जीवन की जटिलता दोनों भिन्न होती है। किशोर जीवन में भी आनंद होता है किंतु उसमें अनेक घटक समाहित होते हैं। यह समझदारी का ठेका जैसा उपन्यास में उपन्यासकार ने बच्चों को दिया है वे किशोर ही ले सकते हैं।
    परिवार का ताना बाना ऐसा होता है कि मां डांटती है तो पिता पुचकारते हैं और जब पिता डांटते हैं तो उन्हें मां अपने आंचल में छुपा लेती है और उनकी हर बात पर पर्दा डाल देती है। इस उपन्यास के पहले ही पृष्ट पर इसी तकनीक को प्रयुक्त किया गया है। पिता का कथन- ‘ठीक ही तो कह रहा है वह। अहदम से क्यों दोस्ती तोड़े। वही तो उसका जिगरी दोस्त है। तुम क्यों बच्चों को इधर-उधर की बातों में बहकाती रहती हो?’ (पृष्ठ- 7)
    कल रात के दंगे में मुख्य पात्र नितिन के दोस्त अहमद का घर जला दिया गया है। यह सब जानकारी अखबार से नितिन की मम्मी को मिली है और यहां आश्चर्य नितिन ने अखबार नहीं देखा है। चलिए कोई बात नहीं है बारह वर्ष का नितिन अखबार नहीं देखे तो हमें कोई ऐतराज नहीं है किंतु वह उपन्यास में यह कह रहा है ‘आप मुझे इतना अबोध क्यों समझती हैं मम्मी! मैं अब बड़ा हो गया हूं। सारी बते जानता-समझता हूं। मुझे पता है यह धार्मिक कट्टरता है तथा लोग एक-दूसरे के इसी कारण दुश्मन बन गये हैं।’ इसका अभिप्राय वह बहुत समझादार किशोर है। किशोरावस्था की आयु के विषय में भी मतभेद रहे हैं कोई इसे 10 वर्ष की आयु से 19 वर्ष तक की आयु तक मानते हैं तो कुछ मनोवैज्ञानिक इसे 13 से 18 वर्ष के बीच की अवधि मानते हैं। यह भी धारणा है कि यह अवस्था 24 वर्ष तक रहती है। भले किशोरावस्था को निश्चित अवधि की सीमा में नहीं बांधा जा सकता हो और अलग अलग बालक के लिए यह अलग अलग भी हो सकती है किंतु नितिन किशोर इसलिए भी है कि वह उपन्यास में ऐसे कारनामों को अंजाम देता है जिस पर सभी दांतों तले अंगुली दबाते हैं।
    उपन्यास में निति को उसके पिता कहते हैं- ‘नितिन, हमारे राष्ट्र का संविधान धर्मनिरपेक्ष है तथा यहां व्यक्ति को अपना धर्म मानने-पूजने की पूर्ण स्वतंत्रता है। यहां किसी पर यह दबाव नहीं होता है कि वह अमुक धर्म को माने या न माने। लेकिन राजनेताओं की गंदी राजनीति ने आदमी, आदमी के बीच धर्म की दीवार खड़ी कर दी है, ताकि वे अपना उल्लू सीधा कर सकें। मैं कहता हूं कि इस देश का पता नहीं क्या होगा?’ (पृष्ठ- 9) नितिन अपना दायित्व समझते हुए इस झूठी मानवता के विकास को नकार देता है और नई सदी में अपनी बर्बरताओं को छोड़ने के लिए उपन्यास में प्रयास कर सब कुछ सुधार देता है। उपन्यास में सद्भाव का एक उजाला जो नितिन द्वारा फैलाया गया है वह किसी बड़े सपने जैसा लगता है। वह अपनी मित्र मंडली के साथ वह सब कुछ संभव कर देता है जो असंभव लगता है और है भी असंभव। यहां दो सवाल कर सकते हैं कि क्या यह उपन्यास किशोर और बाल पाठकों को माता-पिता की बातों की अवहेलना करना सीखा रहा है अथवा एक काल्पनिक दुनिया में लेजाकर उनकी क्षमताओं का परिवृत निर्मित कर रहा है। दोनों ही स्थितियां खतरनाक है। यदि बालक किशोर अपने अभिभावकों अथवा सरकारी आदेश के विरूद्ध जाकर कुछ करेंगे तो क्या वह हितकर होगा। क्या किसी स्थान पर कट्टरता और धार्मिक द्वंद्व हो वहां बच्चों के कहने समझाने भर से माता पिताओं द्वारा समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। सब कुछ लेखन के नितिन के माध्यम से संभव कर हैप्पी अंत कर दिया है।
    उपन्यास यथार्थ के धरातल पर परखने पर कपोल कल्पना सा लगता है और किसी को भी सहजता से यकीन करने वाली बातें यहां नहीं है। जिला कलेक्टर और मुख्यमंत्री महोदय तक को नितिन ने अपने जादू से सम्मोहित कर दिया इस उपन्यास में जो निसंदेह उल्लेखनीय है। काश हमारे समाज में ऐसे सपनों के द्वारा अच्छी सामाजिक व्यवस्था बनती। काश विकास कार्यों की बागडोर भी किशोर वर्ग के हाथों उनकी अगुवाई में हमारा समाज सौंप पाता। सच्चाई यह है कि हमारे समाज में धन, सत्ता और धर्म की बागडोर मरते दम तक अपने ही हाथों में थामे रखने वालों की बहुत बड़ी जमात है। ऐसी किसी जमात के सामने नितिन जैसे किशोर ना तो खुद खड़े होने का साहस कर सकते हैं और ना उनके परिवार उन्हें ऐसी इतनी छूट देने की हिम्मत दिखा सकते हैं। बाल मनोविज्ञान में यह काल्पनिकता लुभाने वाली जरूर है कि एक उजाला किसी बड़े सपने जैसा उपन्यासकार ने उनके सामने रखने का प्रयास किया है किंतु यहां जो कुछ सीखने की बात है वह बड़ी खतरनाक है। भाषा-शैली सब कुछ प्रभावित करती है और आंरभ भी बहुत अच्छा है किंतु इस मार्ग की परिणति ठीक नहीं कही जा सकती है। प्रकाशक ने चित्रकार को अधिक महत्त्व नहीं देकर चित्रों की कुछ व्यवस्था करने का प्रयास भर किया है, जो सराहनीय नहीं है। बाल और किशोर साहित्य में रचनाओं के साथ-साथ चित्रों और साज-सज्जा का भी पर्याप्त ध्यान दिया जाए तो बेहतर होगा।
----------
पुस्तक : सद्भाव का उजाला (बाल उपन्यास)
लेखक : पूरन सरमा
प्रकाशक  : वनिका पब्लिकेशन्स, एन ए- 168, गली नं.- 6, नई दिल्ली- 110018
संस्करण : 2019, पृष्ठ : 40, मूल्य : 80/-

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

डॉ. नीरज दइया की प्रकाशित पुस्तकें :

हिंदी में-

कविता संग्रह : उचटी हुई नींद (2013), रक्त में घुली हुई भाषा (चयन और भाषांतरण- डॉ. मदन गोपाल लढ़ा) 2020
साक्षात्कर : सृजन-संवाद (2020)
व्यंग्य संग्रह : पंच काका के जेबी बच्चे (2017), टांय-टांय फिस्स (2017)
आलोचना पुस्तकें : बुलाकी शर्मा के सृजन-सरोकार (2017), मधु आचार्य ‘आशावादी’ के सृजन-सरोकार (2017), कागद की कविताई (2018), राजस्थानी साहित्य का समकाल (2020)
संपादित पुस्तकें : आधुनिक लघुकथाएं, राजस्थानी कहानी का वर्तमान, 101 राजस्थानी कहानियां, नन्द जी से हथाई (साक्षात्कार)
अनूदित पुस्तकें : मोहन आलोक का कविता संग्रह ग-गीत और मधु आचार्य ‘आशावादी’ का उपन्यास, रेत में नहाया है मन (राजस्थानी के 51 कवियों की चयनित कविताओं का अनुवाद)
शोध-ग्रंथ : निर्मल वर्मा के कथा साहित्य में आधुनिकता बोध
अंग्रेजी में : Language Fused In Blood (Dr. Neeraj Daiya) Translated by Rajni Chhabra 2018

राजस्थानी में-

कविता संग्रह : साख (1997), देसूंटो (2000), पाछो कुण आसी (2015)
आलोचना पुस्तकें : आलोचना रै आंगणै(2011) , बिना हासलपाई (2014), आंगळी-सीध (2020)
लघुकथा संग्रह : भोर सूं आथण तांई (1989)
बालकथा संग्रह : जादू रो पेन (2012)
संपादित पुस्तकें : मंडाण (51 युवा कवियों की कविताएं), मोहन आलोक री कहाणियां, कन्हैयालाल भाटी री कहाणियां, देवकिशन राजपुरोहित री टाळवीं कहाणियां
अनूदित पुस्तकें : निर्मल वर्मा और ओम गोस्वामी के कहानी संग्रह ; भोलाभाई पटेल का यात्रा-वृतांत ; अमृता प्रीतम का कविता संग्रह ; नंदकिशोर आचार्य, सुधीर सक्सेना और संजीव कुमार की चयनित कविताओं का संचयन-अनुवाद और ‘सबद नाद’ (भारतीय भाषाओं की कविताओं का संग्रह)

नेगचार 48

नेगचार 48
संपादक - नीरज दइया

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"
श्री सांवर दइया; 10 अक्टूबर,1948 - 30 जुलाई,1992

डॉ. नीरज दइया (1968)
© Dr. Neeraj Daiya. Powered by Blogger.

आंगळी-सीध

आलोचना रै आंगणै

Labels

101 राजस्थानी कहानियां 2011 2020 JIPL 2021 अकादमी पुरस्कार अगनसिनान अंग्रेजी अनुवाद अतिथि संपादक अतुल कनक अनिरुद्ध उमट अनुवाद अनुवाद पुरस्कार अनुश्री राठौड़ अन्नाराम सुदामा अपरंच अब्दुल वहीद 'कमल' अम्बिकादत्त अरविन्द सिंह आशिया अर्जुनदेव चारण आईदान सिंह भाटी आईदानसिंह भाटी आकाशवाणी बीकानेर आत्मकथ्य आपणी भाषा आलेख आलोचना आलोचना रै आंगणै उचटी हुई नींद उचटी हुई नींद. नीरज दइया उड़िया लघुकथा उपन्यास ऊंडै अंधारै कठैई ओम एक्सप्रेस ओम पुरोहित 'कागद' ओळूं री अंवेर कथारंग कन्हैयालाल भाटी कन्हैयालाल भाटी कहाणियां कविता कविता कोश योगदानकर्ता सम्मान 2011 कविता पोस्टर कविता महोत्सव कविता-पाठ कविताएं कहाणी-जातरा कहाणीकार कहानी काव्य-पाठ किताब भेंट कुँअर रवीन्द्र कुंदन माली कुंवर रवीन्द्र कृति ओर कृति-भेंट खारा पानी गणतंत्रता दिवस गद्य कविता गली हसनपुरा गवाड़ गोपाल राजगोपाल घिर घिर चेतै आवूंला म्हैं घोषणा चित्र चीनी कहाणी चेखव की बंदूक छगनलाल व्यास जागती जोत जादू रो पेन जितेन्द्र निर्मोही जै जै राजस्थान डा. नीरज दइया डायरी डेली न्यूज डॉ. अजय जोशी डॉ. तैस्सितोरी जयंती डॉ. नीरज दइया डॉ. राजेश व्यास डॉ. लालित्य ललित डॉ. संजीव कुमार तहलका तेजसिंह जोधा तैस्सीतोरी अवार्ड 2015 थार-सप्तक दिल्ली दिवाली दीनदयाल शर्मा दुनिया इन दिनों दुलाराम सहारण दुलाराम सारण दुष्यंत जोशी दूरदर्शन दूरदर्शन जयपुर देवकिशन राजपुरोहित देवदास रांकावत देशनोक करणी मंदिर दैनिक भास्कर दैनिक हाईलाईन सूरतगढ़ नगर निगम बीकानेर नगर विरासत सम्मान नंद भारद्वाज नन्‍द भारद्वाज नमामीशंकर आचार्य नवनीत पाण्डे नवलेखन नागराज शर्मा नानूराम संस्कर्ता निर्मल वर्मा निवेदिता भावसार निशांत नीरज दइया नेगचार नेगचार पत्रिका पठक पीठ पत्र वाचन पत्र-वाचन पत्रकारिता पुरस्कार पद्मजा शर्मा परख पाछो कुण आसी पाठक पीठ पारस अरोड़ा पुण्यतिथि पुरस्कार पुस्तक समीक्षा पुस्तक-समीक्षा पूरन सरमा पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ पोथी परख प्रज्ञालय संस्थान प्रमोद कुमार शर्मा फोटो फ्लैप मैटर बंतळ बलाकी शर्मा बसंती पंवार बातचीत बाल कहानी बाल साहित्य बाल साहित्य पुरस्कार बाल साहित्य समीक्षा बाल साहित्य सम्मेलन बिणजारो बिना हासलपाई बीकानेर अंक बीकानेर उत्सव बीकानेर कला एवं साहित्य उत्सव बुलाकी शर्मा बुलाकीदास "बावरा" भंवरलाल ‘भ्रमर’ भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’ भारत स्काउट व गाइड भारतीय कविता प्रसंग भाषण भूमिका मंगत बादल मंडाण मदन गोपाल लढ़ा मदन सैनी मधु आचार्य मधु आचार्य ‘आशावादी’ मनोज कुमार स्वामी मराठी में कविताएं महेन्द्र खड़गावत माणक माणक : जून मीठेस निरमोही मुकेश पोपली मुक्ति मुक्ति संस्था मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ मुलाकात मोनिका गौड़ मोहन आलोक मौन से बतकही युगपक्ष युवा कविता रक्त में घुली हुई भाषा रजनी छाबड़ा रजनी मोरवाल रतन जांगिड़ रमेसर गोदारा रवि पुरोहित रवींद्र कुमार यादव राज हीरामन राजकोट राजस्थली राजस्थान पत्रिका राजस्थान सम्राट राजस्थानी राजस्थानी अकादमी बीकनेर राजस्थानी कविता राजस्थानी कविता में लोक राजस्थानी कविताएं राजस्थानी कवितावां राजस्थानी कहाणी राजस्थानी कहानी राजस्थानी भाषा राजस्थानी भाषा का सवाल राजस्थानी युवा लेखक संघ राजस्थानी साहित्यकार राजेंद्र जोशी राजेन्द्र जोशी राजेन्द्र शर्मा रामपालसिंह राजपुरोहित रीना मेनारिया रेत में नहाया है मन लघुकथा लघुकथा-पाठ लालित्य ललित लोक विरासत लोकार्पण लोकार्पण समारोह विचार-विमर्श विजय शंकर आचार्य वेद व्यास व्यंग्य व्यंग्य-यात्रा शंकरसिंह राजपुरोहित शतदल शिक्षक दिवस प्रकाशन श्याम जांगिड़ श्रद्धांजलि-सभा श्रीलाल नथमल जोशी श्रीलाल नथमलजी जोशी संजय पुरोहित संजू श्रीमाली सतीश छिम्पा संतोष अलेक्स संतोष चौधरी सत्यदेव सवितेंद्र सत्यनारायण सत्यनारायण सोनी समाचार समापन समारोह सम्मान सम्मान-पुरस्कार सम्मान-समारोह सरदार अली पडि़हार संवाद सवालों में जिंदगी साक्षात्कार साख अर सीख सांझी विरासत सावण बीकानेर सांवर दइया सांवर दइया जयंति सांवर दइया जयंती सांवर दइया पुण्यतिथि सांवर दैया साहित्य अकादेमी साहित्य अकादेमी पुरस्कार साहित्य सम्मान सीताराम महर्षि सुधीर सक्सेना सूरतगढ़ सृजन कुंज सृजन संवाद सृजन साक्षात्कार हम लोग हरदर्शन सहगल हरिचरण अहरवाल हरीश बी. शर्मा हिंदी अनुवाद हिंदी कविताएं हिंदी कार्यशाला होकर भी नहीं है जो