Sunday, June 14, 2020

राजस्थानी कविता का विहंगम आकाश / डॉ. मदन गोपाल लढ़ा

’रेत में नहाया है मन’ वरिष्ठ कवि-आलोचक डॉ नीरज दइया द्वारा चयनित एवं अनूदित राजस्थानी के इक्यावन कवियों की चुनिंदा कविताओं का संग्रह है जो हिंदी के माध्यम से साहित्य जगत को राजस्थानी कविता के वस्तु-विन्यास से अवगत होने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है।
भौगोलिक व सामाजिक रूप से राजस्थान की धरती विविधताओं से भरी हुई है। यहां एक और रेत के समंदर हिलोरे भरते हैं तो दूसरी तरफ नदियों व पहाड़ों की दृश्यावली मन मोह लेती हैं। एक बड़े भूभाग में अकाल जीवन का अभिन्न हिस्सा है तो कुछेक अंचल ऐसे भी हैं जो अपनी खनिज संपदा, उद्योग धंधों, पर्यटन व अन्य आर्थिक संसाधनों के बल पर बड़े-बड़े औद्योगिक नगरों की होड़ करते हैं। कहीं पशुपालन जीविका का एकमात्र आधार है तो कहीं कोचिंग सेंटर दुनिया भर के विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं। धार्मिक दृष्टि से भी यहां अनेक पंथ-सम्प्रदायों के विश्व विख्यात स्थल हैं जहां संतों-भक्तों ने ज्ञान-साधना करके परम तत्व को जानने व आम लोगों के लिए सरल शब्दों में कहने का कार्य प्रेरक किया है। यहां का लोक साहित्य जगत विख्यात रहा है। राजस्थानी समाज ने अतीत में तलवारों और भालों की टकराहट को देखा है तो रावण हत्थे, इकतारे और मृदंग की कर्णप्रिय धुनों को भी सुना है। चित्रकला, मूर्तिकला, कठपुतली कला व लोकनाट्य के विविध रूप आज भी राजस्थानी समाज की स्मृतियों का हिस्सा है। राजस्थानी कविता ने सामंती जीवन के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई है तो अंग्रेजों के आतंक के खिलाफ भी यह कलम मुखरित रही है। दलित, स्त्री व अन्य तमाम जरूरी विषयों पर राजस्थानी कवियों की कलम ने खुलकर अपनी बात रखी है। गणेशी लाल व्यास, रेवंतदान चारण, कन्हैया लाल सेठिया, चंद्रसिंह बिरकाली, नानूराम संस्कर्ता, सत्य प्रकाश जोशी, नारायण सिंह भाटी, हरीश भादानी, किशोर कल्पनाकांत, सांवर दइया जैसे कवियों की रचनाएं राजस्थानी कविता यात्रा को एक अलग मुकाम देती है। उनकी परंपरा को आगे बढाने व विविध धाराओं में महत्वपूर्ण रचाव करने वाली तीन-तीन पीढियां एक साथ राजस्थानी कविता के आकाश में निरंतर रंग भर रही हैं। डॉ नीरज दइया ने इस संकलन के माध्यम से राजस्थानी कविता की एक भरी-पूरी झलक दिखलाने की सफल कोशिश की है जिसकी बहुत जरूरत महसूस की जा रही थी। संवैधानिक मान्यता के अभाव में एक हजार वर्षों से अधिक पुरानी और समृद्ध साहित्यिक विरासत वाली भाषा की काव्य यात्रा से हिंदी जगत अभी तक पूर्णतया परिचित नहीं है। हालांकि इससे पहले भी राजकीय संस्थानों द्वारा राजस्थानी कविताओं के हिंदी अनुवाद के संग्रह सामने आए हैं लेकिन निजी स्तर पर किसी प्रकाशक द्वारा यह अत्यंत गंभीर और महत्त्वपूर्ण काम मील का पत्थर माना जा सकता है।
’रेत में नहाया है मन’ संग्रह की कविताओं में राजस्थानी मिट्टी की सौंधी महक को सहजता से महसूस किया जा सकता है। ये कविताएं इस बात का प्रमाण है कि राजस्थानी कवि अपने समय और समाज की ज्वलंत चिंताओं के प्रति पूर्णतया सजग है। वक्त से कदमताल करते हुए राजस्थानी कवि अपनी कविता के माध्यम से जग जीवन के यथार्थ को पूरी ईमानदारी से उजागर कर रहे हैं। प्रकृति और मानव जीवन के सौंदर्य के साथ राजस्थानी कविता में श्रम के सौंदर्य को बड़ी सूक्ष्मता से अभिव्यक्त किया गया है, जो इस काव्य धारा को एक अलग पहचान देता है।
आलोच्य संग्रह में नारायण सिंह भाटी, सत्य प्रकाश जोशी और पारस अरोड़ा से लेकर मोहन आलोक, अर्जुन देव चारण, चंद्रप्रकाश देवल, वासु आचार्य, ओम पुरोहित कागद, आईदान सिंह भाटी, भगवती लाल व्यास, नंद भारद्वाज, शारदा कृष्ण एवं नई पीढ़ी के ओम नागर, जितेन्द्र कुमार सोनी, कुमार अजय, राजूराम बिजारणिया आदि एक साथ शामिल किए गए हैं। इन कविताओं में विषयगत विविधता है और शिल्पगत प्रयोग भी। ये कविताएं केवल जीयाजूण के विविध आयामों के वर्णन तक सीमित नहीं है बल्कि अपने समय व समाज की विसंगतियों व विद्रुपताओं को लेकर तीखे सवाल भी खड़े करती है। अंबिका दत्त की एक कविता को बानगी के रूप में लेकर हम राजस्थानी कविता की तासीर को समझने की कोशिश करते हैं- ‘‘धिक्कार है इस कठफोड़वा जिंदगी को/ पूरी उमर/ठक ठक करते ही बीत जाती है/ पता ही नहीं चलता/ आवाज ठूंठ से आ रही है/ या की चोंच से।’’
संख्या के लिहाज से राजस्थानी में महिला कवयित्रियां कम तो हैं मगर भाव व विचार की दृष्टि से आश्वस्त करती है। उदाहरण के तौर पर कवयित्री मोनिका गौड़ की कविता ’चरखा’ को लिया जा सकता है जो नारी जीवन के अनछुए पहलुओं को उजागर करती है-‘‘जीवन चरखे पर/ कातती हूं/ सांसो का सूत/छूट जाते हैं कभी/तकली, पूनी कभी/ उतर जाता है ताना/ पर चलता रहता है/ चरखा।’’
प्रसिद्ध कवि कुंदन माली ’घर छोड़ने के बाद’ कविता में विस्थापन की पीड़ा को कुछ इस तरह उजागर करते हैं- ‘‘छूट जाती है/मिट्टी की मुस्कान/मांडे के गीत/होठों की हंसी/तीज और त्योहार/एक का बिणज/दूजे का व्यापार/फिर फिर लौटता/आता है याद/ बचपन में जो सुना/ मां ने जो गाया गीत/गीत के बोल-/ बन्ना ओ.../ दीपावली के दीप जले/और रेल गई गुजरात।’’
विधा के रूप में कविता अन्य भाषाओं की तरह राजस्थानी की भी सबसे लोकप्रिय विधा है। पढ़ाई-लिखाई का माध्यम नहीं होने व प्रकाशन-विक्रय की तमाम चुनौतियों के बावजूद कवियों की बढ़ती तादाद उम्मीदों को जगाने वाली है। अवसरों की अनुपलब्धता के चलते जब-तब कच्ची कविताएं भी पढने को मिल जाती हैं मगर सतत अभ्यास व सार्थक चर्चा से कवियों का कहन निखरता है, इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। वस्तुतः राजस्थानी की कविता उन उबड़ खाबड़ रास्तों से भी गुजरी है जहां अन्य भाषाओं की कविताओं को अभी तक पहुंचना है। संवेदना की सघनता राजस्थानी कविता की ताकत है। आलोचना के मानकों पर परख करें तो यह निर्विवाद कहा जा सकता है कि संवैधानिक मान्यता नहीं होने के बावजूद राजस्थानी कवियों ने कवि धर्म का पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वहन किया है। विश्व कविता के परिदृश्य में राजस्थानी कविता का अपना जुदा रूप और रंग है जिस पर व्यापक चर्चा की जानी चाहिए। पूर्वाग्रहों को दूर करने व राजस्थानी कविता की सम्यक पहचान के लिए ’रेत में नहाया है मन’ के माध्यम से डॉ नीरज दइया ने दुनियाभर के पाठकों को एक अनमोल अवसर सुलभ करवाया है। डॉ दइया खुद एक नामचीन कवि हैं, इसीलिए कविताओं के चयन व स्तरीय अनुवाद में सफल रहे हैं। किताब के शुरुआती पृष्ठों में ’समय के भाल पर राजस्थानी कविता’ शीर्षक से एक विस्तृत आलेख में मनीषी संपादक ने राजस्थानी कविता की शुरुआत से लेकर इसके विभिन्न पड़ावों का व समकालीन परिदृश्य का सम्यक विवेचन किया है। प्रासंगिक उदाहरणों से यह आलेख अत्यंत उपयोगी बन पड़ा है। उम्मीद की जानी चाहिए कि हिंदी के माध्यम से देश-दुनिया के पाठक राजस्थानी कविता के समृद्ध संसार से न केवल अवगत होंगे बल्कि अनुवाद के माध्यम से यह दुनिया की अन्यान्य भाषाओं तक भी पहुंचेगी। कुंवर रवीन्द्र के चित्ताकर्षक आवरण से सुसज्जित यह संकलन प्रख्यात कवि-गीतकार हरीश भादानी को समर्पित किया गया है।
सार रूप में नामी कवि-कहानीकार डॉ सत्यनारायण के शब्दों में कहा जा सकता है कि ‘रेत में नहाया है मन’ संग्रह की तमाम कविताएं जीवन के पक्ष में खड़ी हैं। वे उस संघर्ष में शामिल हैं जो आदमी को आदमी बनाए रखने के लिए लड़ा जा रहा है।’ इस स्तुत्य प्रयास के लिए संपादक के साथ ज्ञान गीता प्रकाशन भी बधाई का हकदार है।
----------------------------------------
रेत में नहाया है मन, संपादक डॉ. नीरज दइया, ज्ञान गीता प्रकाशन, दिल्ली, पृष्ठ 256, मूल्य 375 रुपये
----------------------------------------
(आभार- ‘विकल्प’ : जून, 2020)


0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

डॉ. नीरज दइया की प्रकाशित पुस्तकें :

हिंदी में-

कविता संग्रह : उचटी हुई नींद (2013), रक्त में घुली हुई भाषा (चयन और भाषांतरण- डॉ. मदन गोपाल लढ़ा) 2020
साक्षात्कर : सृजन-संवाद (2020)
व्यंग्य संग्रह : पंच काका के जेबी बच्चे (2017), टांय-टांय फिस्स (2017)
आलोचना पुस्तकें : बुलाकी शर्मा के सृजन-सरोकार (2017), मधु आचार्य ‘आशावादी’ के सृजन-सरोकार (2017), कागद की कविताई (2018), राजस्थानी साहित्य का समकाल (2020)
संपादित पुस्तकें : आधुनिक लघुकथाएं, राजस्थानी कहानी का वर्तमान, 101 राजस्थानी कहानियां, नन्द जी से हथाई (साक्षात्कार)
अनूदित पुस्तकें : मोहन आलोक का कविता संग्रह ग-गीत और मधु आचार्य ‘आशावादी’ का उपन्यास, रेत में नहाया है मन (राजस्थानी के 51 कवियों की चयनित कविताओं का अनुवाद)
शोध-ग्रंथ : निर्मल वर्मा के कथा साहित्य में आधुनिकता बोध
अंग्रेजी में : Language Fused In Blood (Dr. Neeraj Daiya) Translated by Rajni Chhabra 2018

राजस्थानी में-

कविता संग्रह : साख (1997), देसूंटो (2000), पाछो कुण आसी (2015)
आलोचना पुस्तकें : आलोचना रै आंगणै(2011) , बिना हासलपाई (2014), आंगळी-सीध (2020)
लघुकथा संग्रह : भोर सूं आथण तांई (1989)
बालकथा संग्रह : जादू रो पेन (2012)
संपादित पुस्तकें : मंडाण (51 युवा कवियों की कविताएं), मोहन आलोक री कहाणियां, कन्हैयालाल भाटी री कहाणियां, देवकिशन राजपुरोहित री टाळवीं कहाणियां
अनूदित पुस्तकें : निर्मल वर्मा और ओम गोस्वामी के कहानी संग्रह ; भोलाभाई पटेल का यात्रा-वृतांत ; अमृता प्रीतम का कविता संग्रह ; नंदकिशोर आचार्य, सुधीर सक्सेना और संजीव कुमार की चयनित कविताओं का संचयन-अनुवाद और ‘सबद नाद’ (भारतीय भाषाओं की कविताओं का संग्रह)

नेगचार 48

नेगचार 48
संपादक - नीरज दइया

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"
श्री सांवर दइया; 10 अक्टूबर,1948 - 30 जुलाई,1992

डॉ. नीरज दइया (1968)
© Dr. Neeraj Daiya. Powered by Blogger.

आंगळी-सीध

आलोचना रै आंगणै

Labels

101 राजस्थानी कहानियां 2011 2020 JIPL 2021 अकादमी पुरस्कार अगनसिनान अंग्रेजी अनुवाद अतिथि संपादक अतुल कनक अनिरुद्ध उमट अनुवाद अनुवाद पुरस्कार अनुश्री राठौड़ अन्नाराम सुदामा अपरंच अब्दुल वहीद 'कमल' अम्बिकादत्त अरविन्द सिंह आशिया अर्जुनदेव चारण आईदान सिंह भाटी आईदानसिंह भाटी आकाशवाणी बीकानेर आत्मकथ्य आपणी भाषा आलेख आलोचना आलोचना रै आंगणै उचटी हुई नींद उचटी हुई नींद. नीरज दइया उड़िया लघुकथा उपन्यास ऊंडै अंधारै कठैई ओम एक्सप्रेस ओम पुरोहित 'कागद' ओळूं री अंवेर कथारंग कन्हैयालाल भाटी कन्हैयालाल भाटी कहाणियां कविता कविता कोश योगदानकर्ता सम्मान 2011 कविता पोस्टर कविता महोत्सव कविता-पाठ कविताएं कहाणी-जातरा कहाणीकार कहानी काव्य-पाठ किताब भेंट कुँअर रवीन्द्र कुंदन माली कुंवर रवीन्द्र कृति ओर कृति-भेंट खारा पानी गणतंत्रता दिवस गद्य कविता गली हसनपुरा गवाड़ गोपाल राजगोपाल घिर घिर चेतै आवूंला म्हैं घोषणा चित्र चीनी कहाणी चेखव की बंदूक छगनलाल व्यास जागती जोत जादू रो पेन जितेन्द्र निर्मोही जै जै राजस्थान डा. नीरज दइया डायरी डेली न्यूज डॉ. अजय जोशी डॉ. तैस्सितोरी जयंती डॉ. नीरज दइया डॉ. राजेश व्यास डॉ. लालित्य ललित डॉ. संजीव कुमार तहलका तेजसिंह जोधा तैस्सीतोरी अवार्ड 2015 थार-सप्तक दिल्ली दिवाली दीनदयाल शर्मा दुनिया इन दिनों दुलाराम सहारण दुलाराम सारण दुष्यंत जोशी दूरदर्शन दूरदर्शन जयपुर देवकिशन राजपुरोहित देवदास रांकावत देशनोक करणी मंदिर दैनिक भास्कर दैनिक हाईलाईन सूरतगढ़ नगर निगम बीकानेर नगर विरासत सम्मान नंद भारद्वाज नन्‍द भारद्वाज नमामीशंकर आचार्य नवनीत पाण्डे नवलेखन नागराज शर्मा नानूराम संस्कर्ता निर्मल वर्मा निवेदिता भावसार निशांत नीरज दइया नेगचार नेगचार पत्रिका पठक पीठ पत्र वाचन पत्र-वाचन पत्रकारिता पुरस्कार पद्मजा शर्मा परख पाछो कुण आसी पाठक पीठ पारस अरोड़ा पुण्यतिथि पुरस्कार पुस्तक समीक्षा पुस्तक-समीक्षा पूरन सरमा पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ पोथी परख प्रज्ञालय संस्थान प्रमोद कुमार शर्मा फोटो फ्लैप मैटर बंतळ बलाकी शर्मा बसंती पंवार बातचीत बाल कहानी बाल साहित्य बाल साहित्य पुरस्कार बाल साहित्य समीक्षा बाल साहित्य सम्मेलन बिणजारो बिना हासलपाई बीकानेर अंक बीकानेर उत्सव बीकानेर कला एवं साहित्य उत्सव बुलाकी शर्मा बुलाकीदास "बावरा" भंवरलाल ‘भ्रमर’ भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’ भारत स्काउट व गाइड भारतीय कविता प्रसंग भाषण भूमिका मंगत बादल मंडाण मदन गोपाल लढ़ा मदन सैनी मधु आचार्य मधु आचार्य ‘आशावादी’ मनोज कुमार स्वामी मराठी में कविताएं महेन्द्र खड़गावत माणक माणक : जून मीठेस निरमोही मुकेश पोपली मुक्ति मुक्ति संस्था मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ मुलाकात मोनिका गौड़ मोहन आलोक मौन से बतकही युगपक्ष युवा कविता रक्त में घुली हुई भाषा रजनी छाबड़ा रजनी मोरवाल रतन जांगिड़ रमेसर गोदारा रवि पुरोहित रवींद्र कुमार यादव राज हीरामन राजकोट राजस्थली राजस्थान पत्रिका राजस्थान सम्राट राजस्थानी राजस्थानी अकादमी बीकनेर राजस्थानी कविता राजस्थानी कविता में लोक राजस्थानी कविताएं राजस्थानी कवितावां राजस्थानी कहाणी राजस्थानी कहानी राजस्थानी भाषा राजस्थानी भाषा का सवाल राजस्थानी युवा लेखक संघ राजस्थानी साहित्यकार राजेंद्र जोशी राजेन्द्र जोशी राजेन्द्र शर्मा रामपालसिंह राजपुरोहित रीना मेनारिया रेत में नहाया है मन लघुकथा लघुकथा-पाठ लालित्य ललित लोक विरासत लोकार्पण लोकार्पण समारोह विचार-विमर्श विजय शंकर आचार्य वेद व्यास व्यंग्य व्यंग्य-यात्रा शंकरसिंह राजपुरोहित शतदल शिक्षक दिवस प्रकाशन श्याम जांगिड़ श्रद्धांजलि-सभा श्रीलाल नथमल जोशी श्रीलाल नथमलजी जोशी संजय पुरोहित संजू श्रीमाली सतीश छिम्पा संतोष अलेक्स संतोष चौधरी सत्यदेव सवितेंद्र सत्यनारायण सत्यनारायण सोनी समाचार समापन समारोह सम्मान सम्मान-पुरस्कार सम्मान-समारोह सरदार अली पडि़हार संवाद सवालों में जिंदगी साक्षात्कार साख अर सीख सांझी विरासत सावण बीकानेर सांवर दइया सांवर दइया जयंति सांवर दइया जयंती सांवर दइया पुण्यतिथि सांवर दैया साहित्य अकादेमी साहित्य अकादेमी पुरस्कार साहित्य सम्मान सीताराम महर्षि सुधीर सक्सेना सूरतगढ़ सृजन कुंज सृजन संवाद सृजन साक्षात्कार हम लोग हरदर्शन सहगल हरिचरण अहरवाल हरीश बी. शर्मा हिंदी अनुवाद हिंदी कविताएं हिंदी कार्यशाला होकर भी नहीं है जो