सूरतगढ 10 अक्टूबर, राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य साहित्यकार सांवर दइया की जयन्ती “विविधा” संस्था की ओर से स्थानीय ग्रामोत्थान विद्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर मनोज कुमार स्वामी के राजस्थानी एकांकी संग्रह ‘रीचार्ज’ का विमोचन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि मोहन आलोक ने कहा कि सांवर दइया ने राजस्थानी साहित्य को कथ्य व शिल्प के स्तर पर नए तेवर से समृद्ध किया। उनका साहित्य आम आदमी की आकांक्षाओं व अवरोधों का प्रमाणित दस्तावेज है।
वरिष्ट साहित्यकार ओम पुरोहित ‘कागद’ ने सांवर दइया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दइया एक सशक्त साहित्यकार थे। उन्होंने राजस्थानी कहानी को वर्णन के परम्परागत रास्ते से निकालकर एक नई दिशा दी।
समारोह में निशान्त, दीनदयाल शर्मा ने भी सांवर दइया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस समारोह में स्वामी के नए नाटक संग्रह ‘रीचार्ज’ विमोचन मोहन आलोक, डॉ. नीरज दइया, प्रहलाद राय पारीक, निशान्त, ओम पुरोहित ‘कागद’, सोहनलाल रांका ने किया।
सांवर दइया जयन्ती के अवसर पर मनोज कुमार स्वामी ने ‘ओसर’ तथा मोहन आलोक ने सांवर दइया की कहानी ‘खेल जिसो खेल’ का वाचन किया। नाट्यकर्मी भगवान दास शर्मा निर्देशन में स्थानीय कलाकारों ने नवविमोचित एकांकी संग्रह “रीचार्ज” का मंचन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार व लेखक करणीदान सिंह राजपूत, श्रीगंगानगर से कृष्ण कुमार आशु, प्रो. अली मोहम्मद पड़िहार, आकाशवाणी के निदेशक डी.सी. शर्मा ,सतीश छींपा, मुरलीधर उपाध्याय, देवचंद दईया, कैलाश सोनी, पी के मिश्रा,सुभाष राजपूत, बी एल नेगी, हरिलाल पुरोहित,राजेंद्र पटवारी,रामेश्वरलाल तिवाड़ी, लादूराम स्वामी, दीनदयाल पारीक, श्रीमती सावित्री स्वामी,भगवान दास, रवि शंकर पारीक तथा महाजन से डॉ. मदन गोपाल लढा, लूनकरनसर से राजूराम बिजारणियां ‘राज’ सहित सूरतगढ़ के आसपास के साहित्यकारों ने शिरकत की । प्रहलाद राय पारीक ने मंच संचालन किया तथा नंदकिशोर सोमानी ने आभर व्यक्त किया। कार्यक्रम के कुछ दृश्य व चित्वीरों को वीडियो के रूप में प्रस्तुत करने का एक प्रयास किया गया है-
28/09/2010 कथा साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्थान' के 'राज्य स्तरीय साहित्यकार सम्मान'-2010
कथा सम्मान समारोह में मीठेश निर्मोही
'कथा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान, जोधपुर' द्वारा २६ सितंबर, २०१० को जोधपुर के 'डॉ. मदन डागा साहित्य भवन' में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि जेएनयू के डॉ. रामचंद्र ने सम्मान-पत्र भेंटकर, समारोह के विशिष्ट अतिथि शीन काफ निजाम ने शॉल ओढाकर, समारोह के अध्यक्ष प्रो. जहूरखां मेहर ने साफा पहनाकर तथा कथा संस्थान के निदेशक चैनसिंह परिहार ने श्रीफल भेंटकर साहित्यकारों को सम्मानित किया. समारोह के प्रारंभ में 'कथा संस्थान' के संस्थापक - सचिव, कवि - कथाकार मीठेश निर्मोही ने सम्मानित साहित्यकारों के व्यक्तित्त्व और कृतित्त्व को रेखांकित कर उनके साहित्यिक अवदान को सुधी साहित्य-प्रेमियों के समक्ष रखा । भाई पुखराज जांगिड़ के ब्लॉग पर विस्तार से देखें पूरी खबर और अन्य चित्र ।
सम्मानित साहित्कार व संस्था "कथा" के सहयोगी
1. 'सूर्यनगर शिखर सम्मान'- डॉ. रमाकांत शर्मा (जोधपुर), आलोचना-कृति 'कविता की लोकधर्मिता' पर
2. 'प्रकाश जैन कविता-सम्मान'- गोविंद माथुर (जयपुर) काव्य-कृति 'बची हुई हँसी' पर
3. 'पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी कथा-सम्मान'- हबीब कैफी (जोधपुर) उनके समग्र कथा-सृजन पर
4. 'सत्यप्रकाश जोशी कविता-सम्मान'- डॉ. आईदानसिंह भाटी (जैसलमेर) राजस्थानी काव्य-कृति 'आंख हिंयै रा हरियल सपना' पर
5. 'सांवर दइया कथा-सम्मान'- डॉ. भरत ओला (नोहर-हनुमानगढ़) राजस्थानी उपन्यास 'घुळगांठ' पर
इस अवसर पर आलोचक डॉ. मोहनकृष्ण बोहरा, यायावर सत्यनारायण, कथाकार हसन जमाल, डॉ. एस. के. मीणा, डॉ. सोनाराम विश्नोई, डॉ. रामप्रसाद दाधीच, महेश माथुर और आलोक रावल सहित राजस्थानी, हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी के कई साहित्यकार और सुधी साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. समारोह के अंत में प्रख्यात साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
26/09/2010
आज जोधपुर कथा कानीं सूं कथा सम्मान समारोह हुय रैयो है. कार्यक्रम री सफलता खातर नेगचार री बधाई अर शुभकामनावां.
आभार : दुषयंत, डेली न्यूज, जयपुर
जोधपुर. कथा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान की ओर से मदन डागा साहित्य भवन में 26 सितंबर को आयोजित एक समारोह में राज्य स्तरीय साहित्यकार सम्मान श्रंखला के अंतर्गत हिंदी व राजस्थानी के पांच साहित्यकारों को अलंकृत किया जाएगा। कथा संस्थान के सचिव एवं साहित्यकार मीठेश निर्मोही ने बताया कि संस्थान के अध्यक्ष प्रो. जहूर खां मेहर व निदेशक चैनसिंह परिहार ने सम्मानित होने वाले साहित्यकारों की घोषणा की। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रमाकांत शर्मा को उनकी आलोचना कृति कविता की लोकधर्मिता पर सूर्यनगर शिखर सम्मान से नवाजा जाएगा। वरिष्ठ कवि गोविंद माथुर को उनकी काव्य कृति बची हुई हंसी पर प्रकाश जैन कविता सम्मान तथा वरिष्ठ कथाकार व उपन्यासकार हबीब कैफी को उनके समग्र कथा सृजन पर पं. चंद्रधर शर्मा गुलेरी कथा सम्मान दिया जाएगा। इसी तरह डॉ. आईदानसिंह भाटी को उनकी राजस्थानी काव्य कृति आंख हींयै रा हरियल सपना पर सत्यप्रकाश जोशी कविता सम्मान तथा डॉ. भरत ओला को उनके राजस्थानी उपन्यास घुलगांठ पर सांवर दइया कथा सम्मान से नवाजा जाएगा। संस्थान की ओर से 26 सितंबर को मदन डागा साहित्य भवन में आयोजित होने वाले समारोह में यह अलंकरण दिए जाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि साहित्य समीक्षक डॉ. रामचंद्र नेहरू होंगे। विशिष्ट अतिथि हरियाणा साहित्य अकादमी के पूर्व निदेशक देश निर्मोही होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कथा संस्थान के अध्यक्ष प्रो. जहूर खां मेहर करेंगे।
25/09/2010
साहित्य अकादेमी री नुवीं वेब साइट घणी रूपाळी अर सूचनावां साथै आपा देख सका । साहित्य अकादेमी राजस्थानी रै खातर ई मोकळो काम कर रैयी है ।
20/09/2010
राजस्थानी में वेब जगत रा चावा-ठावा लेखक दुलाराम सारण ११ अर १२ सितम्बर, २०१० चूरू मांय लांठो आयोजन राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर अर प्रयास संस्थान भेळप मांय राख्यो । सफल आयोजन खातर दुलाराम सारण अर उणा रा सैयोगियां साथै अकादमी नै ई लखदाद । सम्मेलन बाबत बेसी जाणकारी खातर देखो सा- http://rajasthanisammelan.blogspot.com/ ।
0 टिप्पणियाँ:
Post a Comment