Sunday, August 18, 2019

उल्लेखनीय कार्य : 101 राजस्थानी कहानियां का हिंदी अनुवाद

पोथी-परख / राजेन्द्र जोशी
101 राजस्थानी कहानियां (संपादक : डॉ. नीरज दइया)ISBN : 978-81-938976-8-3 प्रकाशक : के.एल.पचौरी प्रकाशन, 8/ डी ब्लॉक, एक्स इंद्रापुरी, लोनी,गजियाबाद-201102  प्रकाशन वर्ष : 2019 / पृष्ठ : 504 / मूल्य : 1100/-
            प्रत्येक भाषा का अपना अलायदा मुहावरा होता है। भाषा छाटी या बड़ी नहीं होती, दुनिया के किसी भी हिस्से में बोली जाने वाली भाषा की एक संस्कृति की प्रतिनिधि पैरोकार होती है। भारतीय भाषाओं की बात करें तो यहां अनेक भाषाएं सदियों से प्रचलन में हैं। इन्हीं भाषाओं में से एक है- राजस्थानी भाषा। यह अपने अनुभव की व्यापकता को राजस्थानी संस्कृति से जोड़ने का काम निरंतर करती रही है। भारत में प्रचलन में रही भाषाओं में अपना वजूद बढ़ाती हुई राजस्थानी भाषा दुनिया के लगभग सभी क्षेत्रों में बोली और बरती जाती है।
            राजस्थानी भाषा का साहित्य-संसार भी बहुत प्राचीन है, राजस्थानी के आधुनिक साहित्य की बात करें तो इसमें विभिन्न विधाओं में लगभग समान रूप से वर्तमान में लिखा जा रहा है। साहित्य में कहानी विधा प्रारंभ से ही लोकप्रिय विधा रही है। अगर हम राजस्थानी कहानी की बात करें तो लगता है कि राजस्थानी कहानी के माध्यम से स्वयं लोक प्रकट हो रहा है। पिछले दिनों डॉ. नीरज दइया के संपादन में एक सौ एक राजस्थानी कहानियां हिंदी में एक साथ पठने को मिली। राजस्थानी कहानी को और अधिक पाठकों तक पहुंचाने का डा. नीरज दइया का यह प्रयास उल्लेखनीय एवं सराहनीय है। इससे जहां एक और राजस्थानी भाषा के मान्यता-आन्दोलन को बल मिलेगा, वहीं राजस्थानी कहानी की मठोठ, शिल्प, संवेदना और शैली को जानने का अवसर राजस्थानी से इतर पाठकों एवं ऐसे आलोचकों को मिल सकेगा जो भारतीय कहानी पर बात करना चाहते हैं।
            डॉ नीरज दइया के इस उम्दा प्रयास ‘101 राजस्थानी कहानियां’ से राजस्थानी में लिखे जा रहे साहित्य के साथ-साथ राजस्थानी-संस्कृति को समझने का भी अवसर मिलेगा। कथा साहित्य में अभिव्यक्त जीवन में लोक और लोक-संस्कृति एक दूसरे से बेहद करीब नजर आते हैं! राजस्थानी कहानी के परिवेश की बात करें तो यह अपने विविध सांस्कृतिक पक्षों को उजागर करती दिखाई देती है। ‘101 राजस्थानी कहानियां’ कृति में डॉ. नीरज दइया ने विभिन्न आयु-वर्ग और कहें पीढ़ियों के कहानीकारों को एक साथ स्थान देकर समग्र कहानी को जानने समझने का सुवसर दिया है, साथ ही साथ वे पाठकों को यह बताने में भी सफल रहे हैं कि राजस्थानी कहानी की यात्रा वर्तमान तक किस और किन किन तरह के बदलावों के साथ यहां तक पहुंची है। वर्तमान में भारतीय कहानी के समानांतर राजस्थानी में क्या कुछ बदलाव आएं हैं वे भी यहां नजर आ रहे हैं। कहानी-यात्रा के विभिन्न पड़ावों से पाठक रू-ब-रू होता है। दशकवार आकलन करें तो यहां विविध दशकों की सीधे-सीधे पड़ताल तो नहीं किंतु इस चयन में यह अंतर्निहित है कि विविध दौर में समय के साथ पहले की राजस्थानी कहानी और आज की राजस्थानी कहानी में काफी कुछ अंतर आया है!
            कहानी के पाठकों को यह राजस्थानी कहानियों का समुच्चय नया पाठक वर्ग भी दे सकेगा। बहरहाल इस तरह के आंशिक और छोटे स्तर पर प्रयास पहले भी होते रहे है। किंतु 101 कहानियों का यह एक साथ पहला और उल्लेखनीय प्रयास है। राजस्थानी कहानियों के संपादन की बात करें तो डॉ. नीरज दइया से पहले 1976 में रावत सारस्वत और रामेश्वर दयाल श्री माली के संपादन में मूल राजस्थानी में आज रा कहाणीकारपुस्तक साहित्य अकादेमी से प्रकाशित हुई थी। इन संपादकों के विचारों और डॉ. नीरज दइया के संपादकीय में अभिव्यक्त विचारों का तुलनात्मक अध्ययन किया जा सकता है। दोनों ही पाठकों को अपने अपने स्तर पर कुछ सोचने-समझने के अवसर के साथ पाठक की दृष्टि को मांजते हैं। इस साझा संकलन की भूमिका में रतन सारस्वत का मानना है कि उन्नीसवी शताब्दी के बाद और हिंदी के प्रवेश के साथ राजस्थानी की रचनाएं दीन-हीन अवस्था में पहुंचने लगी थी, डेढ सौ वर्षों की इस दीन-हीन दशा ने राजस्थानी भाषा-साहित्य के स्वरूप को समाप्त करने का काम किया। कारण था कि आज की राजस्थानी कहानी को दूसरी विधाओं के साहित्य की तरह अपनी पुरानी परिपाटी से अलग नया मार्ग बनाना पड़ा। यह मार्ग राजस्थान की घटती जा रही पहचान रखने वाले पावों से नहीं बना... बल्कि विचित्र पांवों की विचित्र चाल से बना। और अपने साथी सम्पादक जैसे विचार रखते हुए अपनी टिप्पणी में रामेश्वरदयाल श्रीमाली ने लिखा- आज हम जिस कहानी की बात करते हैं और आज की कहानी के आस-पास प्रत्याशा से हिंदी और हिंदी में भी प्रेमचंद की कहानी के प्रभाव से राजस्थानी कहानी आस-पास पसरी हुई है। इसी जमीन की हवा के मुताबिक आजादी की लड़ाई के जन-जागरण के साथ-साथ देश की सारी भाषाओं के साहित्य की तरह राजस्थानी भाषा और इसके कथा साहित्य ने भी आलस्य तोड़ा था, इसके बावजूद वह अगले कई वर्षों तक उनींदा-सा ही पड़ा रहा।
            इसी भांति ठीक 39 वर्षों बाद के एन बी टी से 32 राजस्थानी कहानियों का संकलन ‘तीन बीसी पार’ नंद भारद्वाज के संपादन में 2015 में प्रकाशित हुआ, जिसमें बहुत करीने से नंद भारद्वाज ने हिंदी के आलचकों की तरह इन कहानियों का मूल्यांकन पाठकों के भरोसे छोड़ दिया। वैसे किसी भी रचना का मूल्यांकन पाठक ही किया करते हैं परंतु आलेचक की राय साहित्य में बहुत महत्त्व रखती है। 39 वर्षों पूर्व रावन सारस्वत और रामेश्वर दयाल श्रीमाली के जो टिप्पणी अपनी भूमिका में अपने तरीके से लिखी है। उसका ‘तीन बीसी पार’ में नंद भारद्वाज अपनी टिप्पणी में उल्लेख देते हुए लिखा है कि इस तीसरी बीसी के जिन समर्थ और प्रतिभाशाली कथाकारों की कहानियां इस संकलन में शामिल की गई हैं, उनकी कथा-यात्रा और कहानियों के बारे में अभी कोई मूल्य निर्णय देने की जल्दीबाजी मुझे उचित नहीं लगती है। उनकी रचनाशीलता के अन्तस्त्रों को समझना बेहद जरूरी है। मेरी यही राय है कि फिलहाल ऐसी प्रतिनिधि कथाओं का चयन करना और उन्हें पाठकों के सम्मुख प्रस्तुत कर देना पर्याप्त है। यह निर्णय पाठक की सुरूचि और उसके पर ही छोड देना बेहतर है कि वे दूसरी भारतीय भाषाओं की कथा-यात्रा में उन्हें कहा खड़ा पाते है। यह ठीक वैसा है कि साथ ले जाकर बीच सडक में छोड़ देना की वह अपना मुकाम खुद तय करें। तीन बीसी पार का महत्त्व इसलिए अधिक है कि इसका मूल राजस्थानी के बाद हिंदी अनुवाद भी एन बी टी ने इसी नाम से पुस्तकाकार प्रकाशित किया है।
            यादवेंद्र शर्मा ‘चंद’ ने राजस्थानी कहानियों को हिंदी पाठकों के लिए ‘कालजयी कहानियां’ 20 कहानियों और राजस्थानी की ‘प्रतिनिधि कहानियां’ में 17 कहानियों के साथ प्रकाशित किया। नंद भारद्वाज के संपादन से पहले 2007 में तथा 2015 में हिंदी में तीन बोसी पार आया था और अब 2019 में संख्यात्मक दृष्टि से इन दोनों संकलनो को आगे बढ़ाने की बात करते हुए डॉ. नीरज दइया ‘101 राजस्थानी कहानियां’ का वृहत संकलन तैयार किया है, हालांकि अधिकतर कहानीकार डॉ. नीरज दइया के इस 101 कहानीकारों में शामिल दिखायी देते हैं परंतु नीरज अपनी टिप्पणी में लिखते हैं- मेरी कोशिश रही है कि राजस्थानी की उल्लेखनीय एवं विशिष्ट कहानियां हिंदी के विशाल पाठक समुदाय तक पहुंचे। साथ ही आलोचकों का ध्यान भी उन पर जाए ताकि उन पर सार्थक चर्चा और विमर्श हो सके। डॉ. नीरज का आश्य इस सकंलन के माध्यम से राजस्थानी कहानी को हिंदी और भारतीय भाषाओं की कहानी के बीच खड़ा करने का रहा है। डॉ. नीरज 101 राजस्थानी कहानियों के हिंदी अनुवादों के माध्यम से भारतीय कहानी के मध्य कहानी के विकास में राजस्थानी कहानी का अवदान और सामर्थ्य साथ रखना चाहते हैं, मूल्यांकन की स्थितियां ऐसे प्रयासों से ही संभव हो सकेंगी। संभव है कि इस प्रयास से राजस्थानी की अनेक कहानियां अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद के द्वारा पहुंच कर राजस्थानी की महक को गुलजार करे। बिना किसी संस्थागत सहयोग से 101 कहानियों का 504 पेज का संकलन हिंदी पाठकों के समुख रखना अपने आप में महत्त्वपूर्ण और प्रेरक है। इसमें विभिन्न कहानीकारों के साथ महिला कहानी लेखक को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है तथा सभी पीढ़ी के रचनाकारों पर व्यवस्थित रूप से चर्चा करने का ईमानदार प्रयास है।
डॉ. नीरज दइया हिंदी और राजस्थानी के समर्थ और प्रतिभाशाली रचनाकार हैं। सृजन और अनुसृजन में उनकी समान गति है। इक्कीसवीं सदी के शुरुआती दौर में वह मौलिक लेखन के सशक्त हस्ताक्षर के साथ-साथ सहोदरा भाषाओं- हिंदी और राजस्थानी के मध्य सेतु बनकर उभरे हैं।
            दुनिया इन दिनों के प्रधान संपादक और कवि-आलोचक डॉ.सुधीर सक्सेना की फ्लैप पर लिखी इन बातों से सहमत हुआ जा सकता है कि नीरज ऐसे आलोचक हैं, जो संकोच या लिहाज में यकीन नहीं रखते। वह खूबियां गिनाते हैं, तो खामियां भी बताते हैं। उनका यकीन खरी-खरी अथवा दो टूक है। उनके लिए थीमभी मायने रखती है और सलूक भी। वह रचनाकार के सलीके को भी नजरअंदाज नहीं करते। वह अपनी बीनाई (दृष्टि) से चीजों को परखते हैं। उनके लिए शिल्प और संवेदना मायने रखते हैं, तो प्रयोगधर्मिता भी समय के यथार्थ से जुड़ना और उससे मुठभेड़ के साथ-साथ प्रासंगिकता को वे महत्त्वपूर्ण मानते हैं। गौरतलब है कि हिंदी की पहली और राजस्थानी की प्रथम कहानी लगभग असपास ही लिखी गई। शिवचंद भरतिया की 1904 में लिखी पहली कहानी के बाद लगभग एक सदी में राजस्थानी की कहानी ने बहुत कुछ सार्थक अर्जित किया है। सरकारी या गैर सरकारी संरक्षण की न्यूनता के बावजूद उसने गतिरोधों से उबरकर अपना रास्ता तलाशा और पहचान अर्जित की। नीरज दइया की यह कृति राजस्थानी कहानी को जानने-बूझने के लिए राजस्थानी समेत तमाम भारतीय पाठकों के लिए अर्थगर्भी है। नीरज बधाई के पात्र हैं कि अपनी माटी के ऋण को चुकाने के इस प्रयास के जरिए उन्होंने राजस्थानी कहानी को वृहत्तर लोक में ले जाने का सामयिक और श्लाघ्य उपक्रम किया है।


राजेन्द्र जोशी




0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

डॉ. नीरज दइया की प्रकाशित पुस्तकें :

हिंदी में-

कविता संग्रह : उचटी हुई नींद (2013), रक्त में घुली हुई भाषा (चयन और भाषांतरण- डॉ. मदन गोपाल लढ़ा) 2020
साक्षात्कर : सृजन-संवाद (2020)
व्यंग्य संग्रह : पंच काका के जेबी बच्चे (2017), टांय-टांय फिस्स (2017)
आलोचना पुस्तकें : बुलाकी शर्मा के सृजन-सरोकार (2017), मधु आचार्य ‘आशावादी’ के सृजन-सरोकार (2017), कागद की कविताई (2018), राजस्थानी साहित्य का समकाल (2020)
संपादित पुस्तकें : आधुनिक लघुकथाएं, राजस्थानी कहानी का वर्तमान, 101 राजस्थानी कहानियां, नन्द जी से हथाई (साक्षात्कार)
अनूदित पुस्तकें : मोहन आलोक का कविता संग्रह ग-गीत और मधु आचार्य ‘आशावादी’ का उपन्यास, रेत में नहाया है मन (राजस्थानी के 51 कवियों की चयनित कविताओं का अनुवाद)
शोध-ग्रंथ : निर्मल वर्मा के कथा साहित्य में आधुनिकता बोध
अंग्रेजी में : Language Fused In Blood (Dr. Neeraj Daiya) Translated by Rajni Chhabra 2018

राजस्थानी में-

कविता संग्रह : साख (1997), देसूंटो (2000), पाछो कुण आसी (2015)
आलोचना पुस्तकें : आलोचना रै आंगणै(2011) , बिना हासलपाई (2014), आंगळी-सीध (2020)
लघुकथा संग्रह : भोर सूं आथण तांई (1989)
बालकथा संग्रह : जादू रो पेन (2012)
संपादित पुस्तकें : मंडाण (51 युवा कवियों की कविताएं), मोहन आलोक री कहाणियां, कन्हैयालाल भाटी री कहाणियां, देवकिशन राजपुरोहित री टाळवीं कहाणियां
अनूदित पुस्तकें : निर्मल वर्मा और ओम गोस्वामी के कहानी संग्रह ; भोलाभाई पटेल का यात्रा-वृतांत ; अमृता प्रीतम का कविता संग्रह ; नंदकिशोर आचार्य, सुधीर सक्सेना और संजीव कुमार की चयनित कविताओं का संचयन-अनुवाद और ‘सबद नाद’ (भारतीय भाषाओं की कविताओं का संग्रह)

नेगचार 48

नेगचार 48
संपादक - नीरज दइया

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"

स्मृति में यह संचयन "नेगचार"
श्री सांवर दइया; 10 अक्टूबर,1948 - 30 जुलाई,1992

डॉ. नीरज दइया (1968)
© Dr. Neeraj Daiya. Powered by Blogger.

आंगळी-सीध

आलोचना रै आंगणै

Labels

101 राजस्थानी कहानियां 2011 2020 JIPL 2021 अकादमी पुरस्कार अगनसिनान अंग्रेजी अनुवाद अतिथि संपादक अतुल कनक अनिरुद्ध उमट अनुवाद अनुवाद पुरस्कार अनुश्री राठौड़ अन्नाराम सुदामा अपरंच अब्दुल वहीद 'कमल' अम्बिकादत्त अरविन्द सिंह आशिया अर्जुनदेव चारण आईदान सिंह भाटी आईदानसिंह भाटी आकाशवाणी बीकानेर आत्मकथ्य आपणी भाषा आलेख आलोचना आलोचना रै आंगणै उचटी हुई नींद उचटी हुई नींद. नीरज दइया उड़िया लघुकथा उपन्यास ऊंडै अंधारै कठैई ओम एक्सप्रेस ओम पुरोहित 'कागद' ओळूं री अंवेर कथारंग कन्हैयालाल भाटी कन्हैयालाल भाटी कहाणियां कविता कविता कोश योगदानकर्ता सम्मान 2011 कविता पोस्टर कविता महोत्सव कविता-पाठ कविताएं कहाणी-जातरा कहाणीकार कहानी काव्य-पाठ किताब भेंट कुँअर रवीन्द्र कुंदन माली कुंवर रवीन्द्र कृति ओर कृति-भेंट खारा पानी गणतंत्रता दिवस गद्य कविता गली हसनपुरा गवाड़ गोपाल राजगोपाल घिर घिर चेतै आवूंला म्हैं घोषणा चित्र चीनी कहाणी चेखव की बंदूक छगनलाल व्यास जागती जोत जादू रो पेन जितेन्द्र निर्मोही जै जै राजस्थान डा. नीरज दइया डायरी डेली न्यूज डॉ. अजय जोशी डॉ. तैस्सितोरी जयंती डॉ. नीरज दइया डॉ. राजेश व्यास डॉ. लालित्य ललित डॉ. संजीव कुमार तहलका तेजसिंह जोधा तैस्सीतोरी अवार्ड 2015 थार-सप्तक दिल्ली दिवाली दीनदयाल शर्मा दुनिया इन दिनों दुलाराम सहारण दुलाराम सारण दुष्यंत जोशी दूरदर्शन दूरदर्शन जयपुर देवकिशन राजपुरोहित देवदास रांकावत देशनोक करणी मंदिर दैनिक भास्कर दैनिक हाईलाईन सूरतगढ़ नगर निगम बीकानेर नगर विरासत सम्मान नंद भारद्वाज नन्‍द भारद्वाज नमामीशंकर आचार्य नवनीत पाण्डे नवलेखन नागराज शर्मा नानूराम संस्कर्ता निर्मल वर्मा निवेदिता भावसार निशांत नीरज दइया नेगचार नेगचार पत्रिका पठक पीठ पत्र वाचन पत्र-वाचन पत्रकारिता पुरस्कार पद्मजा शर्मा परख पाछो कुण आसी पाठक पीठ पारस अरोड़ा पुण्यतिथि पुरस्कार पुस्तक समीक्षा पुस्तक-समीक्षा पूरन सरमा पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ पोथी परख प्रज्ञालय संस्थान प्रमोद कुमार शर्मा फोटो फ्लैप मैटर बंतळ बलाकी शर्मा बसंती पंवार बातचीत बाल कहानी बाल साहित्य बाल साहित्य पुरस्कार बाल साहित्य समीक्षा बाल साहित्य सम्मेलन बिणजारो बिना हासलपाई बीकानेर अंक बीकानेर उत्सव बीकानेर कला एवं साहित्य उत्सव बुलाकी शर्मा बुलाकीदास "बावरा" भंवरलाल ‘भ्रमर’ भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’ भारत स्काउट व गाइड भारतीय कविता प्रसंग भाषण भूमिका मंगत बादल मंडाण मदन गोपाल लढ़ा मदन सैनी मधु आचार्य मधु आचार्य ‘आशावादी’ मनोज कुमार स्वामी मराठी में कविताएं महेन्द्र खड़गावत माणक माणक : जून मीठेस निरमोही मुकेश पोपली मुक्ति मुक्ति संस्था मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ मुलाकात मोनिका गौड़ मोहन आलोक मौन से बतकही युगपक्ष युवा कविता रक्त में घुली हुई भाषा रजनी छाबड़ा रजनी मोरवाल रतन जांगिड़ रमेसर गोदारा रवि पुरोहित रवींद्र कुमार यादव राज हीरामन राजकोट राजस्थली राजस्थान पत्रिका राजस्थान सम्राट राजस्थानी राजस्थानी अकादमी बीकनेर राजस्थानी कविता राजस्थानी कविता में लोक राजस्थानी कविताएं राजस्थानी कवितावां राजस्थानी कहाणी राजस्थानी कहानी राजस्थानी भाषा राजस्थानी भाषा का सवाल राजस्थानी युवा लेखक संघ राजस्थानी साहित्यकार राजेंद्र जोशी राजेन्द्र जोशी राजेन्द्र शर्मा रामपालसिंह राजपुरोहित रीना मेनारिया रेत में नहाया है मन लघुकथा लघुकथा-पाठ लालित्य ललित लोक विरासत लोकार्पण लोकार्पण समारोह विचार-विमर्श विजय शंकर आचार्य वेद व्यास व्यंग्य व्यंग्य-यात्रा शंकरसिंह राजपुरोहित शतदल शिक्षक दिवस प्रकाशन श्याम जांगिड़ श्रद्धांजलि-सभा श्रीलाल नथमल जोशी श्रीलाल नथमलजी जोशी संजय पुरोहित संजू श्रीमाली सतीश छिम्पा संतोष अलेक्स संतोष चौधरी सत्यदेव सवितेंद्र सत्यनारायण सत्यनारायण सोनी समाचार समापन समारोह सम्मान सम्मान-पुरस्कार सम्मान-समारोह सरदार अली पडि़हार संवाद सवालों में जिंदगी साक्षात्कार साख अर सीख सांझी विरासत सावण बीकानेर सांवर दइया सांवर दइया जयंति सांवर दइया जयंती सांवर दइया पुण्यतिथि सांवर दैया साहित्य अकादेमी साहित्य अकादेमी पुरस्कार साहित्य सम्मान सीताराम महर्षि सुधीर सक्सेना सूरतगढ़ सृजन कुंज सृजन संवाद सृजन साक्षात्कार हम लोग हरदर्शन सहगल हरिचरण अहरवाल हरीश बी. शर्मा हिंदी अनुवाद हिंदी कविताएं हिंदी कार्यशाला होकर भी नहीं है जो