सांवर दइया
जलम : 10 अक्टूबर, 1948 बीकानेर
निधन : 30 जुलाई, 1992 बीकानेर
आधुनिक राजस्थानी साहित्य के प्रमुख हस्ताक्षर। राजस्थानी कहानी को नूतन धारा एवं प्रवाह देने वाले सशक्त कहानीकार। राजस्थानी काव्य में जापानी हाइकू का प्रारम्भ करने वाले कवि। राजस्थानी भाषा में व्यंग्य को विद्या के रूप में प्रतिष्ठित करने वाले व्यंग्य लेखक। विविध विद्याओं में 18 से अधिक कृतियों का प्रणयन।
शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में काम करते हुए व्याख्याता (हिंदी), प्रधानाध्यापक और बाद में जीवन के अंतिम वर्षों शिक्षा निदेशालय प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रकाशन अनुभाग में उपजिला शिक्षा अधिकारी, संपादक- शिविरा (मासिक) और नया शिक्षक (त्रैमासिक) पदों पर कार्य।
शिक्षा : एम. ए., बी. एड., गुजराती भाषा में डिप्लोमा डेकन कॉलेज पूना से
राजस्थानी कहाणी संग्रह-
1. असवाड़ै-पसवाड़ै 1975 तीन पुरस्कारों से सम्मानित
2. धरती कद तांई घूमैली 1980 : राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर सूं गद्य पुरस्कार
3. एक दुनिया म्हारी 1984 : साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली सूं सर्वोच्चय पुरस्कार
4. एक दुनिया मेरी भी : "एक दुनिया म्हारी" का हिंदी अनुवाद, साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली सूं प्रकाशित
5. एक ही जिल्द में 1987
6. पोथी जिसी पोथी (निधनोपरांत)
7. छोटा-छोटा सुख-दुख (राजस्थानी में अप्रकाशित कहानी संग्रह - प्रेस में)
8. उकरास (संपादन) 1991 राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर द्वारा प्रकाशित प्रतिनिधि कहाणी संकलन, वर्षों से स्नातक पाठ्यक्रम की पाठ्य-पुस्तक : अनेक कहानियों के गुजराती, मराठी, तमिल, अंग्रेजी आदि भाषाओं में अनुवाद चर्चित।
राजस्थानी व्यंग्य संग्रह-
1. इक्यावन व्यंग्य (निधनोपरांत) पीडीएफ (पीडीएफ रूप देने के लिए भाई श्री चंद्रशेखर देवड़ा का आभार)
1. मनगत (लघु कविताएं) 1976
2. काल अर आज रै बिच्चै (दो संस्करण 1977 & 1982)
3. आखर री औकात (हाइकू संग्रह) 1983
4. आखर री आंख सूं (दो संस्करण 1988 & 1990)
5. हुवै रंग हजार (निधनोपरांत) राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर से “गणेशीलाल व्यास उस्ताद” पद्य पुरस्कार से पुरस्कृत 1993
6. आ सदी मिजळी मरै (निधनोपरांत) पंचलड़ी कविताओं का संग्रह
राजस्थानी अनुवाद-
1. स्टेच्यू (अनुवाद) अनिल जोशी के गुजराती निबंधां का राजस्थानी अनुवाद साहित्य अकादेमी से प्रकाशित 2000 (निधनोपरांत)
हिंदी में कविता संग्रै-
1. दर्द के दस्तावेज (ग़ज़ल संग्रह)
2. उस दुनिया की सैर के बाद (निधनोपरांत) 1995
हिंदी में बाल साहित्य-
1. एक फूल गुलाब का 1988
पुरस्कार-
1. नगर विकास न्यास, बीकानेर से टैस्सीटोरी गद्य पुरस्कार
2. राजस्थान साहित्य अकादमी(संगम), उदयपुर
3. मारवाड़ी सम्मेलन, मुम्बई
4. राजस्थानी ग्रेजुएट्स नेशनल सर्विस एसोसियेशन, मुम्बई
5. राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर से “गणेशीलाल व्यास उस्ताद” पद्य पुरस्कार
6. केंद्रीय साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली 1985 एक दुनिया म्हारी (कहानी संग्रह) के लिए
अन्य : राजस्थानी, हिंदी और गुजराती भाषाओं में परस्पर अनुवाद कार्य। शिक्षाविद् के रूप में अनेकानेक शैक्षिक-आलेख।
मात्र 44 वर्ष की आयु में निधन ।
www.sanwardaiya.blogspot.com
www.wpnegchar.blogspot.com
SANWAR DAIYA (1948-1992)
राजस्थानी कहानी का हिन्दी अनुवादसांवर दइया की "ठस्योड़ो बगत"
(साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित कथा संग्रह "एक दुनिया मेरी भी" से अनूदित)
भारतीय साहित्य संग्रह द्वारा-
0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment